Sting Movie Review: एलियन मकड़ी का रहस्य कैसे सुलझाएगी छोटी बच्ची।

Written by: Arslan
Publish On: September 18, 2025 11:44 AM (IST)
Sting movie review in hindi

एमेजॉन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी डब में एक नई फिल्म रिलीज़ की गई है, जिसका नाम ‘स्टिंग’ है। हालांकि इस फिल्म को इंग्लिश भाषा में सिनेमाघरों में पहले ही 12 अप्रैल, 2024 को रिलीज़ किया जा चुका है। लेकिन अब फाइनली इसका हिंदी डब्ड वर्जन अमेजॉन प्राइम वीडियो के लिए तैयार है।

फिल्म की लेंथ 1 घंटा 32 मिनट की है और इसका जॉनर साइंस फिक्शन, हॉरर कैटेगरी में आता है। फिल्म का निर्देशन ‘किया रोश-टर्नर’ ने किया है, जिन्होंने इससे पहले साल 2017 में शॉर्ट फिल्म डेमन रनर भी बनाई थी। फिल्म की कहानी साइंस फिक्शन कैटेगरी के अंतर्गत आती है, जिसमें हमें अंतरिक्ष से आए एक अजीब क्रिएचर की मिस्टीरियस चीजें देखने को मिलती हैं।

कहानी

कहानी के मुख्य किरदार में ‘इथन’ और ‘हीदर’ की फैमिली को दिखाया गया है, जो कि एक छोटे से अपार्टमेंट में अपने बच्चों ‘शार्लोट’ और ‘लियाम’ के साथ रहते हैं। जिनके अगले ही फ्लैट में हीदर की मां यानी इथन की सास भी रहती है। सब कुछ नॉर्मल गति से चल रहा था।

तभी उनकी लाइफ एक नया मोड़ लेती है, जिसमें एक रात शार्लोट अपनी नानी के कमरे में दूर अंतरिक्ष से आए रोशनी के गोले को गिरते हुए देखती है और चोरी-छुपे नानी के घर में जाकर चेक करती है। जहां पर वह एक अजीब मकड़ी को पाती है।

जिसे एक शीशे के जार में रखकर अपने साथ ले आती है और उसकी देखभाल करती है। पर जैसे-जैसे वह उस मकड़ी को खाना खिलाती है, वैसे-वैसे उस मकड़ी का साइज़ उसे बढ़ता हुआ फील होता है। तभी एक रात वह मकड़ी उस शीशे के जार से निकलकर इथन की सास को मार देती है।

और यहीं से कहानी में खून-खराबा शुरू हो जाता है। अब आगे इस कहानी में और कितनी जानें जाने वाली हैं, और इस मकड़ी का क्या है रहस्य। क्या यह कोई एलियन है, यह सब जानने के लिए आपको देखनी होगी फिल्म, जो कि अमेजॉन प्राइम वीडियो पर हिंदी में उपलब्ध है।

टेक्निकल एस्पेक्ट

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी काफी सटीक रूप से की गई है, जिसमें भले ही लोकेशंस के नाम पर एक अपार्टमेंट को दिखाया गया हो, पर फिर भी यह आपके भीतर डर का एहसास कराती है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूज़िक भी इसकी कहानी से मैच करता है, जो कि काफी लाउड और थ्रिलिंग है।

अच्छाइयां

फिल्म की अच्छाइयों की बात करें तो इसमें बच्ची के किरदार में नज़र आने वाली चाइल्ड एक्ट्रेस ने बढ़िया एक्टिंग की है। जिस तरह से उस किरदार पर मासूमियत झलकती है, उसे देखकर आपको उस बच्ची की एक्टिंग से प्यार हो जाएगा।

फिल्म में दिखाया गया दृश्य भयावह हैं, फिर चाहे नानी का किरदार हो या फिर बूढ़ी पड़ोसन का, सभी अपनी-अपनी जगह मिस्टीरियस हैं, जिससे फिल्म को देखने में और भी ज़्यादा मज़ा आता है।

खामियां

फिल्म में दिखाया गया मकड़ी का एलियन एंगल कुछ ज़्यादा ही सिंपल बनाया गया है। जिसमें और भी ज़्यादा वीएफएक्स का इस्तेमाल करके इसे खतरनाक से खतरनाक बनाया जा सकता था। स्टोरी में कुछ चीज़ों को क्लियर नहीं किया गया है, जैसे इथन की बेटी का उसे रिस्पेक्ट न देना। जो कि देखने में काफी कन्फ्यूज़िंग लगता है।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आप इन सर्दियों में ओटीटी पर देखने लायक कंटेंट ढूंढ रहे हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है। हालांकि यह उस लेवल की ब्रूटल नहीं है, जिसे देखकर आप थर्रा जाएं, पर फिल्म की एक अच्छी बात यह है कि आप इसे अपनी पूरी फैमिली के साथ भी बैठकर देख सकते हैं।

फिल्मीड्रिप की ओर से इस फिल्म को दिए जाते हैं 5 में से 2.5 स्टार।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Bibi Rajni OTT: बीबी रजनी चौपाल टीवी रिलीज़ मंथ

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment