क्या वरुण धवन का एक्शन अवतार करेगा हैरान या होंगे आप इस फिल्म से परेशांन ?

Written by: Amir khan
Publish On: September 19, 2025 11:27 PM (IST)
Baby John Movie review hindi

कहानी

बेबी जॉन को ‘थेरी’ से सीन बाय सीन तो कॉपी नहीं किया गया है, पर हां अगर आपने ‘थेरी’ फिल्म को पहले देख रखा है, तब आपको इसकी कहानी देखी-देखी सी लगेगी।

इसके क्लाइमेक्स में हमें सलमान खान का कैमियो देखने को मिलता है, जिसे इस फिल्म का प्लस पॉइंट भी कहा जा सकता है। कहानी डीएसपी सत्य वर्मा के आसपास घूमती दिखाई देती है।

वरुण धवन अपने परिवार के साथ एक अच्छी ज़िंदगी जी रहे होते हैं, तभी यह एक लड़की के केस की इन्वेस्टिगेशन में कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे इनकी पूरी ज़िंदगी बदल जाती है, क्योंकि उस लड़की के केस के तार एक बड़े राजनेता से जुड़े होते हैं।

कहानी बेहद रोमांचक है, जिसमें एक बाप-बेटी के रिश्ते को बहुत खूबसूरती के साथ दर्शाया गया है। अगर आपने तमिल फिल्म ‘थेरी’ नहीं देखी, तब डेफिनिटली शुरू से लेकर अंत तक आपको यह फिल्म खुद से बांध कर रखती है।

पॉजिटिव पॉइंट

फिल्म के तीन बड़े पॉजिटिव पॉइंट हैं, पहला सलमान खान का कैमियो, दूसरा शाहरुख खान की जवान बनाने वाले एटली ने इस फिल्म को लिखा और प्रोड्यूस भी किया है, और तीसरा ‘विजय थलापति’ की थेरी फिल्म का एडॉप्शन। थेरी फिल्म को 8 साल पहले रिलीज़ किया गया था, 8 साल के बाद बेबी जॉन की स्टोरी में बहुत सारे बदलाव किए गए हैं।

और इन चेंज की वजह से यह फिल्म ‘थेरी’ से कुछ अलग दिखाई पड़ती है। अगर आपने थेरी फिल्म पहले देख रखी है, तब आप समझ जाएंगे कि इसमें क्या बदलाव किए गए हैं। फिल्म के बहुत से सीन आपको शाहरुख खान की ‘जवान’ की याद दिलाएंगे। इसमें कुछ नया नहीं डाला गया है, जो आपने इससे पहले ना देखा हो।

निगेटिव पॉइंट

बेबी जॉन को देखने के बाद लगता है कि इसको एटली के नाम पर बेचने की कोशिश की गयी है। जैसा एटली ने जवान फिल्म में शाहरुख खान को प्रेज़ेंट किया था, यहाँ बेबी जॉन में वरुण धवन उस तरह से नहीं दिखाई दिए हैं।

वरुण धवन ज़्यादातर अपने मज़ाकिया अंदाज़ में ही जाने जाते हैं, इनको एक्शन अवतार में देखकर उतना मज़ा नहीं आता। बेबी जॉन के कुछ सीन को वरुण धवन ने बहुत ही क्रिस्प तरीके से किया है।

टेक्निकल एस्पेक्ट

फिल्म का बैकग्राउंड म्यूज़िक थमन का है, जो कि शानदार है। यह बीजीएम हर एक सीन को और भी रोमांचकारी बनाने में मदद करता है। सिनेमैटोग्राफी की बात की जाए, तो फिल्म में हमें केरल के अद्भुत दृश्य देखने को मिलते हैं, जिनको बहुत खूबसूरती के साथ पर्दे पर पेश किया गया है। सिनेमैटोग्राफर किरण कौशिक ने अच्छा काम किया।

प्रोडक्शन वैल्यू अच्छी है, यही वजह है कि कलर ग्रेडिंग के साथ जो थोड़े बहुत वीएफएक्स इस्तेमाल किए गए हैं, वह डीसेंट हैं। इसके एक्शन सीक्वेंस के साथ जब बीजीएम मिलता है, तब हर एक सीन आपको रोमांचकारी अनुभव दिलाता है।

निष्कर्ष

सभी कलाकारों का परफॉर्मेंस अच्छा है, इनमें से जो सबसे अच्छा परफॉर्मेंस है, वह जैकी श्रॉफ का है। बेबी जॉन का अगर सही से एक्सपीरियंस लेना है, तो इसे सिनेमाघर में जाकर ही देखें।

फिल्म में किसी भी तरह के एडल्ट सीन या वल्गर भाषा का उपयोग नहीं किया गया है, तो इसे आप अपनी पूरी फैमिली के साथ बैठकर देख सकते हैं। 2 घंटे 45 मिनट यह फिल्म आपको कहीं से भी बोर नहीं करेगी। हमारी तरफ से इस फिल्म को दिए जाते हैं 5 में से 2.5 स्टार।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Roundup Punishment Hindi Review: यह कोरियन फिल्म है आपके क्रिसमस का बेस्ट गिफ्ट

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment