Campus Beat Session 4 Review: प्यार और डांस की एक अनूठी कहानी।

Written by: Amir khan
Publish On: September 17, 2025 12:06 PM (IST)
Campus beat session 4 Break down

एमेजॉन एमएक्स प्लेयर की एक नई वेब सीरीज ‘कैम्पस बीट’ Campus Beat के सीजन 4 को रिलीज कर दिया गया है। जैसा कि आप जानते हैं, यह एक म्यूजिकल ड्रामा शो है, जिसमें डांस एकेडमी एम.ए.डी (M.A.D) के बारे में दिखाया गया है।

इसमें यह एकेडमी दो ग्रुप के बीच बंटी हुई है, हालांकि सीजन 4 में यह सभी अब इस इंस्टीट्यूट से जा चुके हैं, लेकिन फिलहाल एम.ए.डी में प्रतिभाशाली डांसर की कमी है और नए एडमिशन भी नहीं हो रहे। यहाँ तक कि इस इंस्टीट्यूट के किसी भी डांसर को वर्ल्ड डांस कंपटीशन में भी इनवाइट नहीं किया गया, जिस पर पूरी इंस्टिट्यूट कमेटी काफी चिंतित है।

इसके एपिसोड की बात करें तो यह काफी ज्यादा हैं। इसे तकरीबन 15 एपिसोड में बनाया गया है, जिसमें से इसके हर एक एपिसोड की लेंथ 30 से 35 मिनट की है।

वेब सीरीज की मुख्य भूमिका में ईशान (शांतनु माहेश्वरी) नजर आने वाले हैं, जिन्हें आपने उससे पहले बहुत सारी वेब सीरीज और सीरियल में देखा होगा, जिसमें ट्विस्ट, लव ऑन द एयर, टूथपरी, इश्क ऑन द एयर जैसे सीरियल शामिल हैं।

शांतनु माहेश्वरी सिर्फ सीरियल्स में ही नहीं, बल्कि इन्होंने फिल्मों में भी काम किया है, जैसे हाल ही में आई अजय देवगन की फिल्म औरों में कहाँ दम था, इसमें भी शांतनु नजर आए थे। हालांकि फिल्म ज्यादा सफल नहीं रह सकी, फिर भी शांतनु को फिल्म में एक बढ़िया रोल मिला था।

कैम्पस बीट कास्ट

शांतनु माहेश्वरी, श्रुति सिन्हा, तन्वी गडकरी, हर्ष डिंगवानी, सहज सिंह, रोहन पाल, धनश्री यादव, तान्या भूषण, कुशाग्र शर्मा, सशांक दीवगीकर, शेरिन वर्गीस, चंदन के. आनंद, मनीनी डे, राहुल कुमार, नूपुर जोशी, आर्ची प्रतीक, राहुल कटारिया, हर्षवर्धन भान।

कैंपस बीट सीजन 4 की कहानी

सीजन 4 की कहानी को इसी रूपरेखा में रखकर गढ़ा गया है। शान और उसके सभी ग्रुप मेंबर्स के जाने के बाद यह एम.ए.डी डांस एकेडमी काफी पीछे होती चली जा रही है, क्योंकि इसमें ना ही अच्छे डांसर निकल कर सामने आ रहे हैं, और ना ही ज्यादा एडमिशन होते हुए नजर आते हैं, जिसके कारण मैनेजमेंट को काफी लॉस उठाना पड़ रहा है। इसके बाद आगे सभी मैनेजमेंट के लोग मिलकर एक निर्णय लेते हैं और शान को इस एकेडमी में वापस लाने के लिए एक प्लान बनाते हैं, जिसमें वह शान की बेस्ट फ्रेंड का सहारा लेते हैं।

अब किस तरह से वह शान को इस डांस एकेडमी में वापस ला सकेंगे या फिर यह एकेडमी बंद होने के कगार पर आ जाएगी, यह सब जानने के लिए आपको देखनी पड़ेगी यह वेब सीरीज, जो कि एमेजॉन एमएक्स प्लेयर के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फ्री में उपलब्ध है।

वेब सीरीज की कमियां

जैसा कि आप जानते हैं, कैम्पस बीट वेब सीरीज के तीन सीजन पहले ही ड्रॉप किए जा चुके हैं, ऐसे में चौथे सीजन को लाना कहीं से भी ठीक नहीं।

शो को देखते वक्त इसकी कहानी आपको काफी खींची-खींची सी नजर आती है। शो काफी लंबा है और इसकी रूपरेखा काफी छोटी, जिसके कारण कहानी एक ही रूप में फंसी हुई नजर आती है।

सीरीज की अच्छाइयां

शो की अच्छी बातों की बात करें तो उसमें बढ़िया डांस मूवमेंट देखने को मिलते हैं, जो डांस के दीवानों के लिए एक बेहतरीन तोहफा है। अगर आपने बॉलीवुड फिल्म एबीसीडी और वरुण धवन स्टारर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D देखी है, तो कैम्पस बीट आपको कुछ उसी तर्ज पर बुनी हुई नजर आएगी। हालांकि कॉन्सेप्ट को थोड़ा तोड़ा और मरोड़ा गया है, पर कहानी का अंत हमें एक ही जगह पर ले जाता है।

निष्कर्ष

अगर आपको डांस ड्रामा फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद है, तो आप इस शो को रिकमेंड कर सकते हैं, क्योंकि इसे देखने के लिए आपको किसी भी सब्सक्रिप्शन प्लान की जरूरत नहीं है।

कैम्पस बीट सीजन 4 अमेजॉन प्राइम वीडियो के साथ-साथ एमएक्स प्लेयर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फ्री में उपलब्ध है। हालांकि शो की लेंथ थोड़ी लंबी है, लेकिन फिर भी आप इसे सफर करते-करते और अपने ऑफिस से आते वक्त निपटा सकते हैं।

यह फिल्म आप एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

धवल ठाकुर का अभिनय और मॉडलिंग में योगदान

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment