फिल्म के मुख्य किरदार में अनूप सिंह (Anup Singh) नजर आते हैं, जिन्होंने छत्रपति संभाजी के किरदार को निभाया है।
हालांकि, फिल्म में संभाजी की कहानी को पूरी तरह नहीं दिखाया गया है, और इसे अगले भाग के लिए छोड़ा गया है। फिल्म में मुगलों द्वारा किए गए अत्याचारों और हमारी बहू-बेटियों की इज्जत को नीलाम करते हुए काफी सभ्य तरीके से दिखाया गया है।
जहां पर फिल्म के डायरेक्टर की प्रशंसा करनी होगी, क्योंकि वे इन सभी चीजों को दिखाने में बिल्कुल भी नहीं हिचकिचाए।
फिल्म में कोई भी अतिरिक्त सीन नहीं दिखाया गया है, हर एक चीज को शोध के आधार पर ही फिल्म में शामिल किया गया है।
फिल्म को बनाने का डायरेक्टर का विजन बहुत ही शानदार था। सभी सीन काफी बड़े पैमाने पर शूट किए गए हैं। हालांकि, फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी थोड़ी कमजोर है, जो इसके विजुअल्स को देखने पर साफ पता चलती है। फिर भी, यह उस स्तर की खराब नहीं है कि फिल्म को आदि पुरुष से तुलना की जाए।
जैसा कि स्पष्ट है, इसका दूसरा भाग जल्द ही देखने को मिलेगा, जिसकी कुछ झलकियां फिल्म के क्लाइमेक्स में भी दिखाई गई हैं।
“जिसमें औरंगजेब द्वारा छत्रपति महाराज को इस कारण बहुत यातनाएं दी गई थीं, क्योंकि वे इस्लाम धर्म को स्वीकार नहीं कर रहे थे।” इसे देखकर इसके अगले भाग के लिए भी काफी उत्साह महसूस होता है।
फिल्म की खामियां
जैसा कि आप जानते हैं, यह फिल्म मराठी इंडस्ट्री से है, जिसके कारण फिल्म का बजट काफी कम है। कम बजट में ज्यादा लागत वाली फिल्म बनाना एक बहुत कठिन कार्य हो जाता है।
इससे फिल्म में, डायरेक्टर चाहे या न चाहे, वह आउटपुट नहीं मिल पाता, जो मिलना चाहिए। यही इस फिल्म के साथ भी हुआ है।
हालांकि, फिल्म के विजुअल्स का इसकी कहानी पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता, फिर भी देखने में यह थोड़े कमजोर लगते हैं, जिसके कारण आपके फिल्म देखने के अनुभव में थोड़ी कमी हो जाती है, और वह भावना नहीं आ पाती, जो एक सच्ची ऐतिहासिक मूवी को देखने में आनी चाहिए।
फिल्म की अच्छाइयां
इस शुक्रवार मराठी इंडस्ट्री की लगातार कई सारी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें यह एक काफी बड़े बजट की फिल्म है। यहां पर फिल्म के निर्माताओं की सराहना जरूर करनी चाहिए।
जिन्होंने इतिहास से ऐसी कहानी को हमारे सामने रखा है, जिन्होंने हमारे लिए बलिदान दिए थे।
कहानी को बहुत सावधानी से हमारे सामने प्रस्तुत किया गया है, जिसमें किसी भी प्रकार का मिर्च-मसाला लगाए बिना एक साफ-सुथरी फिल्म बनाई गई है।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आपको ऐतिहासिक फिल्में देखना पसंद है, और वास्तविक घटनाओं को देखकर आप काफी प्रभावित होते हैं, तो यह फिल्म सिर्फ आपके लिए ही है।
हालांकि, फिलहाल इसे सिर्फ मराठी भाषा में ही रिलीज किया गया है, लेकिन कुछ अनुमानों के अनुसार, इसे जल्द ही हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा।
अगर इसकी रेटिंग की बात करें, तो मेरा मानना है कि इतिहास से जुड़ी किसी भी सच्ची कहानी को रेट नहीं किया जा सकता। धन्यवाद।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Roti Kapada Romance Hindi Review: रोटी कपड़ा की टेंशन मिटाने वाली रोमांस से भरी हुई फिल्म







