सस्पेंस थ्रिलर वाली कहानी हमेशा से इंसानी दिमाग को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।
इस तरह की फिल्मों में बहुत ज्यादा पावर देखी जाती है, जो मनुष्य को दिमाग की कसरत कराकर क्रिएटिव बनाने में मदद करती है। फिर चाहे वह फिल्म, वेब सीरीज हो, या फिर हो नॉवेल या किताब, यह हर तरह से आपके दिमाग पर एक अलग तरह का प्रभाव डालने में कामयाब रहती है।
आज आपको इस आर्टिकल में पढ़ने को मिलेगा 2024 की बेस्ट क्राइम थ्रिलर सस्पेंस फिल्मों की लिस्ट। इन फिल्मों का क्लाइमेक्स आपको अंदर से झकझोर कर रख देगा। सबसे अच्छी बात इन फिल्मों की ये है कि आप इन सभी को ओटीटी पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
अभ्यूहम ABHYUHAM
यह फिल्म शुरू से लेकर आखिर तक आपको सस्पेंस थ्रिलर से बांधने वाली है। फिल्म की कहानी शुरू होती है जय रंजन नाम के आदमी से। रंजन के पिता को गलत इल्ज़ाम में फंसाकर जेल में डाल दिया जाता है। जय रंजन किस तरह से असली मुजरिम को ढूंढता है और अपने पिता को जेल की सलाखों से आजादी दिलाता है।
कहानी इतनी आसान नहीं है जितनी कि आपको सुनने में लग रही है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, यह सस्पेंस थ्रिलर मिस्ट्री आपके दिमाग में ऐसा केमिकल छोड़ता है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।
इस फिल्म के विजुअल सिनेमैटोग्राफी, बीजीएम, एक्शन सीक्वेंस, सब कुछ ठीक है। अगर आपको अपने दिमाग की कसरत करनी है, तब यह फिल्म आपके लिए बनी है और हां, एक बात और है।
कि यह फिल्म कम दिमाग वालों के लिए नहीं है। आईएमडीबी पर इसको 7.5 की रेटिंग दी गई है और इस फिल्म का नाम है अभ्यूहम ABHYUHAM। यह फिल्म आपको यूट्यूब पर फ्री में देखने को मिल जाती है।
ट्रैफिक
इस फिल्म का रीमेक बॉलीवुड में बनाया जा चुका है। यह एक मलयालम फिल्म है। कहानी कुछ इस तरह से है कि, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए कोच्चि से पलक्कड़ तक जाना है। यह पूरी फिल्म इसी इंसिडेंट के आसपास घूमती रहती है। कहानी को देखकर आपको एकदम रियलिस्टिक फील होता है। फिल्म की कास्टिंग बहुत अच्छे से की गई है।
इसके सभी कलाकारों की एक पास्ट हिस्ट्री भी देखने को मिलती है। इस मलयालम फिल्म का नाम है ‘ट्रैफिक’ और इसको आईएमडीबी पर 8.0 की रेटिंग दी गई है, जिसे आप जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
आट्टम AATTAM
यह फिल्म सेक्सुअल हैरेसमेंट पर दर्शायी गई है, जो कि आपको एक बहुचर्चित हॉलीवुड फिल्म 12 एंग्री मैन की याद दिलाएगी। फिल्म शुरू से लेकर आखिर तक अपने सस्पेंस को बनाए रखने में कामयाब रहती है। 8.0 की आईएमडीबी रेटिंग के साथ आप यह फिल्म अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं।
लॉकअप मूवी
यह कहानी चंद्र कुमार के नॉवेल पर आधारित है और इस फिल्म का नाम है लॉकअप। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से कुछ मजदूरों को एक गलत इल्ज़ाम में फंसाकर पुलिस उसे लॉकअप में डाल देती है, और उनके साथ अत्याचार करती है। जिस तरह से चार लोगों को पुलिस स्टेशन में टॉर्चर किया जाता है, उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आप सोच भी नहीं सकते कि पुलिस किस हद तक किसी के साथ अत्याचार कर सकती है।
फिल्म का डायरेक्शन इतना प्रभावी है, जो आपको एक रियलिस्टिक फील देता है। सिनेमैटोग्राफी, बीजीएम, स्क्रीनप्ले, हर चीज को एकदम परफेक्ट ढंग से क्रिएट किया गया है।
अगर आपको इस तरह की घटना पर आधारित फिल्में देखना पसंद है, तब आप यह फिल्म देख सकते हैं, जो कि पुलिस की करप्शन और जस्टिस सिस्टम की पोल खोलती दिखाई देगी। आईएमडीबी की तरफ से 8.0 की रेटिंग दी गई है। यह फिल्म आपको नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगी।
किष्किंधा कांडम
यह 2024 का एक सक्सेसफुल साइकोलॉजिकल ड्रामा थ्रिलर शो है। यह शो क्लाइमेक्स में आपके दिमाग को हिला कर रख देगा। यहां आपको वह चीज देखने को मिलेगी, जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। साथ ही इसके इमोशंस जो आपके दिल को छू जाएंगे। इस फिल्म को 2024 में जियोहॉटस्टार की बेस्ट फिल्म भी कहा जा सकता है।
किष्किंधा कांडम एक ऐसी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसके क्लाइमेक्स को शायद आपको दो बार देखना पड़े, क्योंकि पहली बार में आपको समझ नहीं आएगा कि आखिर यह सब हुआ क्यों था।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Newtopia Release Date: आरहा है कोरियन इंडस्ट्री में थ्रीलर ड्रामा का बाप जोंबी के तड़के के साथ







