20 दिसंबर को ओटीटी पर कौन-कौन सी फिल्में हमें देखने को मिलने वाली हैं, इन सभी ओटीटी रिलीज फिल्मों के बारे में फुल डिटेल के साथ अपने आर्टिकल में कवर करते हैं।
थ्री मैन एंड ए घोस्ट
यह स्त्री और भूल भुलैया की तरह ही एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो आपको अमेजॉन प्राइम वीडियो पर हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु में भी देखने को मिलेगी। अगर आपको इस फिल्म के हिंदी डब्ड वर्जन का इंतजार था, तब आप इसे 20 दिसंबर से अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम कर सकेंगे।
ए पिक्चर टू रिमेंबर
ए पिक्चर टू रिमेंबर, 1 घंटे 30 मिनट की रनिंग टाइम वाली है, जिसको आईएमडीबी की तरफ से 6.4 की रेटिंग मिली है, और यह फिल्म अब आपको नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देखने को मिल जाएगी।
फेरी 2
फेरी 2 एक ड्रामा क्राइम थ्रिलर फिल्म है। 1 घंटा 34 मिनट की इस फिल्म को अब आप इंग्लिश लैंग्वेज के साथ-साथ हिंदी में भी देख सकेंगे। ये फिल्म भी 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है।
द सिक्स ट्रिपल एट
द सिक्स ट्रिपल एट फिल्म एक अमेरिकन वॉर ड्रामा है। 2 घंटे 7 मिनट की यह फिल्म 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। इस फिल्म को आप इंग्लिश लैंग्वेज के साथ-साथ हिंदी में भी देख सकेंगे।
फैंटास्टिक बीस्ट्स 3
यह फिल्म आपको जियोहॉटस्टार पर इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु में देखने को मिल जाएगी।
द रूम
द रूम फिल्म लायंसगेट प्ले के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी, इंग्लिश में उपलब्ध कराई जाएगी।
जिंदगी मिलेगी दोबारा
इस फिल्म को ओटीटी और सिनेमाघरों में रिलीज न करने की जगह पर डायरेक्ट ज़ी सिनेमा के टीवी पर प्रीमियर किया जाना है। इसे शुक्रवार शाम 7:30 बजे ज़ी सिनेमा पर प्रीमियर किया जाएगा।
वॉर ऑफ वर्ल्ड्स
यह वॉर ऑफ द वर्ल्ड्स का सीजन 3 है। इसे भी लायंसगेट प्ले के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शुक्रवार को रिलीज किया जाना है।
उजुमाकी
यह एक एनिमेशन फिल्म है, जिसे इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाना है।
रेंज पंजाबी मूवी
रेंज एक पंजाबी फिल्म है, जो कि 2019 में रिलीज की गई थी। 1 घंटा 20 मिनट की इस फिल्म को आईएमडीबी की तरफ से 6.9 की रेटिंग मिली है, और अब आप इसे बुक माय शो स्ट्रीम पर रेंटल बेस पर लेकर देख सकते हैं।
कैश आउट
कैश आउट को भी बुक माय शो स्ट्रीम पर रेंटल बेस पर उपलब्ध करा दिया गया है। यहां पर आप इंग्लिश, हिंदी, तमिल में इस फिल्म को देख सकते हैं।
सेंटिमेंटल
यह एक बंगाली फिल्म है। इसे बंगाली लैंग्वेज के साथ बुक माय शो स्ट्रीम पर 20 दिसंबर से स्ट्रीम किया जाना है।
उमजोलो डे वन्स
यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को आप हिंदी, इंग्लिश में इस शुक्रवार से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
मूनवॉक
मूनवॉक फिल्म जियोहॉटस्टार पर 20 दिसंबर से स्ट्रीम कर दी जाएगी।
ज़ेबरा
ज़ेबरा फिल्म का फैंस को बहुत दिनों से इंतजार था। अब फाइनली ये फिल्म आहा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी 20 दिसंबर से हिंदी में रिलीज कर दी जाएगी।
केस ऑफ कोंडाना
इस फिल्म को 20 दिसंबर शाम 5:00 बजे आरकेडी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाना है, और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।
मान पंजाबी फिल्म
मान फिल्म को 20 दिसंबर से केवल वन के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
यो यो हनी सिंह फेमस
ये नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्री सीरीज है। इसे 20 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाना है।
बॉय किल्स वर्ल्ड
यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इसे इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाना है। लायंसगेट प्ले के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे रिलीज किया जाएगा।
READ MORE







