कंगुवा
कंगुवा फिल्म को अमेज़न प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म की इतनी जल्दी रिलीज़ की वजह यह है कि इसका ओरिजिनल प्रिंट पहले ही इंटरनेट पर लीक हो चुका था। अभी इस फिल्म को हिंदी डब्ड भाषा में रिलीज़ नहीं किया गया है।
अब यह आपको हिंदी डब्ड भाषा में कब देखने को मिलेगी? तो यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के 56 दिनों बाद हिंदी में अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। अभी यह अमेज़न प्राइम पर सिर्फ़ कन्नड़, तेलुगु, मलयालम, तमिल भाषा में ही उपलब्ध है। इसका हिंदी डब्ड वर्जन आपको 56 दिन बाद देखने को मिलेगा।
थुडिक्कुम करंगल
थुडिक्कुम करंगल एक एक्शन एडवेंचर थ्रिलर फिल्म है, जो आपको 13 दिसंबर से ज़ी एक्शन टीवी चैनल पर देखने को मिलेगी। इस फिल्म को आप ज़ी एक्शन पर शाम 7:30 बजे हिंदी डब्ड में देख सकेंगे। इस फिल्म को टाइटल दिया गया है “बाशा”।
करुंगापियम
करुंगापियम एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, और इसकी हिंदी डबिंग आरकेडी स्टूडियो ने की है। अगर आरकेडी स्टूडियो ने इसकी डबिंग कराई है, तो निश्चित रूप से डबिंग अच्छी होगी। इसे 13 दिसंबर से कलर्स टीवी के सिनेप्लेक्स पर दिखाया जाएगा, जिसकी टाइमिंग रात 8:00 बजे है। इसी टाइमिंग पर यह फिल्म जियोसिनेमा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगी।
लाल सलाम
रजनीकांत की लाल सलाम फिल्म पर कोर्ट केस के कारण इसे ओटीटी पर रिलीज़ नहीं किया जा सका था, लेकिन अब इसे मिडिल ईस्ट में ज़ी सिनेमा और ज़ी टीवी पर रिलीज़ किया जाएगा। इसकी रिलीज़ डेट 16 दिसंबर है। भारत में इसे ओटीटी या टीवी पर रिलीज़ होने में अभी कुछ महीने लग सकते हैं।
गामी
गामी एक तेलुगु फंतासी एडवेंचर थ्रिलर फिल्म है। इसे आप अभी ज़ी5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, लेकिन यह फिल्म अभी हिंदी वर्जन में रिलीज़ नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, इसकी हिंदी डबिंग का काम पूरा हो चुका है, और बहुत जल्द यह फिल्म ज़ी5 के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर हिंदी में भी उपलब्ध होगी।
यह भी हो सकता है कि आपको अचानक गामी फिल्म ज़ी टीवी या ज़ी सिनेमा पर हिंदी में देखने को मिल जाए। यह थीं साउथ की पांच फिल्में, जिन्हें जल्द ही हिंदी में रिलीज़ किया जाएगा। ऐसी ही न्यूज़ के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट फिल्मी ड्रिप पर।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Sting Movie Review: एलियन मकड़ी का रहस्य कैसे सुलझाएगी छोटी बच्ची।







