आज की बिजी लाइफ शेड्यूल में, जब लोगों को थिएटर्स में जाकर फिल्में देखने का बिलकुल भी टाइम नहीं है, तो लोगों को इंतजार रहता है कि आने वाली बेस्ट फिल्में उन्हें यूट्यूब या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएँ, और बात जब फ्री स्ट्रीमिंग की हो, तो फिर क्या कहना।
आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए दो हाई रेटिंग वाली साउथ इंडियन फिल्में लेकर आए हैं, जो आपको बिलकुल फ्री में यूट्यूब पर हिंदी डब में देखने को मिल जाएँगी। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।
केस 30
संदीप के निर्देशन और सिद्धार्थ नायडू के द्वारा लिखी गई “केस 30” फिल्म, जो कि एक हत्या की कहानी को दिखाती है, और इस मर्डर के केस को अर्जुन को सौंपा गया है। अब अर्जुन इस केस को किस तरह से सुलझाता है, ये सब आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा। अब इस फिल्म को आप फ्री में, “SUR मूवीज एक्सक्लूसिव” जो कि एक यूट्यूब चैनल है, इस यूट्यूब चैनल पर आप ये फिल्म हिंदी डबिंग के साथ देख सकते हैं। अगर आपको इस तरह की क्राइम थ्रिलर सस्पेंस फिल्में देखना पसंद है, तब ये फिल्म एक बार देखी जा सकती है।
काला
रोहित वी.एस. के निर्देशन में बनी “काला” फिल्म 25 मार्च 2021 को रिलीज की गई थी। यह एक मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म है। 2 घंटे 10 मिनट की ये फिल्म अब फाइनली यूट्यूब पर फ्री में उपलब्ध हो गई है। यह साउथ इंडिया की वह फिल्म है, जिसका अभी तक यूट्यूब प्रीमियर नहीं किया गया था। अब यह फिल्म आपको एडवाइज मीडिया के यूट्यूब चैनल पर देखने को मिल जाएगी, वह भी हिंदी डब में।
READ MORE







