Fauji 2 Tv Series 1st Episode Review: 35 साल बाद आगया है शाहरुख़ खान के पहले शो फ़ौजी का सीक्वेल

Written by: Arshi
Publish On: September 16, 2025 10:34 PM (IST)
Fauji 2 Tv Series Review

साल 1988 में शाहरुख खान का एक शो आया था, जिसका नाम था फौजी, जिसकी कहानी बहुत ही रॉ, रियल और इंगेजिंग थी, जो आपको सीधे-सीधे फौजियों के जीवन से मिलाती है।

शो का डायरेक्शन इतने बेहतरीन तरीके से किया गया है कि आप फौजियों के जीवन को बहुत ही करीब से देख पाएंगे। असल में उनका जीवन कैसा है और उन्हें किस-किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इस शो में आपको बहुत ही अच्छे से दिखाया गया था।

36 साल पहले दर्शकों का पसंदीदा शो

शो के बेहतरीन रिप्रेजेंटेशन की वजह से दर्शक इस शो के दीवाने हो गए थे और शो के सीक्वल पार्ट का इंतजार था, जो अब जाकर पूरे 36 सालों के बाद खत्म हो गया है।

शाहरुख खान, अमीना शेरवानी, मंजुला अवतार और विक्रम चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाला यह शो आपको एक फौजी के जीवन से पूरी तरह से कनेक्ट कर देता है।

1988 का यह शो अभी आपको अमेज़न प्राइम वीडियो के प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगा, जिसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 स्टार की है।

कैसा है 36 साल बाद आया सीक्वल पार्ट

शो का पहला पार्ट जितना ज्यादा सीरियस बनाया गया था, दूसरा पार्ट आपको उतना ज्यादा सीरियस नहीं लगने वाला।

यह शो एक फौजी के जीवन पर आधारित शो कम और फौजी का स्टूडेंट ऑफ द ईयर वर्जन ज्यादा लगता है। शो के सारे कलाकार आपको एकदम चमकते हुए चेहरे के साथ दिखाई देंगे, एक्टर्स सिक्स पैक एब्स के साथ नजर आ रहे हैं, कोई मार्शल आर्ट करता हुआ नजर आ रहा है,

कोई जिमनास्टिक करता हुआ नजर आ रहा है, तो कोई स्विमिंग में मस्त नजर आ रहा है। इस शो के एक्टर आपको फौजी कम और मॉडल ज्यादा नजर आने वाले हैं।

और यही सब वजह है कि आप इस शो से पूरी तरह से कनेक्ट नहीं हो पाएंगे, शो के पहले सीजन की तरह। भले ही यह शो का पहला एपिसोड है, लेकिन इसे देखकर बिल्कुल भी कनेक्टिविटी फील नहीं हो पायी।

फौजी रियल हीरो कम और फिल्मी दुनिया के हीरो ज्यादा लग रहे हैं

इस शो को देखने के बाद आपको शो के हीरो फौजी कम लग रहे हैं, जिन्हें रियल हीरो भी कहा जाता है, बल्कि यह सब दिल्ली और मुंबई की फिल्मी दुनिया वाले हीरो ज्यादा लग रहे हैं।

शो का पहला एपिसोड देखकर आप इसके पहले सीजन वाला मजा ढूंढते रह जाएंगे, लेकिन वह आपको कहीं पर भी नहीं मिलेगा। जिस तरह शो के कैरेक्टर हैं और उनका रिप्रेजेंटेशन है, वह आपको इस शो के टाइटल फौजी वाली फीलिंग बिल्कुल भी नहीं देंगे।

क्या है शो की कास्ट टीम

फौजी 2 की कास्ट टीम में आपको कई बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी, जिसमें विक्रांत मैसी, विकी जैन, गौहर खान, नील सतपुड़ा, अनुपम के. सिन्हा, उत्कर्ष कोहली, सुष्मिता भंडारी, उदित कपूर, सुवंश धार, अमन सिंह दीप, आशीष भारद्वाज, चरखी दादरी, मानसी, प्रियांशु राजगुरु, रुद्र सोनी, अयान मनचंदा आदि की कलाकारी देखने को मिलेगी।

कहां देखने को मिलेगा यह शो

यह शो आपको डीडी नेशनल चैनल पर देखने को मिल जाएगा, जो भारत का पहला एंटरटेनिंग चैनल है, जिसे दूरदर्शन के द्वारा संचालित किया जाता है।

आज से 36 साल पहले तो लोग उस समय के पहले एंटरटेनिंग चैनल डीडी नेशनल पर प्रसारित होने वाले एंटरटेनिंग शो को खूब शौक के साथ देखा करते थे,

लेकिन आज के इंटरनेट के युग में डीडी नेशनल के चैनल पर इस शो को बैठकर देखना कम ही लोग पसंद करते हैं। ये देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स डीडी नेशनल पर आ रहे इस शो को मिलता है। इस शो को हर सोमवार से गुरुवार स्ट्रीम किया जाएगा।

शो को ओटीटी पर रिलीज करना होता ज्यादा बेहतर

जिस तरह का यह शो है और इसके पहले सीजन को लोगों का प्यार मिला था, उस हिसाब से इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करना ज्यादा बेहतर होता।

ज्यादा दर्शकों तक यह शो पहुंच पाता, जिसका फायदा मेकर्स को मिलता। शो की प्रोडक्शन क्वालिटी काफी अच्छी है, जिस तरह के सीन्स और आर्ट, स्क्रीनप्ले देखने को मिलेगा, वो बेस्ट है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Barroz Trailer Review: ये मोहनलाल की क्रेटिवटी है या मलयालम सिनेमा का जादू

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment