Vikrant Massey Rretirement: विक्रांत मैसी ने बॉलीवुड से ब्रेक क्यों लिया?

Written by: Arslan
Publish On: September 17, 2025 5:42 PM (IST)
Why did Vikrant Massey take a break from Bollywood

एक्टर विक्रांत मैसी ने 2 दिसंबर 2024 की सुबह इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वह अपने फ़िल्मी करियर से ब्रेक लेने की घोषणा करते हुए दिख रहे हैं।

हाल ही में विक्रांत मैसी ने द साबरमती रिपोर्ट फिल्म में काम किया था। जोकि साल 2002 में हुई साबरमती एक्सप्रेस की घटना पर आधारित थी। हालाँकि इसके रिलीज़ में बहुत सारी परेशानियाँ आई, जो कि पॉलिटिकल इश्यूज़ के कारण सेंसर बोर्ड में फँस गई थी लेकिन हाल ही में इस फिल्म को 15 नवंबर को रिलीज़ किया गया।

फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो इसने टोटल मिलाकर दुनिया भर के सिनेमाघरों में केवल 21 करोड़ की कमाई की है जो कि किसी फिल्म के लिए ज़्यादा अच्छा कलेक्शन नहीं माना जाएगा।

द साबरमती रिपोर्ट के लो कलेक्शंस

कयास लगाए जा रहे हैं, हाल ही में आई फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की कमज़ोर कमाई होने से विक्रांत काफी नाखुश हैं। हो सकता है इसी कारण से वह ब्रेक लेना चाह रहे हों। क्योंकि जब किसी एक्टर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाती तो वह अंदर से पूरी तरह से टूट जाता है क्योंकि ऐसी सिचुएशन में काम डाउन रहना हर किसी एक्टर के बस की बात नहीं।

पब्लिसिटी स्टंट की संभावना

कई बार एक्टर्स सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी स्टंट के लिए बहुत सारी भ्रामक पोस्ट डालते हैं जिनकी पुष्टि वे कुछ दिन बाद करते हैं, ऐसा करने से उन्हें क्विक पब्लिसिटी हासिल हो जाती है।

पिछले कुछ पब्लिसिटी इंसिडेंट की बात करें तो इससे पहले बोल्ड मॉडल ‘पूनम पांडे’ ने भी अपने हेल्थ से जुड़ा हुआ एक पब्लिसिटी स्टंट किया था जिसमें उन्होंने खुद को सर्वाइकल कैंसर होने की खबर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट की थी। इस प्रकार हो सकता है विक्रांत मैसी ने भी पब्लिसिटी के लिए ऐसा किया हो।

विक्रांत मैसी की अपकमिंग फिल्में

सोशल मीडिया पर फैली खबरों के अनुसार फिलहाल विक्रांत मैसी दो फिल्मों की शूटिंग करने में व्यस्त हैं जिनके नाम ‘यार जिगरी’ और ‘आँखों की गुस्ताखियाँ’ हैं। ऐसे में विक्रांत के ब्रेक की खबर आने से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके फैंस में काफी निराशा है।

एक्टर्स की प्रतिक्रिया

एक्टर हर्षवर्धन राणे जो कि विक्रांत मैसी के साथ फिल्म हसीन दिलरुबा में काम कर चुके हैं, जिन्होंने विक्रांत की पोस्ट को देखते ही अपने सोशल मीडिया पर अपना पोस्ट साझा किया है।

और साथ ही कहा है कि काश यह एक पब्लिसिटी स्टंट ही हो, क्योंकि वह नहीं चाहते कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक अच्छा और सच्चा एक्टर चला जाए। आगे उन्होंने लिखा कि वह प्रार्थना करते हैं कि काश यह कोई पी आर स्टंट हो।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

क्या लकी भास्कर फिल्म स्कैम 1920 फिल्म की टाइमलाइन पर आधारित है?

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment