Doubt KDrama Hindi Review: रोमांस से हट कर थ्रीलिंग के ड्रामा, नए एक्सपीरियंस के लिए मस्ट वॉच शो

Written by: Arshi
Publish On: September 16, 2025 9:57 PM (IST)
Doubt K Drama Hindi Review

नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर एक कोरियन थ्रिलर से भरा हुआ साइकोलॉजिकल शो रिलीज़ किया गया है, जिसका पहला एपिसोड 14 सितंबर 2024 को रिलीज़ हुआ था।

इसके कुल 10 एपिसोड हैं, और अब सारे एपिसोड रिलीज़ हो चुके हैं। इस शो को 8 स्टार की रेटिंग मिली है, और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया है।

अभी तक आपको कोरियन ड्रामा में रोमांटिक लव स्टोरी देखने को मिली थी, लेकिन इस बार एक्शन और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए एक बेहतरीन शो नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुआ है, जिसमें आपको साइकोलॉजिकल एक्शन और थ्रिलर से भरी हुई कहानी देखने को मिलेगी।

इसका पहला एपिसोड 14 सितंबर 2024 को रिलीज़ किया गया था, और आखिरी एपिसोड 16 नवंबर 2024 को रिलीज़ हो चुका है। इनके एपिसोड साप्ताहिक आधार पर हर शनिवार और शुक्रवार को रिलीज़ किए जाते थे। इस शो की कहानी आपको इस सीज़न में ही पूरी होती दिखाई गई है।

आपको इसके सीज़न 2 का इंतज़ार नहीं करना होगा। लेकिन शो के साथ आपको एक समस्या का सामना करना पड़ सकता है, यह शो अभी हिंदी में डब नहीं किया गया है, जिसे देखने के लिए आपको सबटाइटल का उपयोग करना होगा।

आइए जानते हैं इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर और सस्पेंस से भरे शो की कहानी के बारे में।

कहानी

बात करें अगर इस ड्रामा की कहानी की, तो इसमें आपको एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की कहानी देखने को मिलेगी, जिसका काम हो रहे क्राइम्स, मर्डर, और फ्रॉड को रोकना है।

फिल्म की कहानी जिस मुख्य किरदार पर बनाई गई है, उसकी एक बेटी आपको इस ड्रामा में देखने को मिलेगी, जिसके साथ एक हादसा हो जाता है, और वह एक मर्डर केस में फंस जाती है।

अब यहीं से कहानी में आपको नए-नए मोड़ देखने को मिलेंगे, जब हर एक किरदार पर आपको “डाउट” होता नज़र आएगा।

आगे क्या होगा, क्या वास्तव में इस लड़की ने यह मर्डर किया है, या फिर आसपास मौजूद लोगों में से कोई इस कांड के लिए ज़िम्मेदार है, यह सब जानने के लिए और इस रहस्य को सुलझाने के लिए आपको इस कोरियन ड्रामा को देखना होगा।

क्यों देखना चाहिए ये शो?

अगर आप साइकोलॉजिकल थ्रिलर और सस्पेंस से भरी रहस्यमयी कहानियों को सुलझाने में रुचि रखते हैं, तो यह शो आपको बहुत मज़ा देने वाला है। शुरू से लेकर अंत तक यह कहानी आपको बाँधकर रखेगी, और कहानी का प्रस्तुतीकरण इतना बेहतरीन है कि आप कुछ भी पहले से अनुमान नहीं लगा पाएँगे।

निष्कर्ष

अगर आप के-ड्रामा के रोमांस और प्यार भरी कहानियों से अलग थ्रिलर और सस्पेंस पसंद करने वालों की श्रेणी में आते हैं, तो यह शो आपके लिए ही बना है।

अब तक आपने सिर्फ़ रोमांटिक के-ड्रामा ही देखे हैं, अब कोरियन ड्रामा की रेंज में साइकोलॉजिकल और थ्रिलर से भरी नई कहानी आ गई है, जिसे आप एक बार ज़रूर एंजॉय कर सकते हैं अच्छे अनुभव के लिए।

8 स्टार की रेटिंग वाले इस शो को मेरी तरफ़ से 5 में से 4 स्टार दिए जाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

नयनतारा की अनोखी सच्ची कहानी उन्हीं की ज़ुबानी।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Leave a Comment