अगर आप कोरियन ड्रामा के फैन हैं और आपको थ्रिलर, सस्पेंस, एक्शन और लव एंगल के साथ ज़ॉम्बी ड्रामा देखना पसंद है, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है।
फैन्स की मोस्ट अवेटेड सीरीज न्यूटोपिया, जिसमें कोरियन इंडस्ट्री के किम जी-सू और पार्क जियोंग-मिन की एक्टिंग देखने को मिलेगी। फैन्स को इस शो की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है, जिससे जुड़ी खबर सामने आई है।
आज इस आर्टिकल में हम कोरियन ज़ॉम्बी सीरीज की रिलीज से रिलेटेड सारी जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं। आईए जानते हैं कब रिलीज होगी न्यूटोपिया और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर, क्या यह सीरीज आपको हिंदी में देखने को मिलेगी। इन सभी सवालों का जवाब आपको इस आर्टिकल में मिलेगा।
क्या है न्यूटोपिया?
यह एक कोरियन थ्रिलर ज़ॉम्बी सीरीज है। इस सीरीज का प्रोडक्शन बाउंड एंटरटेनमेंट कंपनी के द्वारा किया गया है। इस सीरीज को इन्फ्लूएंजा के नाम से भी जाना जाता है। सीरीज में आपको कोरिया के बेस्ट एक्टर किम जी-सू, जो ब्लैकपिंक की मेंबर हैं, और पार्क जियोंग-मिन के साथ इम सांग-जे, किम जून-हान, किम चैन-ह्युंग, जंग मिन-पार्क जैसे बेस्ट एक्टर्स भी देखने को मिलेंगे।
क्या है न्यूटोपिया की कहानी?
बात करें अगर इस सीरीज की कहानी की, तो इसमें आपको साउथ कोरिया के सियॉन्ग सिटी की कहानी देखने को मिलेगी, जिस पूरे शहर में ज़ॉम्बी वायरस का खतरा मंडरा रहा है। इसी शहर में कांग योंग-जू और ली जे-यून, दो प्यार करने वालों का एक कपल रह रहा है।
जब पूरे शहर में ज़ॉम्बी का खतरा बढ़ जाता है, तो यह दोनों एक-दूसरे की तलाश शुरू कर देते हैं, ताकि एक साथ इस खतरे से लड़ सकें और जितना भी टाइम बाकी है, उसे एक साथ बिता सकें। दोनों का मानना होता है कि अगर एक साथ मिलकर इस मुसीबत से लड़ेंगे, तो दोनों को कामयाबी मिलेगी।
आगे क्या होगा, क्या यह ज़ॉम्बी का खतरा कोरिया के इस शहर से टलेगा और क्या इस कपल की जान बचेगी, यह सब जानने के लिए आपको इस सीरीज को देखना होगा।
सीरीज एपिसोड रिलेटेड इनफॉरमेशन
इस कोरियन सीरीज के टोटल 8 एपिसोड रिलीज किए जाएंगे, जिनकी लेंथ लगभग 35 से 45 मिनट के आसपास की है। सभी एपिसोड इंटरेस्टिंग कंटेंट के साथ बनाए गए हैं, जिसमें आपको थ्रिलर और हॉरर का एक अलग एक्सपीरियंस मिलने वाला है। कोरियन सीरीज अक्सर अपने रोमांटिक कंटेंट के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस सीरीज में आपको भरपूर ज़ॉम्बीज़ के साथ थ्रिलर और हॉरर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।
कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी यह सीरीज?
जिन लोगों को इस सीरीज की रिलीज का इंतजार है, उन्हें बता दें कि यह सीरीज आपको साल 2025 में 7 फरवरी को देखने को मिल जाएगी।
सीरीज के राइट्स को जियोहॉटस्टार के द्वारा खरीदा गया है, और इस बात की कन्फर्मेशन भी हो गई है कि सीरीज को हिंदी डब में भी रिलीज किया जाएगा। सीरीज को इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज किया जाएगा, जिसमें पूरे 240 देश शामिल हैं। सीरीज की इंडियन रिलीज डेट 7 फरवरी है, जब आपको यह हिंदी डब में जियोहॉटस्टार इंडिया पर देखने को मिल जाएगी।
निष्कर्ष
अगर आपको कोरियन ड्रामा देखना पसंद है, तो आपको बस कुछ दिनों के इंतजार के बाद एक बहुत ही बेहतरीन पावर पैक धमाका वाला कोरियन शो देखने को मिलेगा, जिसमें खूब सारे थ्रिलर हॉरर सीन्स को डाला गया है। इस सीरीज का बेस्ट पार्ट है इसके एक्टर्स।
कोरियन फिल्म इंडस्ट्री के सभी बेस्ट एक्टर्स आपको इस सीरीज में देखने को मिलेंगे, जिसे आप 7 फरवरी 2025 को इंजॉय कर सकेंगे। 100% चांसेस हैं कि इस सीरीज को हिंदी डब में रिलीज किया जाएगा।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
राज कपूर के जीवन के रंगीन अफेयर्स,जिसकी वजह से छोड़ना पड़ा बीवी को घर, जानिए और भी बहुत कुछ







