डफर ब्रदर्स, शॉन लेवी और डैन कोहेन द्वारा बनाया गया शो स्ट्रेंजर थिंग्स इसके पिछले चार सीजन नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जा चुके हैं। इस शो को दर्शकों का बहुत ज्यादा प्यार मिला है।
स्ट्रेंजर थिंग्स का सीजन 1, 15 जुलाई 2016 को रिलीज किया गया था, जिसके कुल 8 एपिसोड एक साथ रिलीज किए गए थे। उसके बाद इस शो के तीन और सीजन अब तक रिलीज हो चुके हैं। अब फैंस को इसके सीजन 5 के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
आज इस आर्टिकल में हम स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 की रिलीज से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं, कब और कहां रिलीज होगा स्ट्रेंजर थिंग्स का सीजन 5।
स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 शूटिंग जानकारी
अगर आप स्ट्रेंजर थिंग्स के फैन हैं और आपको इस शो की रिलीज का इंतजार है, तो आपको बता दें कि इसके सीजन 5 की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी जो बाकी है, वह शो का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क है। शो की शूटिंग से ज्यादा इसके पोस्ट प्रोडक्शन वर्क को पूरा होने में समय लगता है।
शो में वीएफएक्स इफेक्ट को बहुत ज्यादा यूज किया गया है, जिसकी वजह से पोस्ट एडिटिंग बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है, जिसे पूरा करने के लिए काफी समय चाहिए होता है।
आखिर क्यों इतना लंबा पोस्ट प्रोडक्शन?
शायद आप नहीं जानते होंगे, तो आपको बता दें कि इसके जो भी अभी तक सीजन आए हैं, उनमें से सीजन 5 में सबसे ज्यादा बेहतरीन विजुअल इफेक्ट देखने को मिलेंगे, और वह भी आखिरी के दो एपिसोड में।
इसकी वजह से इसके पोस्ट प्रोडक्शन वर्क में लगभग शूटिंग जितना समय लगने वाला है। मेकर्स ने जो जानकारी शेयर की है, उसके अनुसार शो के पोस्ट प्रोडक्शन वर्क में लगभग 8-10 महीने का समय लगने वाला है।
कब तक रिलीज होगा सीजन 5?
जिस तरह से शो का प्रोडक्शन वर्क आगे बढ़ रहा है, उससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि शो को अगले साल यानी 2026 की गर्मियों तक रिलीज किया जा सकता है।
मेकर्स ने पहले भी शो की रिलीज के लिए हेलोवीन का समय चुना है, और इस बार भी रिलीज से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार 2025 के हेलोवीन के समय तक शो को रिलीज करने की संभावना नहीं है, बल्कि 2026 की गर्मियों में रिलीज होने की उम्मीद है।
हेलोवीन का समय वह होता है, जब लोगों का हॉरर और थ्रिलर की ओर झुकाव बढ़ जाता है, और लोग इसी तरह के कंटेंट को देखने में रुचि दिखाते हैं।
इसके पीछे नेटफ्लिक्स का एक यह भी कारण है कि स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 को सही समय पर रिलीज किया जाए, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा इस शो को देखने के लिए आगे आएं और इसका फायदा नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म को मिले। लोग ज्यादा से ज्यादा नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन लेंगे शो को देखने के लिए।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
The Last Of Us Season 2 Trailer: ज़ोंबी दुनिया और छोटी एली का सफर।







