सिमरजीत सिंह के डायरेक्शन में बनी जज बाजवा और नीरू बाजवा स्टारर फिल्म शुक्राना की ओटीटी रिलीज डेट निकलकर हमारे सामने आ गई है। इस फिल्म को 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।
शुक्राना फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले सप्ताह में एक करोड़ का कलेक्शन किया। अमृतसर में यह फिल्म बहुत ज्यादा पसंद की गई थी, इसके बाद पटियाला, लुधियाना और एनसीआर में भी फिल्म को खासी लोकप्रियता हासिल हुई। आईए जानते हैं कि यह फिल्म आपको कब और कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।
कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी शुक्राना
यह एक पंजाबी फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसे 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म की स्टार कास्ट की बात की जाए तो इसमें नीरू बाजवा, जज बाजवा, सुखदेव बरनाला, अमृत मान जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे। 8.8 आउट ऑफ 10 की आईएमडीबी रेटिंग के साथ इस फिल्म को थिएटर में बहुत पसंद किया गया था।
इस फिल्म ने अपनी लाइफटाइम में 8 से 9 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। अगर आपने शुक्राना फिल्म को थिएटर में देखने से मिस कर दिया है, तो अब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। शुक्राना फिल्म आपको 9 जनवरी 2025 से चौपाल टीवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगी, जो कि अभी पंजाबी भाषा में ही रिलीज की जाएगी।
शुक्राना चौपाल टीवी रिलीजिंग टाइम
शुक्राना फिल्म को चौपाल टीवी पर 9 जनवरी 2025 से सुबह 11:00 बजे स्ट्रीम कर दिया जाएगा। अब यह फिल्म आपको 9 जनवरी 2025 को सुबह 11:00 बजे चौपाल टीवी के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगी। अगर आपको भी इस फिल्म का इंतजार था, तो यह फिल्म अब आप इस नए साल पर देख सकते हैं।
कैसी है शुक्राना
फिल्म के ट्रेलर को देखकर ही आप इसकी स्टोरी समझ जाएंगे कि फिल्म में हमें क्या दिखाया जाने वाला है। कहानी में एक बड़ा परिवार दिखाया गया है, जिस बड़े परिवार के बड़े लड़के की शादी होती है, तब घर में एक नई बहू, बीवी और भाभी के रूप में नीरू बाजवा आती है। और घर में खुशियों का माहौल होता है। जब घर में सब कुछ बहुत अच्छे से चल रहा होता है, तब उनकी खुशियों में आग उस समय लग जाती है।
जब घर के बड़े लड़के की अचानक से मौत हो जाती है। अब बड़े भाई की पत्नी (नीरू बाजवा) से कहा जाता है कि उसे अपने छोटे देवर से शादी करनी है। अब छोटे देवर के साथ इसकी शादी होती है या नहीं होती है, यह आपको फिल्म देखकर ही पता लगाना होगा। शुक्राना एक डीसेंट वॉच फिल्म है, जिसे आप अपने परिवार के साथ भी बैठकर देख सकते हैं और इंजॉय कर सकते हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Baby John Movie Ott: खुशखबरी ये रहा बेबी जॉन का ओटीटी रिलीज़ प्लेटफार्म







