एक कोरियन रोमांटिक 18+ फिल्म की समीक्षा: “कंप्लीट कॉन्क्वेस्ट ऑफ लव”

Written by: Arshi
Publish On: September 17, 2025 12:54 PM (IST)
Complete Conquest Of Love Review In Hindi

एक कोरियन रोमांटिक 18+ फिल्म, जिसका नाम है “कंप्लीट कॉन्क्वेस्ट ऑफ लव”, एमएक्स प्लेयर के प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में रिलीज की गई है।

इस कोरियन फिल्म की कहानी लव, रोमांस और कॉमेडी पर आधारित है। फिल्म की इनिशियल रिलीज 2020 में हुई थी, जिसे अब हिंदी डब में रिलीज कर दिया गया है।

इस फिल्म में आपको खूब सारे रोमांटिक किसिंग और न्यूड सीन देखने को मिलेंगे। आप कह सकते हैं कि ये फिल्म एक अलग तरह की ऑडियंस के लिए बनी है।

फिल्म के निर्देशक हैं किम जे-ह्वॉन और मुख्य कलाकारों में आपको नजर आएंगे ओह ही-जोंग (योंग-सियोंक), शिन से-रोम (ही-योन), कांग ये-बिन (म्यो-रयोंग) आदि। फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको लगभग डेढ़ घंटे का समय देना होगा।

जिसके बाद प्यार और बदले की एक अलग परिभाषा आपको पता चलेगी।
आइए जानते हैं फिल्म की कहानी के बारे में, क्या यह फिल्म आपके लिए उपयुक्त है? क्यों आपको इस फिल्म को देखना चाहिए?

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की शुरुआत मुख्य रूप से तीन किरदारों के साथ होती है, जिसमें आपको योंग-सियोंक नाम के किरदार की लव स्टोरी देखने को मिलेगी, जिसे अपने ही ऑफिस में काम करने वाली लड़की, ही-योन से प्यार हो जाता है।

जब वह अपने प्यार का प्रपोजल लेकर लड़की के पास जाता है, तो उसका दिल पूरी तरह से टूट जाता है, जब वह अपने प्यार को अपने ही ऑफिस के एक सीनियर के साथ देखता है।

कहानी में आपको यहां से नए मोड़ देखने को मिलेंगे, जब योंग-सियोंक खुद को पूरी तरह से बदलने का फैसला करता है।

अब योंग-सियोंक एक डेटिंग वेबसाइट को जॉइन कर लेता है, जिसका नाम होता है एडवेंचर ऐप।
अब इस ऐप के बाद इसका जीवन किस तरह बदलता है?

क्या इसे कोई और लड़की मिलेगी या फिर टाइम पास की तरह ही ये अलग-अलग लड़कियों से रिश्ता शुरू और खत्म करता रहेगा, ये सब जानने के लिए आपको इस कोरियन फिल्म को देखना होगा, जो आपको एमएक्स प्लेयर के प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में देखने को मिल जाएगी।

कैसा है प्रोडक्शन और हिंदी डब?

फिल्म का प्रोडक्शन बहुत ही बेहतरीन तरीके से किया गया है, जिसमें एक्टर्स की एक्टिंग और स्क्रीनप्ले वगैरह सब कुछ बहुत ही अच्छा है। फिल्म में प्यार की एक सीरियस कहानी के साथ ही आपको कॉमेडी भी देखने को मिलेगी, जो इस फिल्म को इंटरेस्टिंग बनाती है। फिल्म की हिंदी डबिंग अच्छी है, जो सीन के एक्सप्रेशंस को पूरी तरह से जस्टिफाई करती है।

फैमिली के साथ देखने की गलती न करें

वैसे तो यह एक 18+ एडल्ट फिल्म है, लेकिन इसके हिंदी डब में उन डीप इंटिमेट सीन को काटकर हटाया गया है, जिसकी वजह से बहुत ज्यादा वल्गर सीन तो आपको देखने को नहीं मिलेंगे, लेकिन फिर भी बहुत सारा एडल्ट कंटेंट इसमें रह जाता है।

जिसकी वजह से आप इस फिल्म को फैमिली के साथ देखने की तो बिल्कुल भी गलती न करें। कई सारे किसिंग सीन और न्यूडिटी वाले सीन आपको देखने को मिलेंगे।

किसके लिए है यह फिल्म?

अगर आप एक प्रो ऑडियंस हैं और आपने एक से बढ़कर एक फिल्में देखी हुई हैं, तो आप इस फिल्म को देखने की गलती न करें। यह फिल्म सिर्फ उन लोगों के लिए है, जिन्हें एडल्ट कंटेंट चाहिए होता है और उन लोगों के लिए, जिनके पास कुछ भी अच्छा देखने को नहीं है, तो आप सिर्फ इंटरटेनमेंट के परपस से इस फिल्म को देख सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप 18+ वाली ऑडियंस हैं और उसी तरह के कंटेंट की तलाश में हैं, तो यह फिल्म सिर्फ आपके लिए ही है, नहीं तो आप इस फिल्म को पूरी तरह से इग्नोर कर सकते हैं। इस फिल्म को मेरी तरफ से 5 में से 2 स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Our little Secret Netflix Review: क्रिसमस से पहले सेलिब्रेट करें क्रिसमस इव, सीक्रेट लव स्टोरी के साथ

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment