Pimpinero: Blood and Oil Review: रिफ्यूजी और डंकी जैसी फ़िल्मों के फैन्स के लिए बनी ये स्पेनिश फ़िल्म

Written by: Arshi
Publish On: September 17, 2025 11:38 AM (IST)
Pimpinero Blood and Oil Review

एक स्पैनिश फिल्म जिसे प्राइम वीडियो के प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में रिलीज़ किया गया है। इस स्पेनिश फिल्म की इनिशियल रिलीज़ 9 सितंबर 2024 को की गई थी, उसके बाद 10 अक्टूबर को इसे कोलंबिया में भी रिलीज़ कर दिया गया था।

और अब 22 नवंबर 2024 को यह फिल्म हिंदी डब में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दी गई है। रोमांच से भरी हुई इस फिल्म की कहानी क्राइम और थ्रिलर से भरी हुई है। फिल्म के डायरेक्टर हैं आंद्रेस बाइज़, जिसे देखने के लिए आपको 2 घंटे का टाइम निकालना होगा।

फिल्म के मुख्य कलाकार हैं जूलियाना वेर्गारा, जुआन सेबास्टियन कालेरो, एरियल सिएरा। इस स्पेनिश फिल्म का प्रोडक्शन डायनमो कंपनी के द्वारा किया गया है।

फिल्म की कहानी

इस स्पेनिश फिल्म की कहानी एक ऐसे ग्रुप की दिखाई गई है, जो कोलंबिया के बॉर्डर पर ऑयल की स्मगलिंग का काम कर रहे होते हैं। इस ग्रुप में काम करने वाले एक लड़के और लड़की का आपस में अफेयर शुरू हो जाता है। अब इस जोड़े में से लड़के के साथ कोई एक्सीडेंट हो जाता है, जिसकी वजह से वह एक बड़ी परेशानी में घिर जाता है।

ये एक्सीडेंट क्या है, और किस वजह से यह लड़का परेशानियों में घिरा हुआ है, यह सब जानने के लिए इसकी गर्लफ्रेंड जाँच-पड़ताल में लग जाती है। आगे क्या होगा, किस तरह की मिस्ट्री और सस्पेंस आपको इस फिल्म में देखने को मिलेंगे, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो प्राइम वीडियो पर आपको हिंदी डब लैंग्वेज में देखने को मिल जाएगी।

कैसी है ये फिल्म, क्या आपको अपना टाइम देना चाहिए?

फिल्म की कहानी क्राइम, थ्रिलर, फैंटेसी और रोमांच से भरी हुई है, जिसमें आपको बिना एक्शन के एक-दो हाथापाई वाले गन शॉट देखने को मिलेंगे, जो आपको पूरी तरह से एंटरटेन करेंगे, अगर आपको इस तरह की थ्रिलर वाली फिल्में देखना पसंद है तो।

क्राइम, थ्रिलर, रिवेंज इस तरह की फिल्मों में अगर आपको इंटरेस्ट है, तो यह फिल्म आपको पूरा मज़ा देगी, जिसमें आपको एक-दो एडल्ट सीन भी देखने को मिलेंगे।

कैसी है एक्टिंग और कैरेक्टर्स का रिप्रेजेंटेशन?

बात करें अगर एक्टर्स की एक्टिंग की, तो इसमें आपको बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिलेगी, लेकिन कैरेक्टर्स का जो रिप्रेजेंटेशन है, वह थोड़ा सा ठीक-ठाक है, वीक है। स्पेशली जो बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड का कपल दिखाया गया है, आप उससे पूरी तरह से कनेक्ट नहीं हो पाएँगे।

निष्कर्ष

अगर आपको सरहद से जुड़ी हुई कहानी देखना पसंद है, जिसमें खूब सारा रोमांच, थ्रिलर और सस्पेंस बना रहे, तो आप इस फिल्म को सिर्फ इंटरटेनमेंट के परपस से देख सकते हैं। एक बेहतरीन फिल्म है, जिसकी हिंदी डबिंग भी ठीक-ठाक है। इस फिल्म को IMDb पर 5.3 स्टार की रेटिंग मिली हुई है, जिसे मेरी तरफ से 5 में से तीन स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

When The Phone Rings Review: एक ऐसा शो जिसके दो एपिसोड देखकर आप सारे एपिसोड देखने का करेंगे इंतजार

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment