नेटफ्लिक्स की द विचर का सीजन 4, जो कि आधारित है Andrzej Sapkowski की किताब The Witcher पर, इसने अप्रैल 2024 में अपनी शूटिंग को पूरा कर लिया है। लॉरेन श्मिट हिसरिच के द्वारा बनाई गई ये सीरीज अभी अपनी पोस्ट प्रोडक्शन में चली गई है।
पोस्ट प्रोडक्शन में फिल्मों की एडिटिंग, विजुअल इफेक्ट्स, साउंड डिजाइनिंग, कलर करेक्शन, कलर ग्रेडिंग के साथ-साथ म्यूजिक और बीजीएम पर भी काम होता है। सीरीज लंबी होने के कारण इसका पोस्ट प्रोडक्शन काफी लंबे समय तक खींचा जा सकता है। इसकी एक यह भी वजह है कि फिल्म में वीएफएक्स और सीजीआई का बहुत बड़े लेवल पर इस्तेमाल किया जाता है।
कब रिलीज होगी द विचर का सीजन 4
पहले की अपडेट के अनुसार ऐसा बताया जा रहा था कि शो को 2025 के अगस्त से सितंबर के बीच रिलीज कर दिया जाएगा। अभी भी इसकी रिलीज में कोई बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं, इसे जुलाई से अगस्त 2025 के बीच रिलीज होते हुए देखा जा सकता है।
द विचर सीजन 4 की शूटिंग को सही समय पर पूरा कर लिया गया है, वरना ज्यादातर यही देखा जाता है कि इस तरह की बड़ी फिल्मों की शूटिंग में काफी समय लग जाता है। 2025 में ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रेंजर थिंग्स भी रिलीज की जाएगी, इस वजह से द विचर के सीजन 4 और स्ट्रेंजर थिंग्स में थोड़ा गैप रखा जाना चाहिए, क्योंकि कोई भी बड़ी सीरीज एक साथ रिलीज नहीं की जाती है।
Liam Hemsworth दिखेंगे द विचर सीजन 4 में
लियाम हेम्सवर्थ गेराल्ट ऑफ रिविया के रूप में सीजन 4 में देखने को मिलेंगे। लियाम हेम्सवर्थ ने यह भी बता दिया है कि द विचर के सीजन 5 की शूटिंग को 2025 के फरवरी से अप्रैल के बीच में शुरू कर दिया जाएगा। अब इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि द विचर सीजन 4 को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है या नहीं, द विचर के सीजन 5 को बनाने की पहले से ही तैयारी कर ली गई है।
कितने एपिसोड देखने को मिलेंगे द विचर के सीजन 4 में
द विचर के सीजन 4 में उतने ही एपिसोड देखने को मिलेंगे जितने कि द विचर सीजन 3 में हमें देखने को मिले थे। किरदारों की परफॉर्मेंस आपको थोड़ा सा ऊपर-नीचे देखने को मिल सकता है, पर एपिसोड की अवधि पहले जैसी ही होने वाली है। सीरीज में कुछ चीजें बदलती हुई भी दिखाई दे सकती हैं। गेराल्ट के किरदार को लेकर हालांकि मेकर्स ने पहले ही बता दिया है कि लियाम हेम्सवर्थ को गेराल्ट के रूप में पहले जैसा ही प्रस्तुत किया जाएगा।
READ MORE







