जहां एक तरफ अमेजॉन प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म हर दिन कोई ना कोई वेब सीरीज रिलीज कर रहे हैं, जिसे देखकर अब नेटफ्लिक्स भी जागा है और इन्होंने अपनी एक नई वेब सीरीज का ऐलान किया है, जिसका नाम ‘ब्लैक वारंट’ है।
शो के मुख्य किरदार में ज़हान कपूर देखने को मिलते हैं। हालांकि यह काफी नया चेहरा है, पर फिर भी इससे पहले इन्होंने साल 2022 में आई फिल्म ‘फ़राज़’ में काम किया है। साथ ही इनके माता-पिता कुणाल कपूर और शीना सिप्पी कपूर, जो एक मशहूर परिवार से ताल्लुक रखते हैं, पेशे से अभिनेता थे।
वेब सीरीज की कहानी क्राइम ड्रामा है, जिसे डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी ने निर्देशित किया है। इसकी कहानी सुनील गुप्ता और सुमित्रा चौधरी की किताब ‘ब्लैक वारंट: कन्फेशंस ऑफ ए तिहाड़ जेलर’ पर आधारित है।
ब्लैक वारंट की कहानी
सीरीज की कहानी एक पढ़े-लिखे लड़के सुनील कुमार गुप्ता, जिसका किरदार ज़हान कपूर ने निभाया है, पर आधारित है। सुनील ने अभी-अभी अपनी पढ़ाई पूरी की है और उसने बचपन से ही जेलर बनने का सपना देखा था। जेलर की वैकेंसी में आवेदन करने के बाद सुनील को यह पद हासिल हो जाता है।
पर क्योंकि वह अभी नया है, उसे कुछ दिनों की ट्रेनिंग के लिए जेल में तैनात किया जाता है। अब इसी ट्रेनिंग अवधि के दौरान सुनील के साथ क्या-क्या घटनाएं होती हैं और उसे किस-किस तरह के कैदियों से सामना करना पड़ता है, यह सब जानने के लिए आपको यह वेब सीरीज देखनी होगी।
कन्फर्म रिलीज़ डेट
नेटफ्लिक्स ने अपने नए शो ‘ब्लैक वारंट’ का पहला ट्रेलर रिलीज करने के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। शो को आने वाले नए साल में 10 जनवरी 2025 को रिलीज किया जाएगा।
क्या है सीरीज में खास
यह शो हमें जेल के कैदियों की काली दुनिया में ले जाता है, जिसका अनुभव आपने पहले कभी नहीं किया होगा। हालांकि इस थीम पर कुछ फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन किसी वेब सीरीज में इस तरह का कॉन्सेप्ट पहले कभी नहीं दिखाया गया।
क्या सीरीज आपका समय डिजर्व करती है
अगर आपको क्राइम ड्रामा फिल्में देखना पसंद है, तो आप ‘ब्लैक वारंट’ को जरूर देख सकते हैं। शो का मुख्य किरदार भले ही नया हो, पर एक्टिंग के मामले में किसी से कम नहीं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Swipe Crime Series Review: क्या यह सीरीज आपके समय के लायक है?







