सीरीज के पहले भाग में हमें एक ऐसी दुनिया से रूबरू करवाया गया था, जहां पर एक खतरनाक फंगस इन्फेक्शन के कारण लोग जॉम्बी बनते जा रहे थे।
इन्हीं में से एक परिवार की कहानी और उसके सफर को शो में मुख्य रूप से दिखाया गया था। किस तरह से यह परिवार एक सेफ ज़ोन ढूंढने की जर्नी में अपने लोगों को खोता है। जोकि देखने में काफी मार्मिक था।
सीज़न 2 की स्टोरी
आपको जानकर खुशी होगी कि सीजन 1 को जहां से खत्म किया गया था, ठीक वहीं से इसके सीजन 2 को शुरू किया जाएगा। जिसमें एली, ‘बेला रैम्सी’ अपने परिवार के रूप में सिर्फ अकेली बची हुई है।
साथ ही जिंदा रहने के लिए, वह मुश्किल हालातों का सामना करती है। सीजन 2 में जोएल और एली की कहानी को और गहराई से दिखाया गया है, जोकि देखने में काफी भावुक करने वाला है।
वीडियो गेम से शो का संबंध
जिस कहानी पर द लास्ट ऑफ अस शो को बनाया गया है, वह सन 2013 में आए वीडियो गेम ‘द लास्ट ऑफ अस’ से प्रेरित है। हालांकि कहानी में बहुत सारे बदलाव भी किए गए हैं, जिससे शो हुबहु उस गेम जैसा ना लगे।
शो की रिलीज़ डेट
फिलहाल इसके ट्रेलर में सीरीज के रिलीज की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन कई रिपोर्ट्स का मानना है कि इसे 2025 की दूसरी तिमाही में जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Bokshi Trailer: मुंज्या,शैतान और तुम्बाड को सीधी टक्कर देती,एक कम बजट हॉरर फिल्म।







