काफी समय से लोग ‘टाइगर श्रॉफ’ की अगली फिल्म के आने का इंतजार कर रहे थे, और अब टाइगर ने अपने फैंस के लिए एक नया तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म “बागी 4” का पोस्टर लॉन्च किया है, जिसमें वह एक अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।
जिसके साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट का भी कन्फर्मेशन दिया गया है। हालांकि टाइगर चॉकलेटी बॉय के रूप में नजर आते हैं, पर इस फिल्म के फर्स्ट लुक में आप इन्हें देखकर यह अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि यह टाइगर श्रॉफ ही हैं या कोई और।
बागी 4 के फर्स्ट पोस्टर को देखकर लग रहा है जैसे वे किसी टॉयलेट कमोड पर बैठे हों, जहां पर खून से सारी दीवारें रंगी हुई दिखाई दे रही हैं, और उनका लुक ऐसा नजर आ रहा है जैसे वे हॉलीवुड के जेम्स बॉन्ड हों।
जैसा कि आप जानते हैं, टाइगर श्रॉफ की बागी फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। इसे देखते हुए इस बार फिल्म के मेकर्स ने पहले से ही इस बात का संकेत दे दिया है कि यह फिल्म उनकी पिछली फिल्मों की तरह नहीं होने वाली है। इसकी पुष्टि फिल्म के पोस्टर को देखकर ही हो जाती है, जिसमें बड़े-बड़े हेडिंग में लिखा हुआ है, ‘This time he is not the same’, जिसके बाद फैंस को सीधा इशारा मिल रहा है कि इस फिल्म में टाइगर एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।
बागी 4 के प्रोड्यूसर
बागी 4 को इस बार साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिनके बैनर तले इससे पहले कई बड़ी-बड़ी हिट फिल्में साबित हुई हैं। अब देखना यह है कि इस बार “बागी 4” क्या धूम मचाती है, या फिर दिवाली की भीगी फुलझड़ी की तरह फूस हो जाती है।
फैंस के बीच उत्सुकता
जी हां, इसका पहला पोस्टर आने के बाद टाइगर के फैंस काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि काफी लंबे समय के बाद बागी फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म देखने को मिलेगी। हालांकि इससे पहले टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन स्टारर फिल्म सिंघम अगेन में भी कैमियो करते हुए नजर आए थे।
टाइगर श्रॉफ के सितारे
हालांकि पिछले कुछ सालों में टाइगर श्रॉफ के सितारे गर्दिश में ही चल रहे हैं। पिछले दिनों जितनी भी फिल्में बड़े पर्दे पर नजर आई थीं, किसी ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, फिर चाहे वह अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ही क्यों न हो, जिसे हिट करने के लिए टाइगर और अक्षय ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया, पर कहानी अच्छी न होने के कारण दर्शकों द्वारा इस फिल्म को नकार दिया गया।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Accused Movie Review: डीप फेक टेकनोलॉजी के दुष्परिणाम को उजागर करती यह मूवी







