सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी हुई प्रेग्नेंट,बॉलीवुड के सितारों ने दी बधाई

Written by: Amir khan
Publish On: September 16, 2025 12:35 PM (IST)
Sunil Shetty daughter Athiya Shetty is pregnant

अथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की है। सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की शादी पर कई महंगे उपहार दिए थे, जिनमें मुंबई में एक लग्जरी घर भी शामिल था, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये है।

सुनील शेट्टी के दोस्त सलमान खान ने अपने दोस्त की बेटी की शादी में 1.6 करोड़ रुपये की कार उपहार में देकर अपना आशीर्वाद दिया था। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज जैकी श्रॉफ, सुनील के बहुत करीबी दोस्तों में से एक हैं, और वे अथिया को अपनी बेटी से कम नहीं मानते। जैकी ने अथिया की शादी पर उन्हें लगभग 30 लाख रुपये की घड़ी उपहार में दी थी।

सिंघम अगेन के डेंजर लंका यानी अर्जुन कपूर, जो अथिया के बहुत खास माने जाते हैं, उन्होंने अथिया को डेढ़ करोड़ रुपये का डायमंड उपहार दिया था।

अथिया शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश दिया कि वे प्रेग्नेंट हैं और 2025 में मां बनने वाली हैं। इस खबर के आते ही अथिया के प्रशंसकों और बॉलीवुड में खुशी का माहौल छा गया। 2023 में अथिया और क्रिकेटर केएल राहुल ने शादी कर ली थी। बच्चे की खबर आते ही अथिया के पिता सुनील शेट्टी और उनके परिवारिक मित्रों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

अथिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लिखा, “खूबसूरत आशीर्वाद जल्द ही आने जा रहा है।” बॉलीवुड में अन्ना के नाम से पहचाने जाने वाले सुनील शेट्टी अब नाना बनने वाले हैं। अथिया की उम्र अभी 32 साल है, और अब भगवान के आशीर्वाद के रूप में सही सलामत बच्चा होने की सभी लोगों की यही प्रार्थना है। यह खबर बॉलीवुड के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों के बीच भी खुशी की लहर लेकर आई है।

अथिया और राहुल, ये दोनों ही अपने घर में इस नए मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं। अथिया ने अभी से बच्चे के लिए योजना बनाना शुरू कर दिया है। प्रशंसकों को बहुत बेसब्री से जूनियर अथिया या जूनियर राहुल के आने का इंतजार है।

बॉलीवुड के सितारों ने दी बधाई

अथिया के इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते ही उनके दोस्तों ने बधाई देना शुरू कर दिया, जिनमें सोनाक्षी सिन्हा, शिबानी अख्तर, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, पूजा हेगड़े, रिया कपूर के साथ ही कई अन्य सेलिब्रिटी शामिल हैं।

5 नवंबर को अथिया का जन्मदिन होता है। सुनील शेट्टी ने अथिया के जन्मदिन पर उनकी बचपन की फोटो भी शेयर की थी और पुराने लम्हों को याद किया था। वहीं, उनके पति राहुल ने भी अथिया की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करके उन्हें बधाई दी थी। तब अथिया के प्रशंसक इस बात से अनजान थे कि अथिया जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाली हैं।

अथिया और राहुल के बीच कई सालों तक एक रिलेशनशिप रहा था, और इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और साल 2023 की शुरुआत में ही शादी कर ली।

इन दोनों कपल की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में हुई, जहां सुनील शेट्टी शादी के दिन थोड़ा भावुक भी हो गए थे। जहां आज के समय में लोग शादी पर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं, वहीं अन्ना ने अपनी बेटी की शादी साधारण रस्मों-रिवाजों से की थी।

अथिया को फिल्मों से वह सब नहीं मिल पाया, जो उन्होंने चाहा था, पर अपने प्यार से उन्हें वह सब कुछ मिला, जो उनकी ख्वाहिश थी। अथिया अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से भी जानी जाती हैं। विज्ञापनों और ब्रांड प्रमोशन के जरिए वे अच्छा पैसा भी कमाती हैं।

पति राहुल के साथ वे मुंबई में ही रहती हैं, और अब जल्द ही ये दो से तीन होने वाले हैं। इस नए साल में अथिया को भगवान के आशीर्वाद के रूप में बच्चा मिलने वाला है, जिसकी किलकारियों से अब इनका घर गूंज उठेगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Red One 2024 Review: जुमांजी और फास्ट एंड फ्यूरियस को सीधी टक्कर देती यह फिल्म

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment