भारतीय अभिनेत्री और साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार मानी जाने वाली अनुष्का शेट्टी की अगली फिल्म ‘घाटी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें ज्यादा कुछ तो नहीं दिखता, बस कुछ खूंखार मारकाट वाले सीन नजर आते हैं।
हालांकि इस ट्रेलर में अनुष्का के साथ-साथ फिल्म के डायरेक्टर कृष और उनके कुछ सहभागियों को दिखाया गया है, जो कि फिल्म से जुड़े हुए हैं। ट्रेलर में एक अलग अंदाज से फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बताया गया, जो कि काफी यूनिक है। अनुष्का शेट्टी को बाहुबली फिल्म से खास पहचान हासिल हुई, जिसमें वह लीड रोल में नजर आई थीं।
फिल्म रिलीज डेट
अनुष्का शेट्टी की इस मच अवेटेड फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो इसे देशभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ जैसी सभी रीजनल भाषाओं में एक साथ 18 अप्रैल 2025 को रिलीज किया जाएगा।
कहानी की झलकियां
फिलहाल फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा बताया नहीं जा सकता। क्योंकि जिस तरह से इसके ट्रेलर को रिलीज किया गया है, उसे देखने पर सिर्फ कुछ चंद चीजों का ही अनुमान लगाया जा सकता है। जैसे ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन के अनुसार, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अनुष्का शेट्टी ने फिल्म में बीहड़ में रहने वाली एक बागी औरत का किरदार निभाया है, जो किसी कारणवश लोगों द्वारा सताई गई है और अब अपना इंतकाम पूरा करने निकली है।
कौन हैं अनुष्का शेट्टी
अनुष्का शेट्टी का जन्म 7 नवंबर 1981 में बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ था। इन्होंने अपनी पढ़ाई बेंगलुरु के ही एक स्कूल में की है। बात करें इनके ग्रेजुएशन की, तो इन्होंने इसे माउंट कार्मल कॉलेज से कंप्लीट किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का सिर्फ एक एक्टर नहीं हैं, बल्कि साथ-साथ योगा इंस्ट्रक्टर भी हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Twisters Movie Review: अपने शानदार वीएफएक्स और विजुवल के साथ रिलीज़ हुई ओटीटी पर







