अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स की रिलीज डेट कंफर्म हो गयी है। अपने इस आर्टिकल में हम यह जानेंगे कि स्काई फोर्स का ट्रेलर कब तक रिलीज किया जाएगा।
इसके साथ ही साथ सिंह इज किंग 2 की अपडेट के बारे में भी जानकारी देंगे। काफी टाइम से अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में कोई सुपर डुपर हिट फिल्म नहीं दी है, अब स्काई फोर्स और सिंह इज किंग 2 से ही अक्षय कुमार से उम्मीद जताई जा रही है। इन उम्मीदों पर अक्षय कुमार कितने खरे उतरते हैं, यह तो फिल्में रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
कब तक होगी अक्षय कुमार की स्काई फोर्स रिलीज
2025 के रिपब्लिक डे पर हमें कई फिल्में रिलीज होती दिखाई देने वाली हैं। एक अपडेट के अनुसार, यह बताया जा रहा है कि सनी देओल की लाहौर 1947 इस रिपब्लिक डे पर रिलीज की जाएगी। खबरों की मानें तो सनी देओल की जाट फिल्म भी रिपब्लिक डे पर ही रिलीज हो सकती है। अगर जाट फिल्म को रिपब्लिक डे पर रिलीज किया जाता है, तो लाहौर 1947 को थोड़ा डिले कर दिया जाएगा, क्योंकि अभी लाहौर 1947 अपने पोस्ट प्रोडक्शन में चल रही है।
अब इन सबके बीच अक्षय कुमार की स्काई फोर्स, जो मैडॉक फिल्म्स की है, इस फिल्म से जुड़े होने की वजह से लोगों में एक उत्सुकता देखने को मिल रही है।
इससे एक बात तो कंफर्म होती है कि 2025 में अक्षय कुमार की वापसी होती हुई दिखाई दे सकती है, क्योंकि स्काई फोर्स की आधिकारिक रूप से रिलीज डेट कंफर्म कर दी गई है। इस फिल्म को 2025 के रिपब्लिक डे के वीकेंड में रिलीज किया जाएगा।
इस बात की जानकारी तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके दी। पर ऐसा लगता है कि इस रिपब्लिक डे पर अक्षय कुमार की स्काई फोर्स के साथ और भी कई फिल्में रिलीज होती हुई दिखाई देंगी।
इसकी एक वजह यह भी है कि पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार की कोई भी फिल्म हिट नहीं रही है। अभी अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा उतना नहीं है। इसको देखते हुए बहुत सारे प्रोड्यूसर अपनी फिल्म को उनकी फिल्म के साथ रिलीज कर सकते हैं।
अक्षय कुमार, बड़े मियां छोटे मियां की असफलता के बाद थोड़े से डिसपॉइंटेड फील कर रहे हैं। मैडॉक फिल्म्स की अगर यह स्काई फोर्स कुछ कमाल करके दिखाती है, तो अक्षय कुमार का जलवा एक बार फिर बॉलीवुड पर दिखाई देगा। मैडॉक फिल्म्स ने ही स्त्री, स्त्री 2, भेड़िया और मुनज्या जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।
स्काई फोर्स का ट्रेलर रिलीज
अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म स्काई फोर्स का ट्रेलर इस क्रिसमस को रिलीज किया जा सकता है। हो सकता है कि बेबी जॉन के साथ स्काई फोर्स का ट्रेलर एक साथ देखने को मिले।
स्काई फोर्स के कलाकार
स्काई फोर्स संदीप केवटानी और अभिषेक अनिल कपूर के निर्देशन में तैयार की जा रही है। फिल्म में हमें अक्षय कुमार के साथ निम्रत कौर, सारा अली खान और वीर पहाड़िया भी दिखाई देंगे। इसकी सिनेमैटोग्राफी सुदर्शन कृष्ण रविचंद्रन ने की है। म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार का है।
इसके साथ ही जियो स्टूडियोज और मैडॉक फिल्म्स ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म की शूटिंग भारत के साथ-साथ अमेरिका और यूके के कुछ हिस्सों में भी की गई है।
अक्षय कुमार सिंह इज किंग अपडेट
अक्षय कुमार अपनी जितनी भी पुरानी सुपरहिट फिल्में हैं, वह उनका पार्ट 2 लाने का मन बना चुके हैं। अपडेट के अनुसार, भागम भाग पार्ट 2, हेरा फेरी 3, वेलकम 3, गरम मसाला पार्ट 2, इन सभी फिल्मों के राइट्स अक्षय कुमार ने ले लिए हैं।
अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा बनाएंगे। अगर अक्षय कुमार अपनी सीक्वल फिल्में लाते हैं, तो 100% चांसेस हैं अक्षय कुमार की सफलता की।
खबरें यह भी थीं कि आवारा पागल दीवाना का पार्ट 2 भी अक्षय कुमार जल्द ही लेकर आने वाले हैं। इसके भी एक्सक्लूसिव राइट्स लेने का मन बना चुके हैं और खुद ही इस फिल्म को प्रोड्यूस भी करना चाहते हैं, ताकि फिल्मों का बजट कम रहे।
READ MORE







