Dancing Village indonesian Review: हॉरर मिस्ट्री और थ्रिलर का डांस से ऐसा संबंध, जिसे देखकर आपको डांस से भी डर लगने लगेगा

Written by: Arshi
Publish On: September 18, 2025 12:30 PM (IST)
Dancing Village Review in hindi

एक इंडोनेशियाई फिल्म, जिसकी इनिशियल रिलीज 11 अप्रैल 2024 को इंडोनेशिया में की गई थी, और अब यह फिल्म आपको जियोहॉटस्टार पर हिंदी डब में देखने को मिल जाएगी, जिसकी हिंदी डबिंग बहुत ही अच्छी की गई है, लेकिन कहानी थोड़ी सी स्लो पेस पर आगे बढ़ती है।

यह एक हॉरर मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आपको डर के एक अलग लेवल का एक्सपीरियंस होने वाला है। फिल्म के अगर टाइटल की बात करें, तो इसका नाम है डांसिंग विलेज: द कर्स बिगिन्स।

इसके डायरेक्टर हैं किमो स्टैमबोएल, और इस डरावनी फिल्म की कहानी लिखी है लेले लेला और सिंपलमैन ने। मुख्य कलाकारों में आपको औलिया सारा, मौदी एफ्रोसिना, जौर्डी प्रणाता आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।

फिल्म का रनिंग टाइम बहुत ज्यादा नहीं है, आपको अपने कीमती समय में से सिर्फ 2 घंटे 2 मिनट का टाइम निकालना होगा इस फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए।

क्या है फिल्म की कहानी?

इस मिस्टीरियस और डर से भरी फिल्म की कहानी की शुरुआत एक ऐसे गांव से होती है, जहां रातिह नाम की एक बूढ़ी औरत एक बद्रवुही डेमन की मदद करती है।

ताकि डेमन अपनी नर्तकी को ढूंढ सके, और जब उसकी नर्तकी मिल जाती है, तो बूढ़ी औरत उस डेमन के द्वारा दिए गए कड़े को लेकर अपने गांव से बहुत दूर चली जाती है, ताकि उसके गांव से इस नर्तकी डेमन का बुरा साया हट सके, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब वह बूढ़ी औरत बहुत बीमार पड़ जाती है।

35 साल आगे ले जाती है कहानी

जब बूढ़ी औरत बुरी तरह से बीमार पड़ जाती है, तो मीला नाम की उसकी बेटी वापस उस रहस्यमय गांव में जाती है उस कड़े को लेकर, ताकि मीला की मां के प्राण आसानी से निकल सकें, और उनकी दर्दनाक बीमारी से उन्हें राहत मिल सके।

लेकिन आगे जो कुछ भी होता है, वह आपको एक अलग ही लेवल की मिस्ट्री तक ले जाएगा, जिसको सुलझाने में आपका दिमाग पूरी तरह से उलझ जाएगा। बूढ़ी औरत, पुत्री और मीला के बीच कैसा और क्या रिश्ता है, यह सब जानकर आप पूरी तरह से हैरान रह जाएंगे।

अगर आप हॉरर, थ्रिलर, सस्पेंस और मिस्ट्री से भरी कहानी देखने में इंटरेस्ट रखते हैं, तो इस फिल्म को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। फिल्म में डांस से जुड़े हुए जिस तरह के हॉरर, थ्रिलर और सस्पेंस को दिखाया गया है, आप अपनी लाइफ में डांस करने से भी डरने लगेंगे।

कैसा है फिल्म का प्रोडक्शन?

बात करें अगर फिल्म के प्रोडक्शन क्वालिटी की, तो आपको स्क्रीनप्ले थोड़ा सा स्लो नजर आएगा, लेकिन कहानी का कॉन्सेप्ट, एक्टर्स की एक्टिंग, हिंदी डबिंग, सब कुछ बहुत ही बेहतरीन देखने को मिलेगा।

अगर आप हॉरर, थ्रिलर, मिस्ट्री, सस्पेंस जोनर की फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपको पूरा मजा देगी, लेकिन उसके लिए आपको थोड़ा सा पेशेंस लेकर बैठना होगा फिल्म देखने से पहले।

इस हॉरर मिस्ट्री फिल्म को मेरी तरफ से पांच में से दो स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Crow Movie Review: प्यार को खोने के बाद कैसे बन जाता है कोई क्रो, देखिए इस फ़िल्म में

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment