Divorce Ke Liye Kuch Bhi Karega Review: जानिये कैसी है यहाँ वेब सिरीज ?

Written by: Amir khan
Publish On: September 17, 2025 1:12 PM (IST)
divorce ke liye kuch bhi karega review hindi

7 एपिसोड की यह वेब सीरीज, जिसके सभी एपिसोड की लंबाई 20 से 30 मिनट के बीच है, इसे इंग्लिश सबटाइटल के साथ भी देखा जा सकता है। अभिगेल जैन, जो निकहत के रोल में दिखाई गई हैं, एक स्थापित जर्नलिस्ट हैं। इस चैनल के अंदर, जिसमें निकहत काम करती हैं, उसी में एक नया लड़का आता है, जो काफी क्रिएटिव, स्मार्ट और इंटेलिजेंट है। वह कोशिश करता है कि निकहत के साथ उसे काम करने का मौका मिले। जब यह संभव नहीं होता, तब वह अपने आइडियाज न्यूज़ चैनल को देने लगता है। लेकिन जब यह सब हाइलाइट होता है, तब इन दोनों के बीच तनाव पैदा हो जाता है।

तभी उनके चैनल का बॉस इन दोनों को एक काम देता है, जिसमें रजिस्ट्रार ऑफिस में होने वाले स्कैम को दिखाना होता है। इस स्कैम को उजागर करने के चक्कर में, जो भी दस्तावेज यह दोनों रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा करते हैं, उन दस्तावेजों के अनुसार इन दोनों की शादी हो जाती है।

यह सब ये दोनों इसलिए करते हैं ताकि इस स्कैम का पर्दाफाश कर सकें। अब शुरू होती है कहानी, जिसमें यह कॉमेडी के साथ-साथ बहुत सारे ट्विस्ट भी दिखाती है।

अच्छाइयां

ऋषभ चड्ढा का लुक राजकुमार राव जैसा दिख रहा है। स्क्रीन पर दोनों ज्यादा खूबसूरत तो नहीं दिखाई दे रहे हैं, पर इन दोनों ने ही अपने प्रदर्शन को बहुत खूबसूरती के साथ स्क्रीन पर पेश किया है।

जिस तरह से कैरेक्टर डेवलपमेंट के साथ इन दोनों की बातचीत को दिखाया गया है, एक समय ऐसा आता है जब एक दर्शक के तौर पर आपको लगने लगता है कि इन दोनों की सच में शादी हो जाए।

निर्देशक अंकुश भट्ट शो के बीच-बीच में क्लू देते रहते हैं, जिससे दर्शकों को लगता है कि उनकी कहानी आगे बढ़ेगी। कहानी स्वीट और साधारण-सी है, साथ ही इसे आप अपनी फैमिली के साथ भी देख सकते हैं।

खामियां

कुछ जगहों पर इसके डायलॉग्स को और बेहतर बनाया जा सकता था। वेब सीरीज काफी प्रेडिक्टेबल है, जिसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आगे क्या होने वाला है। फिर भी, सीरीज आपका मनोरंजन करने में पूरी तरह से कामयाब रहती है। यह वेब सीरीज एक्शन ड्रामा देखने वाले दर्शकों के लिए नहीं है, और अगर आप मसाला फिल्में देखना पसंद करते हैं, तब भी आप इससे दूरी बनाए रखें।

फाइनल वर्डिक्ट

सीरीज की एंडिंग में क्या यह दोनों एक साथ काम करने लगते हैं और क्या सच में इन दोनों की शादी हो जाती है? “मैडम से तुम तक का सफर क्या ऋषभ चड्ढा तय कर पाता है?”

या फिर यह सफर ऋषभ के लिए सिर्फ एक प्रोफेशनल सफर बनकर रह जाएगा? यह सब जानने के लिए आपको देखनी होगी यह वेब सीरीज, जो ZEE5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। सीरीज पूरी तरह से मजेदार और आनंददायक है। बहुत ज्यादा अपेक्षाएं न रखते हुए आप इस सीरीज को एक बार तो देख ही सकते हैं।

फिल्मीड्रिप की ओर से इस सीरीज को दिए जाते हैं 5 में से 2.5।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

सिकंदर का मुकद्दर नेटफ्लिक्स रिलीज टाइम

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment