La Palma Netflix Review: प्रकृति की खूबसूरती के साथ-साथ देखना है प्रलय का विनाशकारी रूप, तो जरूर देखिए यह शो

Written by: Arshi
Publish On: September 18, 2025 12:56 PM (IST)
La Palma Review In Hindi

12 दिसंबर 2024 को नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपको नॉर्वे का एक शो, जो नॉर्वेजियन भाषा में बनाया गया है, हिंदी डब भाषा में देखने को मिलेगा, जिसका नाम है ला पाल्मा।

इस शो को स्पेन के कैनरी द्वीप समूह में ला पाल्मा नाम की जगह पर शूट किया गया है। सीरीज के आपको कुल चार एपिसोड देखने होंगे पूरी कहानी जानने के लिए। एपिसोड के अगर रनिंग टाइम की बात करें तो लगभग 40 से 45 मिनट की लंबाई आपको इसके हर एपिसोड की देखने को मिलेगी।

विजुअली ये शो आपको बहुत ज्यादा पसंद आने वाला है, जिस तरह शो में प्राकृतिक आपदा को दिखाया गया है, यह शो आपको बहुत ज्यादा पसंद आने वाला है। आइए जानते हैं इस शो की कहानी के बारे में बिना स्पॉयलर के, कैसी है इस शो की कहानी, क्या यह शो आपका कीमती समय डिजर्व करता है या नहीं।

शो की कहानी

इस नॉर्वेजियन शो की कहानी की शुरुआत स्पेन के कैनरी द्वीप समूह के एक द्वीप, जिसका नाम ला पाल्मा है, से शुरू होती है। यह द्वीप कैनरी द्वीप समूह का ही एक हिस्सा है, जहां पर एक परिवार अपनी छुट्टियां मनाने के लिए गया हुआ है। परिवार का यह वेकेशन उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन साबित होने वाला है, क्योंकि जहां ये लोग आनंद के लिए जाते हैं, वहां सब कुछ इसके विपरीत आपको देखने को मिलेगा।

दरअसल, कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उस द्वीप पर एक ज्वालामुखी फटता है, और वह पूरी तरह से सक्रिय हो चुका होता है, जिसकी वजह से खतरनाक सुनामी आने का खतरा भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। अब इस परिवार को अपनी वेकेशंस एंजॉय करने के बजाय अपनी जान को सुरक्षित करना होगा, जिसके लिए इन्हें जी-तोड़ कोशिश करनी होती है।

आगे क्या होगा, क्या यह परिवार सही-सलामत अपने घर लौटेगा, या कुछ और बुरी घटना घटेगी, यह सब जानने के लिए आपको इस शो को देखना होगा, जो आपको हिंदी भाषा में नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगा।

कैसा है यह शो?

अगर आपको प्राकृतिक आपदा से जुड़ी, दिल दहला देने वाली कहानी देखना पसंद है, तो यह शो आपके लिए ही बना है। शो में आपको जिस तरह फटता हुआ ज्वालामुखी, सुनामी से भरा हुआ समुद्र, और अलग-अलग तरह की आपदाएं देखने को मिलेंगी, आप शो से पूरी तरह से जुड़ जाएंगे। आपको ऐसा लगेगा कि सब कुछ आपके साथ ही हो रहा है।

कैसा है प्रोडक्शन वर्क?

बात करें अगर इस शो के प्रोडक्शन वर्क की, तो एक अच्छा काम आपको मेकर्स का देखने को मिलेगा। जिस तरह का कहानी का कॉन्सेप्ट लिया गया है, और हर एक सीन को दर्शाया गया है, उसमें इतनी ज्यादा वास्तविकता है कि आप पूरी तरह से शो से जुड़ जाएंगे, आपको ऐसा लगेगा कि सब कुछ सच में घटित हो रहा है।

शो की पूरी कहानी में आपको एक भी चीज अतिरिक्त फील नहीं होगी, जो भी इफेक्ट जहां पर भी डाला गया है, एकदम सटीक बैठा है, जिसकी वजह से यह शो एक परफेक्ट शो साबित हुआ है। शो की सिनेमैटोग्राफी एकदम बेहतरीन है। एक खूबसूरत लोकेशन पर इस शो को शूट किया गया है, जिसकी वजह से शो की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है।

निष्कर्ष

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो यह शो एक बार जरूर ट्राई करें, जिसमें आपको लुभावने और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलेंगे। यह शो आपको एक अच्छा अनुभव देगा, कि किस तरह यह खूबसूरत प्रकृति आपके लिए प्रलय में बदल सकती है, यह सब देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। शो को मेरी तरफ से पांच में से चार स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

डॉन 3 बिग अपडेट शाहरुख खान दिलजीत दोसांझ

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to moviereviewindia. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment