Kanguva Movie Ott Release: 5 साल लगे थिएटर्स रिलीज़ में,100 करोड़ में बिकने वाली ये फ़िल्म जानिए कब होगी ott पर रिलीज़

Written by: Arshi
Publish On: September 16, 2025 1:59 PM (IST)
Kanguva Movie Ott Release

14 नवंबर 2024 को थिएटर्स पर एक तमिल लैंग्वेज की फिल्म रिलीज़ की गई है, जिसमें आपको मुख्य भूमिका में सूर्या, जो कि साउथ के बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं, देखने को मिलेंगे। इनके साथ दिशा पाटनी और बॉबी देओल भी नज़र आएंगे।

फिल्म की कहानी एक्शन और थ्रिलर सीन्स से भरी हुई है। फिल्म के निर्देशक हैं शिवा, जिन्होंने इस फिल्म को बनाने में 5 साल का समय लगा दिया है और अब जाकर ये फिल्म रिलीज़ हुई है।

फिल्म की घोषणा 2019 के अप्रैल महीने में कर दी गई थी। जनवरी 2022 में फिल्म का प्रोडक्शन वर्क ऑन ग्राउंड था। 2023 तक फिल्म का शीर्षक भी तय नहीं किया गया था। सूर्या की मुख्य भूमिका वाली ये 42वीं फिल्म है, जिसका टाइटल 2023 में कंगुवा रखा गया।

OTT रिलीज़

दर्शकों के लिए यह एक मोस्ट अवेटेड फिल्म थी, जो काफी लंबे समय के बाद थिएटर्स पर तो रिलीज़ हो गई है, लेकिन अभी इसके OTT रिलीज़ का इंतज़ार करना फैन्स के लिए बाकी है।

फिल्म की नकारात्मक समीक्षा सामने आने के कारण ज्यादातर दर्शकों ने इस फिल्म को OTT पर देखने का मन बना लिया है और थिएटर में जाकर देखना पसंद नहीं कर रहे। जबकि फिल्म में बहुत कुछ ऐसा है, जिसके लिए इस फिल्म को थिएटर में जाकर भी देखा जा सकता है।

कब तक होगी OTT पर रिलीज़

दर्शकों को उम्मीद थी कि इस फिल्म को क्रिसमस पर OTT पर रिलीज़ कर दिया जाएगा, लेकिन दर्शकों की यह उम्मीद पूरी तरह से टूटती हुई नज़र आ रही है। जो कि ताज़ा रिपोर्ट सामने आई है, उसके अनुसार इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर थिएटर रिलीज़ के पूरे 8 हफ्ते बाद रिलीज़ कर दिया जाएगा।

पूरी उम्मीद है कि फिल्म को 9 जनवरी 2025 को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दिया जाएगा। 5 साल बाद रिलीज़ हुई इस फिल्म के OTT रिलीज़ के लिए फैन्स को अभी 8 हफ्ते तक और इंतज़ार करना होगा।

कैसी है कंगुवा फिल्म?

बात करें अगर फिल्म की कहानी की, तो इसमें आपको एक ऐसा हीरो देखने को मिलेगा, जो बैकवर्ड ट्राइब से आता है, अपने समाज और समाज के लोगों को विरोधियों से बचाने के लिए। कहानी नए समय से होकर पुराने समय तक का सफर पूरा करती है।

फिल्म की कहानी आपको दो समय में देखने को मिलेगी, एक तो पुराने जमाने में, जो 1070 ईसवी से शुरू होती है और दूसरी आज के मॉडर्न समय में।

फिल्म की कहानी की शुरुआत कॉमेडी से की जाती है, जो आपको बिलकुल भी कॉमेडी न लगकर सिर्फ ड्रामे वाली फीलिंग देगी, क्योंकि जिस तरह का कॉन्सेप्ट फिल्म का लिया गया है, उसके लिए इस फिल्म में इस तरह की कॉमेडी को डालना बिलकुल भी उचित नहीं था।

फिल्म की कहानी शुरू होती है मॉडर्न सूर्या कंगुवा से, जिसका कनेक्शन एक छोटे बच्चे के साथ होता है और इस कनेक्शन को दिखाने के लिए सूर्या का किरदार कई हज़ार साल पीछे चला जाता है।

आपको शुरुआत में ये फिल्म बिलकुल भी अच्छी नहीं लगेगी, लेकिन हाँ लास्ट थोड़ा इंगेजिंग है। लास्ट में एक बड़े किरदार का कैमियो दमदार था। बात करें अगर प्रोडक्शन क्वालिटी की, तो बिलकुल भी अच्छी नहीं है। फिल्म का VFX, स्क्रीनप्ले, साउंड म्यूज़िक सब आपको उबाऊ महसूस होगा। फिल्म को मेरी तरफ से 5 में से 2* दिए जाते हैं।

कितने में बिके कंगुवा OTT राइट्स और कहाँ होगी रिलीज़

इस बिलो एवरेज जा रही फिल्म के OTT राइट्स कितने में बिके हैं, ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको बता दें इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के OTT राइट्स प्राइम वीडियो ने 100 करोड़ में खरीद लिए हैं और इस फिल्म को थिएट्रिकल रिलीज़ के पूरे 8 हफ्ते बाद OTT पर रिलीज़ करने के लिए ओनर्स ने सहमति जताई है।

कंगुवा बजट एंड कलेक्शन

तमिल फिल्मों में रिलीज़ डेट पर सबसे ज़्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली ये चौथी बड़ी फिल्म है, जिसे 300-350 करोड़ के बजट में बनाया गया है।

इस पैन इंडिया फिल्म ने पहले दिन 40.2 करोड़ का वर्ल्डवाइड ओपनिंग कलेक्शन किया है। इससे पहले टॉप ओपनिंग कलेक्शन करने वाली तमिल फिल्मों में G.O.A.T 104 करोड़, वेट्टैयन 68.4 करोड़, इंडियन 2 – 55 करोड़ और अमरन 35 करोड़ कलेक्शन करने वाली फिल्में शामिल हैं।

फिल्म की अगर भारत की कुल कमाई की बात करें, तो 26 करोड़ के आसपास की है। इस फिल्म ने ओपनिंग तो बहुत शानदार की है, लेकिन क्या ये बढ़त की ओर जाएगी, ये देखना इंट्रेस्टिंग होगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

वेद, जोगी और लंदन के बीच किसे सुनेगी रिया

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment