When The Phone Rings Review: एक ऐसा शो जिसके दो एपिसोड देखकर आप सारे एपिसोड देखने का करेंगे इंतजार

Written by: Arshi
Publish On: September 17, 2025 11:33 AM (IST)
When The Phone Rings Review

इस शो की कहानी एक पॉलिटिशियन से शुरू होती है, जो बहुत ही अमीर आदमी है, जो कुछ भी चाहे वह चुटकी बजाते ही पूरा करवा सकता है, लेकिन उसकी लाइफ में ट्विस्ट आपको तब देखने को मिलेगा, जब उसकी शादी होती है, और पूरी तरह से अब उसका जीवन बदल जाता है।

उसकी शादी से लेकर आपको जो ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, उसमें से सबसे पहले तो जो उसकी वाइफ है, वह बोल नहीं सकती है, और किसी ने उसको किडनैप कर लिया है। अब इसकी वाइफ के किडनैपर उसे छोड़ने के लिए एक बहुत बड़ी शर्त रखते हैं, जिसके पीछे आपको एक बड़ी मिस्ट्री देखने को मिलेगी।

अब यह मिस्ट्री क्या है, इसकी वाइफ असल में कौन है, और इसके किडनैपिंग के पीछे किसका हाथ है, और इसे छोड़ने के लिए किडनैपर क्या शर्त रखते हैं, यह सब जानने के लिए आपको इस शो को देखना होगा।

कैसा है यह शो?

बात करें अगर इस शो की, तो ऐसी कहानी आपको प्रिडिक्टेबल नजर आने वाली है, आगे क्या होना है या आपको देखकर पता चल जाएगा, लेकिन कहानी का प्रजेंटेशन इतना अच्छा है कि आप सब कुछ जानते हुए भी शो को आगे देखना चाहेंगे। शो में एक स्ट्रांग इंगेजिंग पावर देखने को मिलेगा।

जिस तरह से इस शो में एक वाइफ को ही विलेन के रूप में दिखाया गया है, वह आपको पहले भी कई बार देखने को मिल चुका होगा। लेकिन शो को जो चीज इंटरेस्टिंग बनाती है, वह एलिमेंट इस प्रकार हैं, जैसे –

दूसरे एपिसोड की एंडिंग में आपको एक सीन देखने को मिलेगा, जिसमें हीरो की वाइफ टीवी पर न्यूज़ देख रही होती है, और हीरो आता है, जिसके हाथ में कुछ खून भी लगा होता है, और फिर वह अपनी बीवी से कुछ कहता है, जो इस एपिसोड में बिल्कुल अनएक्सपेक्टेड था। तो शो की कहानी भले ही पुरानी है, लेकिन जो इसमें इंगेजिंग एलिमेंट डाले गए हैं, वह बहुत ही सूटेबल हैं।

निष्कर्ष

अभी तक इस शो में जो भी चीजें देखने को मिली हैं, उससे एक बात पक्की है कि कहानी में आगे आपको बहुत सारे सरप्राइजिंग एलिमेंट देखने को मिलेंगे, जो आपने बिल्कुल भी एक्सपेक्ट नहीं किए होंगे। अगर आपको नॉन हिंदी डबिंग कोरियन ड्रामा देखने में इंटरेस्ट है, तो आप एक बार इस शो को ट्राई कर सकते हैं, और नहीं तो इसके सारे एपिसोड आने तक और हिंदी डबिंग तक इंतजार भी कर सकते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

2025 में गिप्पी ग्रेवाल की चार फ़्लोरिडा फ़िल्में, ‘अकाल’ से होगी धार्मिक फ़िल्मों की शुरूआत

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment