Venom: The Last Dance: वेनम ओटीटी रिलीज डेट

Written by: Amir khan
Publish On: September 18, 2025 11:19 AM (IST)
venom-3-ott-release-date

वेनम द लास्ट डांस एक अमेरिकन सुपरहीरो फिल्म है, जो मार्वल कॉमिक्स के किरदार वेनम पर आधारित है। इस फिल्म का वितरण सोनी पिक्चर्स ने किया है। यह 2018 और 2021 में आई फिल्म वेनम का सीक्वल है।

वेनम द लास्ट डांस को 25 अक्टूबर 2024 को रिलीज किया गया था। इसका बजट 110 मिलियन डॉलर था। वेनम ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 468,849,654 डॉलर का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का निर्माण कोलंबिया पिक्चर्स और मार्वल एंटरटेनमेंट ने किया है।

कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी वेनम 3

वेनम ने विश्व में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस साल आई फिल्म डेडपूल और वूल्वरिन ने भी सफलता के नए आयाम छुए हैं। वेनम 3 सोनी पिक्चर्स की फिल्म है, जैसा कि आप जानते हैं, इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर वीडियो ऑन डिमांड के तहत पहले रिलीज किया जाएगा। इसके बाद, यह फिल्म नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर हिंदी में उपलब्ध होगी।

क्या होगी ओटीटी रिलीज डेट

अमेजन प्राइम वीडियो के प्लेटफॉर्म पर आप इस फिल्म को 10 दिसंबर 2024 से वीडियो ऑन डिमांड सर्विस के तहत देख सकेंगे। यह पुष्टि हो चुकी है कि फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा, क्योंकि इसके हिंदी डबिंग राइट्स खरीद लिए गए हैं।

वेनम द लास्ट डांस जनवरी 2025 में नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार पर देखने को मिल सकती है। लेकिन अगर आप इस फिल्म को अभी देखना चाहते हैं, तो 10 दिसंबर 2024 से वीडियो ऑन डिमांड पर देख सकते हैं।

कैसी है वेनम

वेनम फिल्म के स्पाइडर-मैन से कनेक्शन के बाद, जो लोग सुपरहीरो फिल्मों के शौकीन हैं, उनके लिए यह किसी रोमांच से कम नहीं थी। लेकिन जैसा दर्शकों ने सोचा था कि वेनम और स्पाइडर-मैन एक साथ दिखाई देंगे, वैसा बिल्कुल नहीं हुआ।

इस फिल्म में वेनम यूनिवर्स के सबसे बड़े विलेन का नाम “नल” है, जिसके बारे में शुरुआत में ही बता दिया जाता है। और वह वेनम को क्यों खत्म करना चाहता है, इस बात को भी दिखाया गया है।

फिल्म अपने पहले हिस्से में वह अनुभव नहीं दे पाती, जितना अन्य सुपरहीरो फिल्में देती हैं। फिल्म में कई सीन बेवजह हैं, जिन्हें न दिखाया जाता, तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता।

लेकिन फिल्म अपने दूसरे हिस्से में रफ्तार पकड़ती हुई दिखाई देती है। इसका क्लाइमेक्स फिल्म की जान है, जो इसे डूबने से बचा लेता है। इसकी हिंदी डबिंग को अच्छे से किया गया है। यह एक डीसेंट वॉच फिल्म है, जिसे देखकर आप अपना अच्छा टाइम पास कर सकते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Children Train Netflix Review: आंखे नाम और दिमाग को शांत करती यह फिल्म

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment