28 नवंबर 2024 को ZEE5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक थ्रिलिंग और हॉरर वेब सीरीज रिलीज की गई है, यह सीरीज तमिल और तेलुगु लैंग्वेज में देखने को मिलेगी। शो के टोटल 9 एपिसोड हैं, जिनका रनिंग टाइम लगभग आधे घंटे का है। रिलीज होते ही इस शो को 8.5 स्टार की रेटिंग मिल गई है, शो की रेटिंग इस बात को प्रूफ करती है कि ये शो एक बेहतरीन शो है।
इस शो में आपको मुख्य कलाकारों में नरेश अगस्त्या, राशा किरमानी, मेघा आकाश, रामा राव जाधव, मुख्तार खान, अमित तिवारी, शिजु, वज्जा वेंकट गिरिधर, अशोक कुमार आदि कलाकार नजर आएंगे। शो की कहानी थ्रिलर, सस्पेंस और मिस्ट्री से भरी हुई है, जिसे देखकर आपका दिमाग पूरी तरह से घूम जाएगा।
क्या है शो की कहानी?
बात करें अगर शो की कहानी की, तो इसमें आपको 1970 के दशक की कहानी देखने को मिलेगी, जो मुख्य रूप से डिटेक्टिव रामा कृष्णा के चारों ओर घूमती है। पूरे गांव वालों की नजरों में रामा कृष्णा एक ऐसा डिटेक्टिव है, जो किसी भी सवाल का जवाब दे सकता है और किसी भी केस को अपना दिमाग लगाकर चुटकियों में हल कर सकता है। सिर्फ गांव वाले ही नहीं, बल्कि पुलिस भी अपने मामलों को सुलझाने में डिटेक्टिव रामा कृष्णा की मदद लेती है।
खुद डिटेक्टिव की मां होती है गंभीर बीमारी से ग्रस्त
आगे कहानी में आपको एक गंभीर मोड़ देखने को मिलेगा, डिटेक्टिव रामा कृष्णा की मां की गंभीर बीमारी के साथ। रामा कृष्णा की मां एक ऐसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है, जिसमें वह अगर बारिश को देख लेती हैं, तो उन्हें डर लगने लगता है। इस बीमारी के इलाज के लिए रामा कृष्णा को खूब सारे धन की जरूरत होती है, लेकिन उसके पास कोई भी धन नहीं होता है, जिसकी वजह से उसे एक अलग कदम उठाना पड़ता है।
इलाज खोजने जाता है अमरगिरि, लेकिन खुलते हैं कई रहस्य
रामा कृष्णा अपनी मां के इलाज के लिए अमरगिरि की पहाड़ियों पर जाता है, जहां से जड़ी-बूटियां ढूंढकर उसे अपनी मां का इलाज करना होता है, लेकिन कहानी में आगे आपको कुछ और भी लोग देखने को मिलेंगे, जो उन पहाड़ियों पर देवताओं के द्वारा अपने अतीत को बदलने की कोशिश में लगे हुए हैं, जिनके साथ कई गहरे रहस्यों की परतें खुलती हुई आपको देखने को मिलेंगी।
आगे क्या होगा, क्या वास्तव में रामा कृष्णा अपने बीते हुए समय को भूल जाएगा, अमरगिरि के कौन से वे गहरे राज हैं, जिनकी वजह से रामा कृष्णा वहां के राजा और उनकी पोती से जुड़ा हुआ है, यह सब जानने के लिए आपको इस सीरीज को देखना होगा, जो आपको ZEE5 के प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगी।
क्यों देखनी चाहिए ये सीरीज?
अगर आपको थ्रिलर, सस्पेंस और मिस्ट्री से भरी कहानी देखना पसंद है, तो आप इस शो को एक बार जरूर ट्राई करें। शो में जिस लेवल का सस्पेंस क्रिएट किया गया है, वह आपको पूरी तरह से बांध लेगा कि आगे क्या होने वाला है, यह जानने के लिए आप शो को लास्ट एपिसोड तक देखना चाहेंगे।
निष्कर्ष
इस थ्रिलर सस्पेंस वेब सीरीज को अभी हिंदी लैंग्वेज में तो आप नहीं देख पाएंगे, लेकिन अगर आपको सस्पेंस मिस्ट्री से भरा हुआ लास्ट तक बांधे रखने वाला ड्रामा देखना पसंद है, तो आप इस शो को इंग्लिश सबटाइटल के साथ जरूर इंजॉय कर सकते हैं। शो को मेरी तरफ से दिए जाते हैं, पांच में से तीन स्टार।
READ MORE







