1- Chef’s Table Netflix
यह एक डॉक्यूमेंट्री शो है, जिसके पहले सीज़न का पहला एपिसोड 2015 में रिलीज़ किया गया था, और इसका सातवाँ सीज़न 27 नवंबर 2024 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दिया जाएगा।
इस डॉक्यूमेंट्री शो में आपको दुनिया भर के मशहूर शेफ के जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों को जानने का मौका मिलेगा। इसके 7 सीज़न के टोटल 31 एपिसोड रिलीज़ कर दिए गए हैं।
जिस तरह शो को पसंद किया जा रहा है, इस शो के 10 साल पूरे होने पर 2025 में इसका आठवाँ सीज़न लाने की भी तैयारी है। शो को आईएमडीबी पर 8.5 स्टार की रेटिंग मिली हुई है।
2- Our Little Secret Netflix
डायरेक्टर स्टीफन हेरेक द्वारा निर्देशित यह रोमांस से भरी हुई कॉमेडी फ़िल्म है, जिसे नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 27 नवंबर 2024 को रिलीज़ कर दिया जाएगा।
इस फ़िल्म की कहानी बहुत ही इंटरेस्टिंग टॉपिक पर बनाई गई है, जिसमें आपको दो ऐसे प्रेमी देखने को मिलेंगे, जिनका आपस में ब्रेकअप हो जाता है, लेकिन उसके बाद जो उनके नए बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बनते हैं, वे एक-दूसरे के भाई-बहन होते हैं।
3- UEFA Europa League (RFS vs PAOK) Sony Liv
यूरोपीय फ़ुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन मैच आपको सोनी लिव के प्लेटफॉर्म पर 27 नवंबर 2024 को देखने को मिलेंगे।
4- Vikkatakavi Zee5
28 नवंबर 2024 को Zee5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक टीवी सीरीज़ रिलीज़ की जाएगी, जिसके तीन एपिसोड आपको देखने को मिल जाएंगे।
तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज़ होने वाली इस टीवी सीरीज़ की कहानी आपको 1970 के दशक की देखने को मिलेगी, जब लोग प्लेग जैसी महामारी से जूझ रहे थे, जिससे इस महामारी के बचावकर्मी भी नहीं बच पाए थे।
5- Asaf Netflix
यह एक तुर्की शो है, जिसकी कहानी हॉरर थ्रिलर से जुड़ी हुई है।
इस शो के पहले एपिसोड को 28 नवंबर 2024 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा, जिसे आप हिंदी में भी एन्जॉय कर पाएंगे। शो के निर्माता हैं ओज़गुर ओनुरमे, और मुख्य कलाकारों में नज़र आएंगे सेहांगीर सेहान, बुरचिन टेरज़ियोग्लू, सादेत अक्सोय आदि।
6- Is It Cake? Holiday Netflix
अमेरिका में होने वाला यह बेकिंग से जुड़ा एक रियलिटी शो है, जिसके निर्माता हैं मिक्की डे, और इन्होंने ही इस शो को होस्ट भी किया है।
शो का पहला एपिसोड आपको 28 नवंबर 2024 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगा।
शो में आपको कंटेस्टेंट्स द्वारा ऐसी हैरान कर देने वाली डिज़ाइन के केक देखने को मिलेंगे, जो आपको एक अलग तरह की ख़ुशी देंगे।
7- The Madness Netflix
स्टीफन बेलबर द्वारा बनाई गई यह एक अमेरिकी टीवी सीरीज़ है, जिसके टोटल 8 एपिसोड हैं, और सभी एपिसोड 28 नवंबर 2024 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दिए जाएंगे।
एक्शन, थ्रिलर, मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी हुई यह कहानी आपको बहुत पसंद आने वाली है।
8- Bloody Beggar Amazon Prime Video
तमिल भाषा में बनी यह कॉमेडी फ़िल्म है, जिसे इस हफ्ते अमेज़न प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दिया जाएगा।
29 नवंबर 2024 को यह फ़िल्म आपको ओटीटी के प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगी। 31 अक्टूबर 2024 को यह फ़िल्म थिएटर्स में रिलीज़ की गई थी, जिसे 6.3 स्टार की रेटिंग मिली हुई है।
9- Sikandar Ka Muqaddar Netflix
महाराष्ट्र में बनी इस फ़िल्म की कहानी क्राइम, एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस पर आधारित है, जिसे 29 नवंबर 2024 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर दिया जाएगा।
फ़िल्म की कहानी 2008 में हुई हीरे की चोरी पर आधारित है, जिसमें आपको नीरज पांडे का निर्देशन देखने को मिलेगा। फ़िल्म के मुख्य कलाकार हैं तमन्ना भाटिया, अश्मित जैन, जिमी शेरगिल, अविनाश तिवारी, दिव्या दत्ता, अमृता कुमारी आदि। फ़िल्म की पूरी कहानी देखने के लिए आपको 2 घंटे 22 मिनट का समय देना होगा।
10- Parachute JioHotstar
29 नवंबर 2024 को JioHotstar के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक तमिल टीवी सीरीज़ स्ट्रीम की जाएगी, जिसकी कहानी परिवार, बचपन और खुशियों पर आधारित है।
एक ऐसे पिता की कहानी दिखाई गई है, जो नेचर से बहुत सख्त है, लेकिन अपने बच्चों को हर ख़ुशी देने में कामयाब रहता है। इसका पहला एपिसोड आपको 29 नवंबर को देखने को मिलेगा, बाकी आगे के एपिसोड वीकली बेस पर देखने को मिलेंगे।
11- Divorce Ke Liye Kuch Bhi Karega Zee5
हिंदी लैंग्वेज के इस शो का प्रीमियर 29 नवंबर 2024 को Zee5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा, जिसमें आपको रोमांस और कॉमेडी से भरी हुई कहानी देखने को मिलेगी। कहानी में आपको दो रिपोर्टर निक्की और आशु की प्रेम कहानी देखने को मिलेगी।
12- The Trunk Netflix
यह कोरियन मिनी सीरीज़ है, जिसे नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर 29 नवंबर 2024 को रिलीज़ किया जाएगा। शो के टोटल 8 एपिसोड हैं, जो एक साथ रिलीज़ कर दिए जाएंगे। शो की कहानी मिस्ट्री, रोमांस और ड्रामा पर आधारित है। शो की कहानी एक गुप्त विवाह का पर्दाफाश करती है, एक ट्रंक के द्वारा जो बहकर समुद्र के किनारे आ जाता है।
13- The Snow Sister Netflix
नॉर्वे में बना यह एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें एक ऐसे भाई-बहन की कहानी दिखाई गई है, जिसके भाई का जन्मदिन क्रिसमस की पहली शाम को होता है, जो बहुत बड़ा ख़ुशी का दिन होता है, लेकिन उसका यह बड़ा दिन एक बुरे दिन में बदल जाता है, जब उसकी बहन का इसी दिन पर देहांत हो जाता है।
इसी इंट्रेस्टिंग कहानी पर बनाई गई है यह नॉर्वेजियन फ़िल्म की कहानी, जो आपको नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर 29 नवंबर 2024 को देखने को मिल जाएगी।
READ MORE







