Death of a Unicorn 2025 Trailer: जादुई घोड़ा:क्या है यूनिकॉर्न का रहस्य,जानिए डेथ ऑफ़ यूनिकॉर्न रिव्यू में।

Written by: Amir khan
Publish On: September 19, 2025 3:21 PM (IST)
Death of a Unicorn 2025 trailer breakdown

साल 2015 में आई सुपर हीरो फिल्म एंट-मैन के किरदार में नजर आए एक्टर ‘पॉल रड’ की नई फिल्म ‘डेथ ऑफ ए यूनिकॉर्न’ का पहला ट्रेलर 19 दिसंबर 2024 को रिलीज कर दिया गया है।

इसके ट्रेलर को देखकर लग रहा है, यह सस्पेंस से भरी साइंस फिक्शन फिल्म होने वाली है। साथ ही मूवी में इस साल आई फिल्म, बीटलजूस बीटलजूस की नायिका ‘जेना ऑर्टेगा’ भी नजर आएंगी, जो स्क्रीन पर काफी खूबसूरत लग रही हैं। आइए जानते हैं फिल्म की खूबियों के बारे में।

फिल्म की कहानी:

मूवी के मुख्य किरदार में इलियट देखने को मिलते हैं, जो अपनी बेटी रिडली के साथ अपने रिश्तेदार के घर जाने के सफर पर निकले हैं। जहां बीच हाईवे में उनकी कार का सामना एक यूनिकॉर्न से होता है। जिससे यूनिकॉर्न घायल हो जाता है, और यह दोनों बाप-बेटी उसे गाड़ी की डिक्की में रख लेते हैं। पर जैसे-जैसे बात खुलती है, सभी को इस यूनिकॉर्न के बारे में जानकारी मिल जाती है। कहानी एक नया मोड़ तब हासिल करती है, जब उस यूनिकॉर्न को कुछ लोग अपने प्रयोगों के लिए साथ ले जाते हैं। और यूनिकॉर्न जिंदा हो जाता है, जिसके बाद शुरू होता है मौत का ऐसा तांडव, जिसे देखकर आप भूल जाएंगे हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्में। तो हो जाइए तैयार थ्रिलर से भरी कहानी में एंट्री लेने के लिए।

क्या हो सकती है रिलीज़ डेट:

फिलहाल इसके ऑफिशियल ट्रेलर में किसी भी तरह की कोई मूवी रिलीज डेट कन्फर्म नहीं की गई है। पर जैसा कि आप जानते हैं, जल्दी ही नया साल शुरू होने वाला है, तो इसे देखते हुए शायद यह फिल्म 2025 के फरवरी माह में रिलीज कर दी जाए।

क्या होता है यूनिकॉर्न:

यूनिकॉर्न एक काल्पनिक कहानियों से बना जानवर है, जो दिखने में घोड़े जैसा होता है। जिसे सरल भाषा में जादुई घोड़ा भी कहा जाता है। साथ ही यह भी माना जाता है, कि यूनिकॉर्न के पास जादुई शक्तियां होती हैं।

हालांकि यह सभी बातें फिलहाल मात्र एक कयास हैं, जिनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पर जिस तरह से इस हॉलीवुड फिल्म में यूनिकॉर्न को लेकर एक नई तरह की कहानी गढ़ी गई है, उसे देखना काफी दिलचस्प होगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Ui Hindi Review: अपना फ्यूचर देखना चाहते हैं ?तो अभी जाने फ़िल्म यूआई की दुनिया।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment