Mismatched Season 3 Review: 16 से 26 साल के युवा वर्ग के लिए नेटफ्लिक्स का तोहफा ।

Written by: Arslan
Publish On: September 18, 2025 1:04 PM (IST)
Mismatched season 3 review

फेमस यूट्यूबर प्रजक्ता कोली उर्फ मोस्टली साने की वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड सीजन 3’ नेटफ्लिक्स पर आज 13 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजे रिलीज हो चुकी है। इस शो का पिछला सीजन सन 2020 में रिलीज हुआ था, जिसके अब पूरे 4 साल बाद सीजन 3 रिलीज किया गया है।

इस बार भी सभी पुराने कलाकारों को ही कहानी में जगह दी गई है। जिसमें हमें प्रजक्ता कोली, रोहित सराफ, विहान समत और मुस्कान जाफरी नजर आते हैं। सीरीज में इसके पिछले सीजन की तरह ही इस बार भी 8 एपिसोड हैं। जिनमें से हर एक एपिसोड की लंबाई तकरीबन 30 से 35 मिनट की है। शो की कहानी को सीजन 2 के 3 साल बाद की टाइमलाइन में सेट किया गया है।

कहानी

शो की स्टोरी हैदराबाद के नंदिनी नाहटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कैम्पस में पढ़ाई करने वाले ऋषि के किरदार से शुरू होती है। अगर आपने इसके पिछले सीजन देखे हैं, तो आप जानते होंगे डिंपल और ऋषि एक रिलेशनशिप में हैं।

हालांकि यह रिलेशनशिप लॉन्ग डिस्टेंस है, क्योंकि डिंपल का एडमिशन अहमदाबाद में हुआ है, जिस कारण उसे वहीं रहना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ शो में दो और स्टोरीज को दिखाया जाता है, जो कि सिद्धार्थ सिंह और नंदिनी नाहटा हैं। इस सीरीज का कॉन्सेप्ट काफी आउटडेटेड यानी पुराना है।

जिस पर इससे पहले आपने बहुत सारी बनी फिल्में देखी होंगी। जिसमें कुछ कहानियों को अलग-अलग टाइम फ्रेम में दिखाया जाता है। कुछ इसी तरह का कॉन्सेप्ट इस शो में भी दिखाया गया है। जिसमें तीन लोगों की जिंदगियों के बारे में दिखाया जाता है, जो कि कैसे एक रिलेशनशिप में लड़ते हैं, झगड़ते हैं और प्यार में गिरते पड़ते हैं और साथ ही यह भी कि कैसे वे तीनों कहानियां आगे चलकर एक साथ कनेक्ट होती हैं।

शो में कुछ टेक्निकल चीजों को भी दिखाया गया है, जैसे कि मेटा का मेटावर्स। जिससे यूथ ऑडियंस को अपनी ओर आकर्षित किया जा सके। हालांकि यह सोच इस शो के साथ बिल्कुल भी फिट नहीं बैठी और चीजें कई बार बोरिंग हो जाती हैं।

शो की कमियां

इस वेब सीरीज की कहानी में बहुत सारी चीजें ऊपर-नीचे हैं, जिन पर मेकर्स ने बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया, जबकि यह शो बनाने के लिए उन्हें पूरे 4 साल का लंबा वक्त मिला था। फिर भी इस तरह का एग्जीक्यूशन काफी कमजोर है। साथ ही इसकी लंबाई भी काफी ज्यादा है, जिसे मात्र पांच एपिसोड में ही खत्म किया जा सकता था।

शो की अच्छाइयां

शो में इस बार बहुत सारी अच्छी चीजें भी देखने को मिलती हैं, जैसे इसका बीजीएम, जो कि लाजवाब है और साथ ही शो की प्रोडक्शन क्वालिटी, जिसमें मेटावर्स काफी रियल फील होता है। शो को काफी स्टाइलिश बनाने की कोशिश की गई है, जिससे युवा वर्ग इस वेब सीरीज से आकर्षित हो सके।

निष्कर्ष

अगर आपकी उम्र 16 से 26 वर्ष के बीच है, तो यह शो आपको जरूर देखना चाहिए, क्योंकि सीरीज को इसी वर्ग की ऑडियंस के लिए बनाया गया है। इसमें भले ही बहुत सारी कमियां हों, पर यह वेब सीरीज आपको काफी खुशनुमा माहौल फील कराती है। हालांकि इसे देखने के लिए आपको अपना थोड़ा ज्यादा कीमती वक्त देना होगा।

फिल्मीड्रिप की ओर से इस शो को दिए जाते हैं 3/5 ⭐⭐⭐।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Heretic Movie Review :भगवान बनाम शैतान किसकी होगी जीत जाने पूरा रिव्यू।

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with moviereviewindia, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment