Raanti Movie Review: KGF और SALAR की सस्ती कॉपी, मराठी इंडस्ट्री की एक्शन फिल्म।

Written by: Arslan
Publish On: September 16, 2025 11:23 PM (IST)
Raanti marathi movie review in hindi

यह कहानी महाराष्ट्र के एक ऐसे गांव की है, जहां पर रक्त की वर्षा दिखाई देती है। बदले और खूनखराबे से भरी हुई यह फिल्म आपका कीमती टाइम डिजर्व करती है या नहीं, आइए जानते हैं हमारे इस ‘रांटी मूवी रिव्यू’ में।

बीते शुक्रवार, 20 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में मराठी इंडस्ट्री की फिल्म रांटी को रिलीज किया गया है। जिसकी लेंथ तकरीबन 1 घंटा 55 मिनट की है। फिल्म के जॉनर की बात करें तो यह एक्शन और ड्रामा की कैटेगरी में आता है।

फिल्म का निर्देशन ‘समित कक्कड’ ने किया है, जिन्होंने इससे पहले साल 2022 में आई फिल्म धरमवीर का भी डायरेक्शन किया था। फिल्म के मेन किरदार में हमें ‘शरद केलकर’ देखने को मिलते हैं, जिन्होंने इससे पहले फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज, भेड़िया, और कोड नेम तिरंगा जैसी बहुत सारी फिल्मों में काम किया है।

स्टोरी

फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के बदलापुर गांव से शुरू होती है, जिसका सिर्फ नाम ही नहीं बदलापुर है, बल्कि वहां के लोग भी अपने बदले को लेने के लिए खूनखराबा और मारकाट करने से पीछे नहीं हटते। जितनी अस्थियां पातालपुरी के मरघट में नहीं दिखती, उससे ज्यादा वहां के समुद्री किनारों पर तैरती हुई नजर आती हैं।

फिल्म की कहानी तीन किरदारों पर रची गई है, जिनकी आपसी रंजिश पिछली तीन पीढ़ियों से चली आ रही है, और आज भी वह एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं। जिनमें शरद केलकर ने विष्णु आंग्रे की भूमिका निभाई है, जिनके बिजनेस पार्टनर बाला और सदा राणे हैं।

यह सब मिलकर तस्करी का धंधा चलाते हैं, लेकिन आगे चलकर सदा राणे विष्णु को बिजनेस में धोखा दे देता है, और शिव रुद्र से मिल जाता है, जो कि एक बड़े पॉलिटिशियन का बेटा है।

अब विष्णु और बाला सदा राणे से कैसे बदला लेते हैं, आगे की फिल्म में आपको यही देखने को मिलेगा, जो कि काफी इंटरेस्टिंग है, और एक्शन से भरा हुआ है, जिसे देखने के लिए आपको जाना पड़ेगा अपने नजदीकी सिनेमाघर में।

खामियां

फिल्म में बहुत सारी खराब चीजें हैं, जैसे कि इसका एक्शन, जो कि देखने में काफी खराब और ओवर हाइप है। इसका बैकग्राउंड म्यूजिक इतना लाउड है, कि आपके कान के पर्दे भी फट सकते हैं।

फिल्म की कहानी को एक्शन और मास मसाला फिल्म की तरह परोसने की कोशिश की गई है, हालांकि यह फिर भी अपने मकसद में बिल्कुल भी कामयाब नहीं हो पाती, और सलार और केजीएफ की सस्ती कॉपी बनकर रह जाती है।

फिल्म में ना ही कोई कहानी है, और ना ही इसका स्क्रीनप्ले बढ़िया है। इसे देखने पर ऐसा मालूम होता है, जैसे सभी चीजों को इधर-उधर से थोड़ा-थोड़ा उठाकर आपके सामने परोस दिया है।

अच्छाइयां

जैसे-जैसे समय बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मराठी इंडस्ट्री का उदय होता चला जा रहा है। इसी में एक स्टेप आगे बढ़ते हुए इस नई मराठी एक्शन फिल्म को रिलीज किया गया है, जो कि एक्शन कैटेगरी में भी इस इंडस्ट्री को एक नया आयाम दे सके।

हालांकि फिल्म की कहानी और एक्शन सीक्वेंस में भले ही बहुत सारी कमियां नजर आती हों, लेकिन फिर भी इसके मेकर्स ने एक अच्छी कोशिश की है, जिसके लिए वे तारीफ के काबिल हैं।

निष्कर्ष

अगर आप महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक तोहफे के समान है। जिसे आप अपनी नेटिव लैंग्वेज यानी ‘मराठी भाषा’ में देख सकते हैं। फिल्म ब्रूटल एक्शन से भरपूर है, जिसके लिए इसे ए रेटिंग भी दी गई है।

अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं, तो आप इस फिल्म को बेझिझक वॉच कर सकते हैं। फिल्म फिलहाल आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है।

फिल्मी ड्रिप की ओर से फिल्म को दिए जाते हैं 1/5 ⭐।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Cruel Intentions Series Review: परिवार के साथ बिलकुल भी न देखना

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment