Singham Again OTT: जाने कब और किस ओटीटी पर दिखेगी सिंघम अगेन

Written by: Amir khan
Publish On: September 17, 2025 12:17 PM (IST)
singham again release amazon prime video

रोहित शेट्टी और अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन को 1 नवंबर 2024 को रिलीज कर दिया गया था। इस फिल्म के साथ ही भूल भुलैया 3 को भी रिलीज किया गया। इस दीपावली ये दोनों फिल्में एक-दूसरे के आमने-सामने थीं। सिंघम अगेन का बजट 350 करोड़ से 400 करोड़ तक बताया जा रहा है। सैकनिलक के डेटा के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन 43.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला। अभी भी यह फिल्म मुंबई और जयपुर में सबसे ज्यादा देखी जा रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, इस फिल्म ने रिलीज के अपने 25 दिन तक 263.25 करोड़ का कलेक्शन किया (यह केवल भारत का कलेक्शन है)। सोमवार को यह फिल्म काफी निराशाजनक प्रदर्शन करती हुई सिर्फ 1.02 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी।

लोगों को अब इस फिल्म का इंतजार है कि यह कब तक ओटीटी पर रिलीज होती दिखेगी। तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, आइए जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप इसे स्ट्रीम कर सकेंगे।

किस ओटीटी पर होगी रिलीज सिंघम अगेन

पहले ऐसा लग रहा था कि सिंघम अगेन भूल भुलैया 3 को पीछे छोड़ देगी, पर अब ऐसा नहीं है। लेटेस्ट अपडेट के साथ ये पता चला है कि सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भूल भुलैया 3 से कम है। भूल भुलैया 3 ने अब तक 272.92 करोड़ का कलेक्शन किया है और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन से ज्यादा कारोबार करती दिख रही है। सोमवार को भूल भुलैया 3 ने 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया।

अब सिंघम अगेन के कलेक्शन नीचे जाते दिखाई दे रहे हैं, तो जल्द ही हमें यह फिल्म ओटीटी पर देखने को मिलने वाली है। बात करें सिंघम अगेन की, तो नए अपडेट के अनुसार फिल्म के राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो के पास हैं।

अब एक बात तो पक्की है कि यह फिल्म प्राइम वीडियो पर ही देखने को मिलेगी। पहले इस तरह की बात निकलकर आ रही थी कि सिंघम अगेन का ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा हो सकता है, पर अब यह बात पूरी तरह से खारिज हो चुकी है।

प्राइम वीडियो की सबसे अच्छी बात ये है कि ये लोग सबसे पहले अपनी फिल्म को रेंटल बेस पर डाल देते हैं। तो प्लीज आप सभी लोग इसे प्राइम वीडियो के रेंटल पर ही देखें, “पाइरेसी” का इस्तेमाल न करें।

कब होगी रिलीज प्राइम वीडियो पर

सिंघम अगेन को प्राइम वीडियो के ओटीटी पर आने से पहले इसे रेंटल बेस पर उपलब्ध करवाया जाएगा और रेंटल को ओटीटी पर रिलीज से दो हफ्ते पहले ही डाल दिया जाता है। यह फिल्म आपको 20 दिसंबर से प्राइम वीडियो के रेंटल बेस पर उपलब्ध करवाई जा सकती है।

और हो सकता है यह 3 जनवरी 2025 को प्राइम वीडियो के सब्सक्रिप्शन प्लान पर भी उपलब्ध करवा दी जाए। अगर यह 3 जनवरी को नहीं आती है, तब आप इस फिल्म को 10 जनवरी को सब्सक्रिप्शन पर देख सकेंगे।

कब हुई थी रिलीज प्राइम वीडियो पर

दिवाली के महत्वपूर्ण दिन और छुट्टी वाले वीकेंड में यह फिल्म रिलीज की गई थी। यही वजह है कि इस फिल्म ने अपने वीकेंड में अच्छा कलेक्शन किया।

सिंघम फ्रेंचाइजी की फिल्में हमेशा से मास ऑडियंस को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं, ताकि यह खुद को मास ऑडियंस को अपनी तरफ अट्रैक्ट करने में कामयाब रहे।

फिल्म की स्टोरी तो हमें ट्रेलर में ही दिखा दी गई थी। इस फिल्म को रामायण की तरह यूटिलाइज करके दिखाया गया है। बहुत सारा ट्विस्ट और टर्न बॉलीवुड मास मसाला भी हमें इस फिल्म में देखने को मिलता है।

फिल्म का बजट काफी ज्यादा है, वह फिल्म देखकर ही पता लगता है। इसके हर एक सीन को ग्रैंड लेवल पर शूट किया गया है। सिंघम अगेन में बहुत सारे एक्टर्स के साथ आपको बहुत सारा एक्शन भी देखने को मिलेगा।

ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म से बहुत सारे सीन को डिलीट किया गया, क्योंकि वह सीन मास ऑडियंस पर फिट नहीं बैठ रहे थे। फिल्म का पहला हिस्सा थोड़ा लंबा है, पर फिर भी फर्स्ट हाफ में फिल्म आपको एंटरटेन करने में कामयाब रहती है।

पहली बार अर्जुन कपूर किसी फिल्म के अपने कैरेक्टर में बिल्कुल फिट बैठे हैं। अर्जुन कपूर ने एक परफेक्ट विलेन वाला रोल प्ले किया है। सिंघम अगेन को रामायण से इंस्पायर किया गया है, तो एक बात तो सबको पता ही है कि रामायण के आखिर में क्या हुआ करता है। सिंघम अगेन अक्षय कुमार, सलमान खान, रणवीर सिंह के कैमियो के साथ आपको फुल ऑन इंटरटेन करती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

ठुकरा के मेरा प्यार कास्ट और क्रू

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment