पुष्पा 2 द रूल हिंदी डबिंग आर्टिस्ट

Written by: Arslan
Publish On: September 17, 2025 9:55 PM (IST)
Pushpa 2 The Rule Hindi dubbing artist

पुष्पा फिल्म की सफलता के बाद आज 5 दिसंबर को इसका अगला पार्ट पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। हालांकि इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म को आने में काफी समय लगा, क्योंकि ‘पुष्पा द राइज’ यानी इसका पहला पार्ट साल 2021 में आया था।

और अब इसका दूसरा पार्ट यानी ‘पुष्पा 2 द रूल’ साल 2024 में रिलीज किया गया है। क्योंकि पुष्पा फिल्म के डायरेक्टर ‘सुकुमार’ अच्छे से यह बात जानते थे, कि इसके पहले पार्ट के हिट होने के बाद फिल्म की काफी ज्यादा हाइप बन चुकी है और वह यह भी अच्छे से जानते थे कि जब इसका दूसरा पार्ट रिलीज किया जाएगा, तब यह सिनेमाघरों में पहले से भी ज्यादा ताबड़तोड़ कमाई करेगी। जिस कारण इस फिल्म को कंप्लीट करने में काफी समय लिया गया।

पुष्पा 2 बजट

साल 2021 में आई फिल्म पुष्पा द राइज का बजट तकरीबन 200 करोड़ रुपये था। हालांकि मीडिया सोर्स के अनुसार, पुष्पा 2 फिल्म का बजट इसके पहले पार्ट से भी ज्यादा है। जिसमें पुष्पा 2 का बजट तकरीबन 400 से 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

पुष्पा 2 हिंदी डबिंग आर्टिस्ट

पिछली फिल्म पुष्पा 1 में अल्लू अर्जुन की हिंदी डबिंग की आवाज की बात करें, तो इसे एक्टर ‘श्रेयस तलपड़े’ ने दी थी। जिन्होंने बहुत सारी फिल्में की हैं, जो कि गोलमाल रिटर्न्स फिल्म में भी ‘लक्ष्मण’ के किरदार में नजर आए थे। ठीक “पुष्पा 1” की ही तरह पुष्पा 2 में भी श्रेयस तलपड़े ने अल्लू अर्जुन के रोल को अपनी आवाज दी है।

पुष्पा 2 हिंदी डबिंग की चुनौतियां

हाल ही में दिए इंटरव्यू में श्रेयस तलपड़े ने बताया, क्योंकि पुष्पा 1 फिल्म को लोगों द्वारा इतना प्यार दिया गया, जिसके हर एक डायलॉग जैसे “झुकेगा नहीं साला” को दर्शकों द्वारा आज भी याद किया जाता है। ठीक उसी तरह की एनर्जी के साथ पुष्पा 2 में खुद की वैसी ही आवाज देना श्रेयस तलपड़े के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

दिलजीत दोसांझ की अमर सिंह चमकीला ने किया 10 ओटीटी फिल्मफेयर अवार्ड्स पर कब्जा

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment