भारत पे के सह संस्थापक अशनीर ग्रोवर बहुत पहले एक पॉडकास्ट में दिए गए अपने एक इंटरव्यू के माध्यम से ये कहा था कि वो सलमान खान से भारत पे के एक ऐड के लिए मिले थे और सलमान खान ने उनसे कहा कि मेरी ट्यूबलाइट फिल्म इसलिए फ्लॉप हो गई कि उसमें मुझे मंदबुद्धि दिखा दिया गया था जो लोगों को पसंद नहीं आया।
अशनीर ने यह भी कहा था कि इस ऐड की हमारी डील 7.5 करोड़ रुपए में तय की गई थी अभी हाल ही में बिग बॉस 18 के सेट पर अशनीर ग्रोवर पहुंचे यहां पर सलमान खान ने उनकी सारी हेकड़ी निकाल दी।
सलमान खान ने कहा की जो आपने पॉडकास्ट में कहा था जिस तरह से वहां आप अपने आप को पेश कर रहे थे, आज यहां बिग बॉस के सेट पर आप बिल्कुल भी वैसे दिखाई नहीं दे रहे हैं ,दरअसल बात यह है कि सलमान खान की टीम ने बताया कि भारत पे की इस डील के लिए 4.5 करोड़ लिये गये थे जो कि अशनीर ग्रोवर ने 7.5 करोड़ की बताई थी ।
शार्क टैंक के सेट पर हमेशा अशनीर ग्रोवर ने लोगों को रोस्ट किया पर यहां बिग बॉस 18 के सेट पर सलमान खान के द्वारा यह खुद रोस्ट हो गये सलमान खान के सामने अशनीर ग्रोवर एक भी बात अपनी सत्य साबित नहीं कर पाए और यह कहा कि उस पॉडकास्ट को सही ढंग से प्रस्तुत नहीं किया गया था सलमान खान ने अशनीर ग्रोवर की आलोचना करते हुए झूठी राशि वाले बयान की बात भी की जिसके लिए अशनीर ग्रोवर ने सलमान खान से माफी भी मांगी।
वीकेंड के वॉर के बाद अशनीर ग्रोवर ने दिखाया अपना पुराना रंग
पर अब जब वीकेंड का वार खत्म हो गया है और अशनीर लौट कर घर वापस आ गए हैं, तब इन्होने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबा चौड़ा मैसेज डाला इस बार अशनीर ग्रोवर के सुर थोड़े बदले से नजर आए जो बात वह बिग बॉस 18 के सेट पर सलमान खान के सामने नहीं कर पाए अब उस बात को उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से रखने की कोशिश की।
अशनीर ग्रोवर ने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि आप सभी लोगों ने वीकेंड के वार को इंजॉय किया होगा अशनीर ने आगे अपनी बात पूरी करते हुए लिखा की वीकेंड के वार बिग बॉस 18 में जाकर मुझे बहुत मजा आया।
अशनीर आगे लिखते हैं कि मुझे इस बात का भी यकीन है कि इस एपिसोड की टीआरपी भी हाई रही होगी इसके बाद ये भी लिखा की मेरे द्वारा कही सभी बाते सच्ची है। सलमान खान एक अच्छे होस्ट और एक्टर हैं सलमान खान इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि बिग बॉस की टीआरपी बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिये।
मैंने हमेशा से सलमान खान को उनके सेंस आफ सेल्स और बिजनेस के लिए सराहना की है अशनीर ने आगे यह भी लिखा है कि मैंने आज तक सलमान खान के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा।
पर अशनीर अपनी बात पर टिके रहे और उन्होंने एक बात जरूर कहीं की मेरे डील के नंबर मतलब 7.5 करोड़ रुपए में जो डील हुई थी वह सत्य है सलमान खान से मैं 2019 में होटल में 3 घंटे के लिए मिला था आगे अशनीर ग्रोवर ने सलमान खान का शुक्रिया किया और कहा की अब मेरे पास सलमान खान के साथ एक फोटो भी है जो मै पहले न ले सका था।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Naam Movie 2024: Ajay Devgn की यह फिल्म आखिर क्यों हुई 20 साल बाद रिलीज़?







