मटका तेलुगु भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म, जो कि रिलीज़ हुई थी 14 नवंबर 2024 को, ‘करुणा कुमार’ के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल नहीं रही, जितनी कि फिल्म से उम्मीदें थीं। फिल्म में वरुण तेज का प्रदर्शन अच्छा था। अब मटका फिल्म हिंदी में किस ओटीटी पर रिलीज़ की जाएगी, आइए जानते हैं।
कब होगी ओटीटी रिलीज़
मटका एक तेलुगु पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन करुणा कुमार ने किया। वरुण तेज, नवीन चंद्रा, अजय घोष, नोरा फतेही, मीनाक्षी चौधरी जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 5 दिसंबर से मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी भाषा में अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखने को मिलने वाली है। तो अगर आपको मटका फिल्म का इंतज़ार था, तो इस गुरुवार यह फिल्म आपको प्राइम वीडियो पर हिंदी में देखने को मिल जाएगी।
कैसी है मटका
हमारी फिल्म इंडस्ट्री में जो फिल्में चलने लगती हैं, उन फिल्मों को तोड़-मरोड़ कर बार-बार पेश किया जाता है। जैसा कि अभी हॉरर कॉमेडी फिल्मों के साथ किया जा रहा है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री पर बाहुबली का हैंगओवर अभी भी नहीं उतरा। कई फिल्में सालार, केजीएफ, बाहुबली जैसी बनाई गईं, पर हर फिल्म इन फिल्मों जैसी नहीं बन सकती, क्योंकि इतिहास दोहराना इतना आसान नहीं है।
2 घंटे 39 मिनट की यह फिल्म 1958 और 1982 के साल की दिखाई गई है। कहानी एक मज़दूर की है, जो विशाखापट्टनम आकर जुए में अपना हाथ जमाता है। यहीं से यह एक बड़ा गैंगस्टर बन जाता है। अब इसकी ज़िंदगी में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। फिल्म में जुए में होने वाले घोटाले को अच्छे से दर्शाया गया है।
रतन खत्री भारत के बड़े मटका किंग थे। इनकी पूरी कहानी इस फिल्म में अच्छे से दिखाई गई है। इस फिल्म को आप अपना टाइम दे सकते हैं, यह फिल्म एक बार देखने लायक है। फिल्म को बनाया तो केजीएफ, सालार जैसा है, पर यह फिल्म उस तरह की बन नहीं पाई, जैसा कि इसे बनना था।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Vikrant Massey Rretirement: विक्रांत मैसी ने बॉलीवुड से ब्रेक क्यों लिया?







