The Sabarmati Ott Release: किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और कब होगी रिलीज?

Written by: Arshi
Publish On: September 16, 2025 3:28 PM (IST)
The Sabarmati Report Ott Release

फिल्म द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर 2024 को विक्रांत मैसी और राशि खन्ना की मुख्य भूमिका वाली फिल्म है, जिसकी कहानी एक ऐसी सच्ची घटना पर आधारित है, जिसने पूरे भारत को हिलाकर रख दिया था। इसमें मुख्य रूप से भारतीय राजनीतिक दल और भारतीय पत्रकार शामिल थे। दरअसल, फिल्म की कहानी गुजरात के एक रेल हादसे को दिखाती है, जो वास्तव में एक दुर्घटना थी या फिर सोची-समझी साजिश, इसी की जांच पर पूरी फिल्म बनाई गई है।

इस फिल्म के डायरेक्टर हैं धीरज सरना और कहानी लिखी है अर्जुन भंडेगांवकर और अविनाश सिंह तोमर ने। इस फिल्म में मुख्य कलाकारों में आपको विक्रांत मैसी, राशि खन्ना, रिद्धि डोगरा, आर्यन, संदीप कुमार, राजकुमार कश्यप आदि कलाकार नजर आएंगे।

दर्शकों ने इस फिल्म को थिएटर्स में तो एंजॉय किया है, लेकिन अब भी इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार फैन्स को है, ताकि इस फिल्म को घर बैठकर एंजॉय किया जा सके। आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि द साबरमती रिपोर्ट कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर और कब होगी रिलीज?

इस फिल्म के ओटीटी रिलीज से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार फिल्म को जी5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का प्रोडक्शन बालाजी मोशन पिक्चर्स और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन के द्वारा किया गया है। ये फिल्म थिएटर्स में 15 नवंबर 2024 को रिलीज की गई थी।

इसके अनुसार, रिलीज के 6-8 हफ्तों में इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की पूरी उम्मीद है। दिसंबर 2024 के आखिरी हफ्ते या फिर जनवरी 2025 की शुरुआत में ये फिल्म आपको जी5 के प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगी।

कैसा रहा फिल्म का परफॉर्मेंस स्टोरी वाइज?

इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की कहानी गुजरात के गोधरा में हुए एक रेल दुर्घटना की जांच पर आधारित है। 27 फरवरी 2002 को गोधरा के पास साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने के कारण लगभग 59 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

इसमें एक सोची-समझी साजिश होने का शक जताया गया था और जांच भी बिठाई गई थी। इसी पूरी जांच प्रक्रिया और इस हादसे को हाइलाइट करती है ये फिल्म।

यह फिल्म एक संवेदनशील टॉपिक और रियल इंसीडेंट पर आधारित है। जिस तरह से यूट्यूब पर गोधरा कांड के बारे में कुछ अच्छे मीडिया संस्थानों के द्वारा वीडियो बनाकर डिटेल में बताया गया है, उन्हें देखने के बाद तो ऐसा लगता है कि इस फिल्म में कुछ और ही दिखाया गया है।

इसके दर्शक 35 साल से ऊपर के होने वाले हैं, क्योंकि यह हादसा 2002 में हुआ था और यंग जेनरेशन खुद को इससे रिलेट नहीं कर पाएंगे। फिल्म को प्रमोट किया गया था साबरमती गोधरा कांड के ऊपर, पर फिल्म में दिखाया तो कुछ और ही गया है। आधी फिल्म में आपको जर्नलिज्म देखने को मिलेगा, पत्रकार का वही एंगल कि मीडिया बिकाऊ है, जिसे देखकर यह समझ नहीं आता कि मीडिया उस समय बिकाऊ थी या अब बिकाऊ है।

मीडिया की सभी गलतियां आपको इस फिल्म में भर-भर के देखने को मिलती हैं। पूरी फिल्म में बस मीडिया के विषय पर फोकस किया गया है। इसका नाम द साबरमती रिपोर्ट न रखकर मीडिया रिपोर्ट रखना चाहिए था। फिल्म में बेवजह ही हिंदी-इंग्लिश वाला कंटेंट डाला गया है, जो अगर फिल्म में न भी दिखाया जाता, तो शायद इसका कोई फर्क नहीं पड़ता।

इतने संवेदनशील इश्यू पर बनी फिल्म में अगर कॉमेडी या कॉमेडी डायलॉग डाले जाते हैं, तो उसे किसी भी तरह से जस्टिफाई नहीं किया जा सकता। साबरमती रिपोर्ट का टॉपिक बहुत अच्छा उठाया गया था, जो रियलिटी थी, वह सबके सामने आनी चाहिए थी, पर निराशा होती है कि यह फिल्म उस तरह से अपना इंपैक्ट छोड़ने में पूरी तरह से नाकामयाब रही है।

मूवी की आड़ में अगर आप किसी पार्टिकुलर पार्टी को प्रमोट करते हैं, तो आज का दर्शक इतना बेवकूफ नहीं है कि वह समझ न सके। फिल्म गोधरा इंसीडेंट की सच्चाई दिखाने के लिए बनाई गई थी, पर फिल्म में सिर्फ 20 से 25 प्रतिशत ही गोधरा के बारे में दिखाया गया है। बाकी फिल्म अच्छी है या बुरी, यह हम आपके निर्णय पर छोड़ते हैं।

फिल्म का बजट और दो दिन का कलेक्शन

इस एक्शन थ्रिलर ड्रामा फिल्म को बनाने में लगभग 50 करोड़ का बजट लगाया गया है, जिसमें फिल्म की स्क्रीनिंग और एडवरटाइजिंग भी शामिल है।

फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। जिस तरह फिल्म का पहले दिन का प्रदर्शन रहा है, ये फिल्म एक सफल फिल्म साबित हो सकती है।

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म को कामयाब फिल्मों में अपना नाम दर्ज करने के लिए लगातार बढ़त की ओर बढ़ना होगा और कम से कम 60 करोड़ का कलेक्शन करना होगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Roundup Punishment Review: ड्रग्स और क्रिप्टो का एक साथ घातक इस्तेमाल।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment