Pushpa 2 Allu Arjun Fees: अल्लू अर्जुन की फीस

Written by: Amir khan
Publish On: September 17, 2025 12:09 PM (IST)
Pushpa 2 Allu Arjun Fees

साउथ सुपर स्टार ‘अल्लू अर्जुन’ वैसे तो अपने द्वारा फिल्मों में ली गयी फीस के लिए इतना नहीं जाने जाते हैं, पर पुष्पा २ में इनके द्वारा ली गयी फीस के बारे में बहुत सी खबरें निकल कर आ रही हैं, तो आइये जानते हैं अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 के लिए कितने पैसे चार्ज किये हैं।

अल्लू अर्जुन की पिछली फिल्मों की फीस

अल्लू अर्जुन की “डीजे दुव्वाडा जगन्नाधम”, दिल राजू द्वारा निर्मित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 115 करोड़ का बिजनेस किया था, और आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने एक भी पैसा नहीं लिया, इन्होंने पैसे की जगह पर कृष्णा, पश्चिम और पूर्वी गोदावरी के कुछ हिस्सों में फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन किया था।

निर्देशक वकंठम वामसी की फिल्म ‘ना पेरु सूर्या’ को 50 करोड़ की लागत में बनाया गया था, और इसके लिए अल्लू अर्जुन ने 7 से 10 करोड़ के बीच अनुमानित फीस चार्ज की थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने 95 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का निर्देशन बहुत निराशाजनक था। इसको मलयालम, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज किया गया था।

“अला वैकुंठपुरमुलु”, जिसको त्रिविक्रम श्रीनिवास ने निर्देशित किया था, और इस फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन ने 20 से 25 करोड़ रुपये के बीच फीस ली थी। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 262 करोड़ का कलेक्शन किया था, और इसका बजट था 100 करोड़ रुपये।

पुष्पा: द राइज के लिए अल्लू अर्जुन ने 60 करोड़ की फीस चार्ज की थी, जिसका बजट था 180 करोड़ रुपये, और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 373 करोड़ का कलेक्शन किया। इसकी सफलता के बाद अल्लू अपनी फिल्मों के लिए 100 करोड़ तक की फीस चार्ज करने लगे।

पुष्पा 2: अल्लू अर्जुन की फीस और बजट

अल्लू अर्जुन के द्वारा पुष्पा २ के लिए 275 करोड़ की मोटी फीस वसूली गयी है। वहीं रश्मिका मंदाना ने इसके लिए 15 करोड़ की फीस चार्ज की है। ऐसा इसलिए क्योंकि पुष्पा १ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था।

पुष्पा वन को हिंदी दर्शकों से भी बहुत प्यार मिला था। पुष्पा 2 का बजट 500 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म से अल्लू अर्जुन अब साउथ में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले हीरो बन गए हैं।

इससे पहले विजय ने अपनी फिल्म GOAT के लिए 275 करोड़ की फीस चार्ज की थी, जो उस समय बहुत ज्यादा मानी जा रही थी, पर अब अल्लू अर्जुन उनसे बराबरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अल्लू अर्जुन की फीस में क्यों हुआ इजाफा

अल्लू अर्जुन की फिल्में अब साउथ से ज्यादा हिंदी दर्शकों को पसंद आने लगी हैं। इससे पहले साउथ की फिल्में सिर्फ साउथ में ही हिट हुआ करती थीं, पर पुष्पा ने आकर यहाँ एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया।

अल्लू अर्जुन की फिल्में अब पूरे विश्व में रिलीज होती हैं, और इन्हें सराहना भी मिलती है। पुष्पा वन ने पूरी दुनिया से 373 करोड़ का कलेक्शन कर के यह सिद्ध कर दिया कि अल्लू अर्जुन कितने बड़े स्टार हैं।

अल्लू अर्जुन की फीस में बढ़ोतरी का पूरा श्रेय पुष्पा को ही जाता है, क्योंकि इस फिल्म की सफलता के बाद ही अल्लू की फीस में इजाफा देखने को मिला। अगर सुकुमार पुष्पा न बनाते, तो शायद अल्लू अर्जुन आज जिस जगह पर हैं, वहाँ न होते, क्योंकि पुष्पा का निर्देशन और इसकी राइटिंग सुकुमार के द्वारा ही की गयी थी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Campus Beat Session 4 Review: प्यार और डांस की एक अनूठी कहानी।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment