Zebra Movie OTT: हिंदी दर्शको को इंतज़ार खत्म लो देखो इस इस ओटीटी ज़ेबरा

Written by: Amir khan
Publish On: September 18, 2025 12:20 PM (IST)
Zebra Film OTT Confirmed OTT Release Date

22 नवंबर 2024 को एक्शन थ्रिलर फिल्म ज़ेबरा को रिलीज़ किया गया था। ईश्वर कार्तिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सत्यदेव, धनंजय और सत्यराज मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं।

ज़ेबरा की रिलीज़ के बाद ही लोगों को इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म का बेसब्री से इंतज़ार था। तो फाइनली अब इंतज़ार खत्म करते हुए इसकी ओटीटी रिलीज़ डेट को कन्फर्म कर दिया गया है। आइए जानते हैं क्या है ओटीटी रिलीज़ डेट और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे रिलीज़ किया जाने वाला है।

कब और कहां देखें ज़ेबरा फिल्म को ओटीटी पर

2 घंटे 44 मिनट की फिल्म ज़ेबरा को रिलीज़ हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और इसकी ओटीटी रिलीज़ डेट और प्लेटफॉर्म सामने आ गए हैं। फिल्म का ओटीटी पर जल्दी रिलीज़ होने का कारण इसका बॉक्स ऑफिस पर सफल न रहना बताया जा रहा है। हालांकि, जो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही हैं, वो ओटीटी पर धमाल मचा रही हैं, जैसे कि आलिया भट्ट की जिग्रा।

ज़ेबरा फिल्म को अब अहा ओटीटी पर 20 दिसंबर 2024 से रिलीज़ किया जाएगा, जिसके राइट्स को अहा ने 5 करोड़ में हासिल किया है।

ज़ेबरा फिल्म का बजट और कलेक्शन

लगभग 20 करोड़ के बजट में बनी ज़ेबरा फिल्म ने अपना बजट तो रिकवर कर लिया था, पर प्रॉफिट नहीं कमा पाई। अपने दस दिनों में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।

जो कि काफी निराशाजनक रहा। पर फिर भी इस फिल्म ने अपने म्यूज़िक राइट्स, ओटीटी राइट्स, डिजिटल राइट्स मिलाकर अपने बजट की वसूली कर ली। आईएमडीबी पर इसे 8.6 की रेटिंग दी गई है।

कैसी है ज़ेबरा

हाल ही में आई एक फिल्म लकी बास्कर, जो कि बैंकिंग सिस्टम के लूपहोल को दर्शाती है, उसी तरह से ज़ेबरा में भी बैंकिंग की कुछ खामियां देखने को मिलती हैं।

इन दोनों ही फिल्मों को यह कहकर प्रमोट किया जाता है कि ये आपको हिंदी में देखने को मिलेंगी, पर दोनों ही फिल्मों को हिंदी में रिलीज़ नहीं किया जाता। लकी बास्कर को एक हफ्ते बाद हिंदी में उतारा गया था, वो भी बहुत कम शो के साथ।

सत्यदेव, धनंजय स्टारर ज़ेबरा एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। हमारे अपने फिल्म देखने के अनुभव के अनुसार आप इसे एक बार देख सकते हैं।

यह लकी बास्कर जितना इंटरटेन तो नहीं करती, पर हां ये आपको बोर भी नहीं करेगी। ईश्वर कार्तिक ने इस बार कुछ अलग और इंट्रेस्टिंग बनाने की कोशिश ज़रूर की है। ओटीटी पर देखने के लिए यह एक परफेक्ट फिल्म है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Pushpa 2 OTT: अल्लू अर्जुन की तूफानी फिल्म डेट और दिन कन्फर्म।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment