नेटफ्लिक्स ने पुष्पा 2 को एक भारी रकम देकर खरीद लिया है। पुष्पा 2 ने अपनी रिलीज के बाद लोगों के दिलों पर पूरी तरह से कब्जा जमा लिया। आप यह जानकर हैरान होंगे कि कितनी बड़ी रकम चुकाकर नेटफ्लिक्स ने पुष्पा 2 के ओटीटी राइट्स हासिल किए हैं।
पुष्पा 1 को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया था। पर पुष्पा 1 की सक्सेस को देखकर इस बार नेटफ्लिक्स ने इसके राइट्स खरीदने के लिए जी-जान से मेहनत की और राइट्स हासिल किए।
कितने की डील हुई पुष्पा 2 के राइट्स की
पुष्पा 2 के राइट्स नेटफ्लिक्स ने 250 करोड़ में खरीदे हैं, जो कि एक बहुत बड़ी रकम है, इतने पैसों में विक्की विद्या का वो वाला वीडियो जैसी 4 फिल्में बनाई जा सकती हैं। पुष्पा 2 के मेकर्स ने पहले ही इस फिल्म को बेचकर इसका बजट और मुनाफा वसूल लिया है।
पुष्पा 2 ने अपनी इस डील के साथ एक नया रिकॉर्ड बना दिया, क्योंकि इससे पहले किसी भी फिल्म के ओटीटी राइट्स इतने ज्यादा पैसों में नहीं बेचे गए थे। पिछली बार की तरह इस बार भी अमेजन प्राइम वीडियो इस फिल्म के राइट्स को लेने की कोशिश में लगा था, लेकिन नेटफ्लिक्स ने उसे पछाड़कर खुद राइट्स हासिल कर लिए।
कब तक देखने को मिल सकती है पुष्पा 2 नेटफ्लिक्स पर
पुष्पा 2 अभी सिनेमाघरों में बंपर ओपनिंग लेकर जबरदस्त कलेक्शन करती दिखाई दे रही है। नेटफ्लिक्स पर पुष्पा 2 अपनी रिलीज के डेढ़ महीने बाद ही देखने को मिलेगी, क्योंकि इसके सिनेमा और ओटीटी राइट्स में डेढ़ महीने का टाइम पीरियड की डील रखी गई है। पहले इसे साउथ इंडियन लैंग्वेज में रिलीज किया जाएगा, इसके बाद ही इसकी हिंदी में रिलीजिंग होगी।
अभी तक पुष्पा 2 के द्वारा किया गया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, पुष्पा 2 ने पहले दिन प्रीमियर पर ₹ 67.29 करोड़ का कलेक्शन किया, दूसरे दिन पर इसने ₹ 105.06 करोड़ का कलेक्शन किया, तीसरे दिन पर ₹ 125.06 करोड़ का कलेक्शन हुआ।
टोटल कलेक्शन अगर देखा जाए तो पुष्पा 2 ने अभी तक ₹ 297.41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
READ MORE







