मिस्टर बीस्ट अपना नया गेम शो लेकर आए हैं, पर इस बार यूट्यूब पर नहीं, बल्कि अमेज़न प्राइम वीडियो पर। अभी इस शो के सिर्फ दो एपिसोड ही देखने को मिले हैं। मिस्टर बीस्ट के बारे में अगर आप लोग नहीं जानते हैं, तो जान लें कि ये दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर हैं। इन्होंने स्क्विड गेम से प्रेरित होकर एक सीरीज़ यूट्यूब के लिए बनाई थी, जिसको अभी तक सबसे ज्यादा देखा गया है।
बीस्ट गेम्स रिव्यू
शो में प्राइज़ मनी के रूप में 50 लाख डॉलर के साथ एक प्राइवेट आइलैंड जीतने का मौका दिया जाएगा, पर जीतेगा 1000 में से सिर्फ एक। मिस्टर बीस्ट हमेशा से अपने कंटेंट और ऊंचे स्तर के तौर पर ज्यादा से ज्यादा पैसे देने वाले गेम के लिए जाने जाते हैं।
बीस्ट गेम्स में 1000 लोगों ने भाग लिया है, जिनमें से एक भाग्यशाली व्यक्ति होगा, जो इस गेम को जीतेगा। बीस्ट गेम्स के टोटल 10 एपिसोड होने वाले हैं, जिनमें से अभी सिर्फ दो एपिसोड ही रिलीज़ किए गए हैं। इन दोनों एपिसोड की लंबाई की बात की जाए, तो यह 40 मिनट के हैं।
अब इसके प्रत्येक एपिसोड आप हर हफ्ते गुरुवार के दिन रात 10:30 बजे अमेज़न प्राइम पर देख सकेंगे, वह भी हिंदी में।
यह दोनों एपिसोड इंटरेस्टिंग हैं, और जो एपिसोड में प्राइज़ मनी रखी गई है, उसके हिसाब से गेम में थ्रिलर और एडवेंचर देखने को मिलता है, जो इसे और भी इंटरेस्टिंग बनाता है। यह हंड्रेड परसेंट एंटरटेन करने की गारंटी देता है। अगर आपने पहले भी मिस्टर बीस्ट के यूट्यूब पर प्रोग्राम देखे होंगे, तो डेफिनेटली यह आपको पूरा मज़ा देने वाला है।
शो में नए-नए किरदारों के साथ ही तरह-तरह के एक्साइटिंग गेम भी देखने को मिलते हैं, और यही आपको इस शो से जोड़कर रखते हैं।
शो की पॉज़िटिव और नेगेटिव पॉइंट
जिस तरह से स्क्विड गेम में दिखाया गया था कि आखिरी में गेम जीतने वालों को एक बड़ा अमाउंट उपहार के तौर पर दिया जाएगा, बस उसी तरह से इस शो में भी एक बड़ी रकम उपहार के तौर पर दी जानी है। पर हां, इसमें किसी की जान नहीं जाएगी। शो की कहानी में दम नहीं है, पर फिर भी इसे एंटरटेनमेंट के लिए देखा जा सकता है।
अगर आपको खतरों के खिलाड़ी जैसे शो देखना पसंद है, तब यह शो आपके लिए ही है। इसकी हिंदी डबिंग जबरदस्त है, जिसे सुनकर मज़ा आता है। मिस्टर बीस्ट को बनाने के लिए 850 करोड़ रुपये का खर्च किया गया है, इसमें 1000 कैमरों का एक साथ इस्तेमाल किया गया है। मिस्टर बीस्ट को एक बात अच्छे से पता है कि दर्शकों को देखना पसंद है, लोगों को एक बड़े प्लेटफॉर्म पर एक्सपोज़ होते।
शो के माध्यम से मिस्टर बीस्ट ने इंसानी फितरत को अच्छे से दर्शाया है, जो आपको शो देखने के बाद ही पता लगेगा। अभी तक आए हुए दोनों एपिसोड में आप किसी भी कैरेक्टर से इमोशनली कनेक्ट नहीं होते हैं, जो इस शो का सबसे बड़ा नेगेटिव पॉइंट है।
निष्कर्ष
अगर आप इस तरह के जॉनर वाले शो या फिल्में देखना पसंद करते हैं, तब आप इसे देख सकते हैं। यह आज की नई जनरेशन को पूरी तरह से कनेक्ट करके रखता है। अगर आपकी उम्र 10 से 25 वर्ष के बीच की है, और आपको मिस्टर बीस्ट के वीडियो देखना पसंद है, तब आप इस शो से पूरी तरह कनेक्ट होंगे। यह सीरीज़ फैमिली के साथ भी देखी जा सकती है। हमारी तरफ से बीस्ट गेम्स के दो एपिसोड को दिए जाते हैं, पांच में से तीन स्टार।
READ MORE







