Asaf Turkish Drama Review: सीधे-साधे, अपनी फैमिली के लिए जीने वाले बंदे की, झूठे क्राइम में फंसाने वाली कहानी

Written by: Arshi
Publish On: September 17, 2025 1:14 PM (IST)
Asaf Turkish Drama Hindi Review

28 नवंबर 2024 को नेटफ्लिक्स के OTT प्लेटफॉर्म पर एक तुर्की ड्रामा सीरीज रिलीज़ की गई है, जिसमें आपको कुल 6 एपिसोड देखने होंगे पूरी कहानी जानने के लिए। इस शो को आप हिंदी डब में देख सकते हैं, जिसकी हिंदी डबिंग काफी अच्छी की गई है।

शो के मुख्य कलाकार हैं सिहंगिर सेहान, बुरचिन टेर्जियोग्लू, उयगुर ओज़ेल्दिक, सादेत अक्सोय, सेमा केसिक, तायलांज अयाय्दिन, सेरा अरितुर्क, अहमेत रिफत सुंगर आदि। असफ नाम के इस शो को ओज़गुर ओनुरमे ने अपने निर्देशन में बनाया है। आइए जानते हैं शो की कहानी कैसी है, क्या आपको इस शो को अपना टाइम देना चाहिए?

शो की कहानी

इस शो की कहानी की शुरुआत बहुत ही सीरियस तरीके से होती है, एक बहुत ही सीरियस रहने वाले असफ नाम के ऐसे आदमी से, जिसकी फैमिली में उसकी वजह से पूरी तरह से उथल-पुथल मची हुई है। नौबत यहां तक आ गई है कि असफ की वाइफ, असफ के कैरेक्टर से रिलेटेड कुछ बातों की वजह से, असफ से डिवोर्स लेना चाहती है।

असफ एक कैब ड्राइवर है, जिसे अपने काम की वजह से ज्यादा कार ड्राइव करनी होती है और अपने इस काम को करते हुए एक दिन असफ एक ऐसे एक्सीडेंट में फंस जाता है, जिसमें पीछे से आकर दूसरी गाड़ी उसकी गाड़ी को ठोक देती है, लेकिन पूरी तरह से फंसता असफ ही है। इसके बाद कहानी यहीं पर खत्म नहीं होती, बल्कि यहां से कहानी और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग मोड़ ले लेती है, जब असफ एक के बाद एक और भी कई सारे क्राइम में फंसता चला जाता है, जिसमें से निकलना उसके लिए बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

शो का ऐसा एंड जो आपने पहले नहीं देखा होगा

इस तुर्की शो का एंड आपको एकदम अलग देखने को मिलेगा, जिसमें मेकर्स ने बहुत ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल किया है। शो की एंडिंग आपको ऐसी देखने को मिलेगी, जिसके बाद अगर मेकर्स इसका अगला पार्ट न बनाएं, तब भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा और अगर इसका अगला पार्ट बनाना चाहें, तो आराम से कहानी को आगे बढ़ाया जा सकता है, एक रिवेंज ड्रामा की तरह, जिसमें विलेन के चारों ओर कहानी घूमती हुई बनाई जा सकती है।

फैमिली फ्रेंडली शो

शो की कहानी हर तरह की वल्गैरिटी से एकदम साफ है। कोई भी एडल्ट या फिर किसिंग सीन्स इसमें नहीं हैं, लेकिन हां, पहले और दूसरे एपिसोड में एक-दो गालियां सुनने को मिलेंगी और फिर उसके बाद एपिसोड 4 में एक क्लब का सीन दिखाया गया है, जिसे आपको थोड़ा सा एडजस्ट करना होगा। बाकी पूरी कहानी एकदम साफ-सुथरी है।

क्यों देखना चाहिए यह शो?

दोस्तों, अगर आपको थ्रिलर से भरे हुए सस्पेंस मिस्ट्री वाले ड्रामा देखना पसंद है, तो आप एक बार इस शो को जरूर ट्राई करें, जिसमें आपको हर एपिसोड में एक नया ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेगा। कैसे एक सीधा-साधा बंदा, जो सीरियसली अपनी फैमिली के साथ अपनी लाइफ को इंजॉय कर रहा होता है, एक के बाद एक क्राइम में फंसता चला जाता है, जो उसने किए भी नहीं होते हैं।

अगर आपको इस तरह की मिस्ट्री और सस्पेंस के पन्ने सुलझाने में दिलचस्पी है, तो ये शो आपके लिए ही बना है। जिस तरह एक ऑर्डिनरी इंसान की कहानी आपको देखने को मिलेगी, किस तरह वह अपनी फैमिली और लाइफ में चल रहे स्ट्रगल के बीच खुद को फंसा हुआ पाता है, आप कहानी से पूरी तरह से इंगेज हो जाएंगे।

निष्कर्ष

तुर्की भाषा में बना ये शो एक इंटरेस्टिंग शो है, जिसे आप अगर देखना शुरू करेंगे, तो लास्ट तक खुद को इस शो से बंधा हुआ पाएंगे। थ्रिलर, सस्पेंस और मिस्ट्री से भरी कहानी है, जिसमें आपको इंगेजिंग फैमिली ड्रामा भी देखने को मिलेगा। एक मां, बाप और बेटे की कहानी भले ही बहुत फ्रेश नहीं है, लेकिन आपको खुद से बांधने वाली है। शो को मेरी तरफ से 5 में से 3* की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Divorce Ke Liye Kuch Bhi Karega Review: जानिये कैसी है यहाँ वेब सिरीज ?

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment