मलयालम इंडस्ट्री के दिग्गज सितारे ‘टोविनो थॉमस’, जिन्होंने इसी साल आई फिल्म ‘एआरएम’ में काम किया था। इन्हीं की एक और नई फिल्म ‘आइडेंटिटी’ जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है।
जिसका पहला ट्रेलर अभी कुछ ही घंटों पहले, यूट्यूब पर रिलीज किया गया। फिल्म का डायरेक्शन ‘अनस खान’ और ‘अखिल पॉल’ ने किया है। इन दोनों ने ही इससे पहले 2020 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘फॉरेंसिक’ की स्टोरी राइटिंग की थी। आईए जानते हैं हमारे इस आर्टिकल में कब होगी फिल्म रिलीज और क्या है इसकी स्टोरी।
फिल्म की कहानी
मूवी की सिनेमैटोग्राफी जिस तरह से की गई है, उसमें पूरी तरह से थ्रिलर और सस्पेंस भरे माहौल की झलक दिखाई देती है। मुख्य तौर पर कहानी पुलिस इन्वेस्टिगेशन और मर्डर से संबंधित है। जिसमें टोविनो थॉमस एक मंझे हुए स्केच आर्टिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे पुलिस इन्वेस्टिगेशन के दौरान, गवाहों द्वारा बताए गए चेहरों को, कैनवास पर उतारने की कला हासिल है।
रिलीज डेट
आइडेंटिटी को देखने के लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि इसे आने वाले नए साल पर ही 2 जनवरी 2025 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा।
फिल्म की हिंदी डबिंग
फिल्म का हिंदी ट्रेलर आज 28 दिसंबर 2024 को रिलीज कर दिया गया है। जिससे अब यह साफ हो चुका है कि फिल्म आइडेंटिटी मलयालम के साथ-साथ हिंदी में भी देखने को मिलेगी।
किस ओटीटी पर आएगी आइडेंटिटी
वैसे तो इसके ओटीटी रिलीज की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पर फिल्मीड्रिप का मानना है कि इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर मलयालम के साथ-साथ हिंदी में भी लाया जाएगा।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Party Till I Die Review: यह करेगा टाइम पास या है समय की बर्बादी जाने ?







