पुष्पा 2: इस टाइम पुष्पा 2 द रूल का क्रेज लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है।

Written by: Amir khan
Publish On: September 17, 2025 9:38 PM (IST)
Allu Arjun Pushpa 3 teaser will be seen in Pushpa 2

शोशल मीडिया पर चारों तरफ पुष्पा 2 द रूल और अल्लू अर्जुन ही छाए हुए हैं। फिल्म का हाइप इतना बढ़ गया है कि इसने अपनी एडवांस टिकटिंग और बुकिंग के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसी के साथ इस फिल्म के साथ बहुत सारी कंट्रोवर्सी भी जुड़ती दिखाई दे रही हैं।

जैसे कि फिल्म पर पुलिस केस हो रहे हैं और फिल्म को होल्ड कराने की कोशिश भी की जा रही है, इसके बहुत सारे शो को पोस्टपोन करके इसके टिकट प्राइस को भी बढ़ाया गया है।

आइए बात करते हैं इन्हीं सब मुद्दों पर और इसके साथ ही हम अपने आर्टिकल में यह भी बताएंगे कि क्या आपको पुष्पा 2 के अंत में पुष्पा 3 का टीजर देखने को मिलेगा।

5 दिसंबर को सिनेमाघरों में पुष्पा 2 द रूल रिलीज होने वाली है, आज 4 दिसंबर से दुबई, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका में इसके शो लगने वाले हैं। तब अगर आप इन देशों में रहते हैं तो इस फिल्म को आज से ही देख सकते हैं।

पुष्पा 2 को बहुत सी भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है, इस रिलीज के बाद इसे और भी इंटरनेशनल भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। पहले इस तरह की खबर आई थी कि इसको 3D में रिलीज किया जाएगा, पर अब 3D में प्रॉपर तरीके से यह फिल्म न बन पाने के कारण इसके सभी 3D शो को कैंसिल कर दिया गया है।

अगर आपके पास इस फिल्म के 3D के टिकट हैं तो सिनेमाघर आपको उन टिकट के बदले नॉर्मल टिकट देगा और बचे हुए पैसे भी वापस करेगा। फिल्म के टिकट प्राइस बहुत ज्यादा हाई रखे गए हैं, जिसके कारण एक आम दर्शक इस फिल्म से दूर दिखाई पड़ रहा है। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी आपको इसका सबसे कम प्राइस वाला टिकट ₹100 में उपलब्ध कराया जा रहा है।

तमिल, तेलुगु में यह फिल्म एक्सट्रीमली तेजी के साथ एडवांस बुकिंग में अपने कदम बढ़ा रही है। इसके साथ ही हिंदी बेल्ट में भी यह एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है।

अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि यह फिल्म 250 करोड़ की ओपनिंग दे सकती है। 250 करोड़ की वर्ल्डवाइड पहले दिन की कमाई करने वाली पुष्पा 2 एक इतिहास रचने जा रही है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हिंदी बेल्ट का भी 60 से 70% का कॉन्ट्रिब्यूशन रहने वाला है। पुष्पा का पार्ट वन जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है, इस फिल्म को कोविड के टाइम पर रिलीज किया गया था।

कोविड के वक्त लोग सिनेमाघरों में जाकर फिल्म नहीं देख रहे थे, लोगों ने इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर भर-भर के प्यार दिया। यही वजह है कि फिल्म इतनी बड़ी सक्सेस को हासिल कर सकी। अब पुष्पा वन की सफलता को भुनाने के लिए पुष्पा 2 रिलीज की जा रही है, वह भी एक बड़े बजट और स्ट्रांग कंटेंट के साथ।

क्या पुष्पा 3 का टीजर पुष्पा 2 में रिलीज किया जाएगा

जी हां, पुष्पा 3 का टीजर आपको पुष्पा 2 फिल्म के अंत में देखने को मिलेगा, जिसका नाम होने वाला है पुष्पा 3 द रैमपेज। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म के क्रिएटर ने इसकी कन्फर्मेशन पहले ही कर दी थी, पर फिर मेकर्स के द्वारा इस पोस्ट को हटा लिया गया। अब यह इंट्रेस्टिंग टीजर हमें सरप्राइज देता हुआ पुष्पा 2 के अंत में देखने को मिलेगा।

आखिर क्यों हुआ अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 पर पुलिस केस

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 पर पुलिस केस हो रहे हैं और जजों के पास इस तरह की अपील जा रही है कि इस फिल्म को होल्ड कर दिया जाए, पर खबर है कि जज ने इस अपील को स्वीकार नहीं किया।

ऐसा इसलिए हो रहा है कि अल्लू अर्जुन ने अपने एक पुष्पा 2 के इवेंट में बोल दिया था कि “आप सब पुष्पा की आर्मी हैं”। आर्मी शब्द का इस्तेमाल से कुछ लोगों की भावनाएं आहत हो गईं और इन लोगों ने पुलिस केस कर दिया।

क्यों हुआ पुष्पा 2 का टिकट महंगा

पुष्पा 2 के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स बहुत महंगे में बिके हैं, अब जिन डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इस फिल्म के राइट्स को खरीदा है, उन्हें टिकट प्राइस बढ़ाकर ही अपना पैसा निकालना है।

अब अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को 1100 करोड़ का बिजनेस करना होगा, तब इसके डिस्ट्रीब्यूटर्स के जमा निकल पाएंगे। इसके बाद होने वाला कलेक्शन डिस्ट्रीब्यूटर्स का प्रॉफिट साबित होगा। मान लें कि अगर यह फिल्म 1100 करोड़ रुपये से कम कमाई करती है तो इसके डिस्ट्रीब्यूटर्स को भारी लॉस होने की संभावना बनी रहेगी।

यही एक वजह है कि इस फिल्म की हाइप सोशल मीडिया पर इतनी बनाई जा रही है, सभी लोग यही चाहते हैं कि यह फिल्म 1100 करोड़ से ऊपर की कमाई करे। ऐसे ही इंट्रेस्टिंग न्यूज जानने के लिए बने रहिए हमारी वेबसाइट पर।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

ठुकरा के मेरा प्यार एपिसोड 13-15 रिलीज डेट

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment