Karishma kapoor Sanjay Kapoor Marriage,करिश्मा कपूर और संजय कपूर का मात्र 11 साल चला रिश्ता

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2024 9:38 PM (IST)
Karishma kapoor Sanjay Kapoor Marriage

Karishma kapoor Sanjay Kapoor Marriage:बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर,जिनकी पहचान उनकी खूबसूरती है उन्होंने अपनी लाइफ में कई रिश्तों में रहने के बाद इंडिया के एक बड़े बिजनेसमैन से शादी कि बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती का करिश्मा अपने अभिनय के द्वारा सबपर चलाने के बाद आखिर शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया लेकिन बॉलीवुड के किसी सितारे के बजाए करिश्मा ने अपने लाइफ पार्टनर कि तरह एक बिजनेसमैन को चूना।

करिश्मा की पहली सगाई –

आपको बता दे अमिताभ बच्चन की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान जिसमें हीरोइन थी करिश्मा कपूर अक्सर सेट पर अभिषेक बच्चन भी आया करते थे और उस समय अभिषेक के साथ करिश्मा का अफेयर काफी चर्चित हुआ था दोनों के बीच गहरा प्यार था और इस रिश्ते को बच्चन परिवार की तरफ से मंजूरी भी मिल गयी थी

और इन दोनों की सगाई भी हो गयी थी लेकिन किसी वजह से ये सगाई शादी तक का सफर पूरा नहीं कर सकी जिसके पीछे की वजह करिश्मा की माँ बबिता है। जैसा की रिपोर्ट्स से पता चला है कि करिश्मा की माँ बबिता नहीं चाहती थी कि करिश्मा अभिषेक जैसे लडके से शादी करें जो अभी तक सेटल नहीं है अपने पापा की कमाई पर ऐश कर रहा हो। उस समय तक अभिषेक बिलकुल भी सेटल नहीं थे और अपनी माँ के कहने पर करिश्मा ने ये सगाई तोड़ दी।

अभिषेक और करिश्मा में नहीं थी अच्छी बॉन्डिंग –

करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन कि सगाई तो हों गयी थी लेकिन दोनों के बीच बिलकुल भी एक अच्छी बॉन्डिंग और अंडरस्टैंडिंग नहीं थी जो एक अच्छे रिश्ते कि पहचान होती है और यही वजह थी कि दोनों का प्यार भरा रिश्ता जो सगाई तक तो पहुंच गया लेकिन शादी तक नहीं पहुंच पाया। फैन्स के ओपिनियन के अनुसार अगर करिश्मा और अभिषेक की शादी हो भी जाती तब भी ये रिश्ता जादा नहीं चलने वाला था।

साल 2003 में करिश्मा ने की बड़े बिजनेसमैन से शादी –

करिश्मा कपूर हमेशा से ही एक सेटल लडके से शादी करना चाहती थी और इसके पीछे की वजह माँ बबिता की सोच थी इनके खुद के पिता नहीं थे जिसकी वजह से बबिता को अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल करना पड़ा और वो नहीं चाहती थी की उनकी बेटी को भी किसी ऐसे वैसे लडके से शादी करके लाइफ में स्ट्रगल करना पड़े और यही वजह थी की करिश्मा कपूर ने एक कामयाबी बिजनेसमैन संजय कपूर को अपना लाइफ पार्टनर चुना और साल 2003 में 29 सितंबर को शादी भी कर ली दोनों की शादी बहुत ही ग्रैंड लेवल पर हुई और दोनों एक साथ बहुत खूबसूरत नज़र आरहे थे। शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए।

Untitled 19
Karishma kapoor Sanjay Kapoor Marriage,करिश्मा कपूर और संजय कपूर का मात्र 11 साल चला रिश्ता 3

instagram pic

शादी के तुरन्त बाद विवादों से घिरा दोनों का रिश्ता –

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी तो बहुत धूम धाम से हुई लेकिन शादी होते ही दोनों का रिश्ता विवादों से घिर गया दोनों का रिश्ता जुड़ते ही रिश्ते में दरार भी पड़ गयी जो लोगों के बीच काफी चर्चित हुआ। संजय कपूर पैसों वाला आदमी था और उसने शादी के तुरन्त बाद करिश्मा पर दबाओ बनाना शुरु कर दिया था जो करिश्मा को बिलकुल भी पसंद नहीं था दोनों के रिश्ते में एक अच्छी बॉन्डिंग नहीं बन पाई और ये रिश्ता तलाक के अन्जाम तक पहुंच गया।
कुछ पुरानी न्यूज़ को उठा कर देखें तो करिश्मा का हनीमून ही चर्चाओं से घिर गया था करिश्मा का आरोप है की अपने हनीमून पर ही पति संजय कपूर ने करिश्मा पर अपने दोस्त के साथ रिश्ता बनाने पर ज़ोर डाला था जिसकी वजह से करिश्मा काफी शॉक्ड रह गयी थी और इन दोनों का रिश्ता मज़बूत होने से पहले ही टूटने की कगार पर पहुंच गया।

दो बच्चों के बाद खत्म कर दिया दोनों ने रिश्ते को –

करिश्मा और संजय के दो बच्चे है एक बेटी और एक बेटा बेटी समायरा का जन्म 2005 में हुआ और पूरे पांच साल के बाद 2010 में बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम कियान है। दो बच्चों के बाद भी दोनों का रिश्ता प्यार और समझ को बढ़ाने में कामयाब नहीं रहा और दोनों ने साल 2014 में डाइवोर्स के लिए केस फ़ाइल कर दिया।इसके बाद मामला यही खत्म नहीं हुआ बल्कि दोनों का एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला चलता रहा और आखिर 2014 में दोनों की तलाक हों गयी जिसके बाद बच्चों की कस्टडी माँ करिश्मा को दी गयी और उनके खर्चे का जिम्मा पिता संजय को दिया गया।


एक रिपोर्ट के अनुसार करिश्मा कपूर को संजय कपूर ने अपने पिता का घर उसके साथ ही करिश्मा को शादी में मिले सारे आभूषण और उसके साथ 14 करोड़ के बांड जिसपर 10 लाख का मासिक ब्याज लगेगा सब कुछ बच्चों के नाम कर दिया।


अब करिश्मा एक सिंगल माँ की तरह अपने बच्चों को पाल रहीं है जबकि संजय ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेवा से शादी कर ली थी जिससे एक बेटा भी है और ये दोनों अपना रिश्ता खुशी से निभा रहे है।

Why Abhishek Bachchan Wears Two Watches

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment