Ibrahim and Palak Tiwari relationship got approval,अमृता सिंघ और श्वेता तिवारी ने जाहिर की मंजूरी, इब्राहिम और पलक का रिश्ता दोनों के घर वालों को है पसंद

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2025 10:53 PM (IST)
Ibrahim and Palak Tiwari relationship got approval

भारतीय सिनेमा जगत के नवाबों के घराने से ताल्लुक रखने वाले सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का रिश्ता इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों एक्टर्स आये दिन एक साथ स्पॉट किये जाते है कभी डिनर डेट पर तो कभी एक साथ वकेशन डेस्टिनेशन पर जाते हुए लेकिन अभी तक पलक तिवारी या फिर इब्राहिम ने अपने इस स्पेशल फील वाले रिश्ते को दुनिया के सामने रिवेल नहीं किया है और न ही रिश्ते के लिए खुल कर बात की है और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती के अलावा और कुछ न होने की बात कही है पलक तिवारी ने।

भले ही ये जोड़ा अपने बीच के इस रिलेशनशिप को दुनिया की नज़रों से बचाने की लाख कोशिश कर ले लेकिन दोनों के घर वालों ने अपने बच्चों की पसंद को पसंद कर लिया है और यही वजह है की इब्राहिम की फैमिली के साथ पलक तिवारी भी अपनी छुट्टियों के दिनों को एन्जॉय करने के लिए गोवा गयी थी जिसकी खबर जाते वक़्त तो लोगों को नहीं लग पाई जरा सी भी लेकिन गोवा से वापसी के समय दोनों कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए।

3 साल पुराने रिश्ते को शादी में जल्द बदल सकते है इब्राहिम और पलक –

Ibrahim and Palak Tiwari relationship got approval
Ibrahim and Palak Tiwari relationship got approval,अमृता सिंघ और श्वेता तिवारी ने जाहिर की मंजूरी, इब्राहिम और पलक का रिश्ता दोनों के घर वालों को है पसंद 3

pic credit instantbollywood instagaram

टीवी सीरियल की एक बहुत ही खूबसूरत और टैलेंटेड स्टार श्वेता तिवारी जिन्होंने अपने एक सीरियल कसौटी जिंदगी की, से प्रेरणा के नाम से पहचान बना ली थी उसी प्रेरणा की बेटी पलक तिवारी और फिल्म इंडस्ट्री के नवाबों के खानदान से सैफ अली खान और अमृता सिंह का बेटा इब्राहिम अली खान के बीच लगभग पिछले साढ़े तीन सालों से एक दूसरे को डेट करने की खबर खूब वायरल हो रही है और अक्सर दोनों एक ससथ स्पॉट भी किये जाते है लेकिन फैन्स के लिए खुशी की खबर ये है कि दोनों स्टार्स के साथ साथ अब दोनों के घर वालों ने भी इनके रिश्ते को मंज़ूरी देदी है।


श्वेता तिवारी ने तो पहले ही दोनों के रिश्ते के लिए हामी भर दी थी और अब इब्राहिम की माँ अमृता सिंह ने भी दोनों के रिश्ते को मंज़ूरी देने का इशारा फैन्स के लिए कर दिया है और वो इशारा पूरी फैमिली सारा अली खान, इब्राहिम और अमृता सिंघ का पलक तिवारी के साथ गोवा ट्रिप पर जाना है। पूरी फैमिली के साथ पलक का सैर सपाटा जाहिर कर रहा है कि इब्राहिम के घर वालों को भी पलक बहू के रूप में स्वीकार है।

करीबी सूत्र से लगी खबर दोनों 3 साल से एक दूसरे के लिए है सीरियस –

बॉलीवुड लाइफ के द्वारा एक इंटरव्यू में इन दोनों के एक करीबी सूत्र ने,इब्राहिम और पलक के बीच 3 सालों से रिलेशनशिप कि बात कही है और ये भी बताया है कि ये दोनों नहीं चाहते है कि मीडिया या फिर लोगों के सामने अपने अफेयर की वजह से चर्चित हो और यही कारण है कि दोनों इस रिश्ते को मीडिया के सामने जाहिर नहीं करते है लेकिन सूत्र के मुताबिक तीन सालों से दोनों एक दूसरे कर साथ है और अच्छा टाइम स्पेंट कर रहे है। इन दोनों के बीच का रिश्ता काफी सीरियस है और अब तो इब्राहिम कइ फैमिली के भी काफी करीब आगयी है पलक तिवारी।
वहीं अगर बात करें पलक तिवारी के पिता और श्वेता तिवारी के हस्बैंड राजा चौधरी की तो इस रिश्ते को लेकर उन्होंने भी अपनी राय देदी है और बेटी की पसंद को ही अपनी पसंद बताया है।

पलक और इब्राहिम का वर्क फ्रंट –

इब्राहिम अली खान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो खुशी कपूर के साथ धर्मा प्रोडक्शन हॉउस में बन रहीं एक रोमांटिक कहानी में नज़र आने वाले है इब्राहिम जिसमें भर भर कर कॉमेडी को भी डाला गया है और इस फिल्म का टाइटल दिया गया है “नादानियाँ”।ये फिल्म शौना गौतम की डायरेक्टरियल डेब्यू होने वाली है।
वहीं अगर बात करें पलक तिवारी की तो उन्होंने अपना डेब्यू सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान फिल्म से की थी भले ही ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ जादा कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन पलक तिवारी ने फैन्स पर अपने अभिनय का जादू खूब चलाया था।

दोनों के बीच रिश्ते में बढ़ती हुई नज़दीकियो को देखते हुए फैन्स को इनकी शादी की खबरें जल्द ही आने की उम्मीदें है।

Temperature Of Love Review

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment