जैसा कि आप सभी जानते हैं, अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘पुष्पा 2’ चर्चाओं में बनी हुई है, जो कि इस गुरुवार को रिलीज होने वाली है। इसके रिलीज से पहले इनकी पूरी टीम जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है।
बीते दिनों पुष्पा 2 की पूरी टीम हैदराबाद में इसके प्रमोशन के लिए गई थी, जिसमें पूरी टीम के साथ-साथ अल्लू अर्जुन के बेटे अयान और बेटी अरहा भी शामिल हुए।
फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ की सफलता के बाद अब ‘पुष्पा 2’ की चर्चाएं देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी फैली हुई हैं। अल्लू अर्जुन के वो प्रशंसक जो विदेशों में रहते हैं, वे भी उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ को देखने के लिए काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
हैदराबाद के अलावा भारत के बिहार राज्य में भी ‘पुष्पा 2’ फिल्म का प्रोमोशनल इवेंट आयोजित किया गया था। जहां पर बिहार के लोगों ने भी ‘पुष्पा 2’ को काफी सराहा और बहुत प्यार दिया। इसके बाद भारत के अन्य राज्यों में भी फिल्म के प्रोमोशनल इवेंट्स आयोजित किए गए, जिनमें मुंबई और चेन्नई भी शामिल हैं।
अल्लू अर्जुन के लाडलों ने लिया हिस्सा
जैसा कि आप जानते हैं, बहुत सारी फिल्मों के रिलीज से पहले प्री-रिलीज इवेंट भी आयोजित किए जाते हैं। ऐसा ही ‘पुष्पा 2’ के साथ भी किया गया, जिसमें परेड ग्राउंड में आयोजित इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर के साथ-साथ सभी अभिनेता भी शामिल थे। लेकिन इस इवेंट के खास मेहमान इसके अभिनेता और डायरेक्टर नहीं, बल्कि अल्लू अर्जुन के बच्चे थे, जो शो की जान के रूप में नजर आए और खूब धमाल मचाया।
पुष्पा के सिग्नेचर स्टेप
स्टेज पर जब अल्लू अर्जुन के बच्चों अयान और अरहा को बुलाया गया, तो उन्होंने अपने पिता के सिग्नेचर स्टेप को दर्शकों के सामने पेश किया, जो कि ‘पुष्पा’ का वह मशहूर डायलॉग है, “झुकेगा नहीं साला”, जिसे देखकर अल्लू अर्जुन काफी भावुक भी होते हुए दिखाई दिए।
हालांकि इससे पहले भी ‘पुष्पा’ के रिलीज के समय अल्लू अर्जुन के बच्चे फिल्म के प्रोमोशनल इवेंट्स में शामिल हुए थे, पर पहली बार ऐसा हुआ कि वे इस अंदाज में अपने पिता के डायलॉग बोलते हुए नजर आए। इन सभी पलों को कैप्चर करते हुए रश्मिका और साथ-साथ दर्शकों ने भी खूब मजे लिए।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
UI 2024 Trailer: जीने की चाहत हो जाएगी खत्म,UI के अनुसार सरवाइव करना होगा इतना कठिन







