कब होगा रिलीज स्क्विड गेम सीजन 3 और क्या नया देखने को मिलेगा इस बार

Written by: Amir khan
Publish On: September 20, 2025 3:00 PM (IST)
squid game season 3 release date 2025

स्क्विड गेम के रिलीज़ होते ही दर्शकों के द्वारा इसे बहुत पसंद किया जा रहा है। अब लोगों में यह जानने की उत्सुकता काफी ज्यादा है कि इसका सीज़न 3 कब रिलीज़ होगा, तो आइए जानते हैं किस साल के किस महीने तक इसका “स्क्विड गेम सीज़न 3” हमें नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगा।

सीज़न 2 की एंडिंग में स्क्विड गेम का मुख्य लीड खिलाड़ी 456 हारता हुआ दिखाई देता है, पूरी मेहनत के बाद भी वह इस गेम को जीत नहीं पाया और इसके बहुत सारे दोस्तों को मरते हुए भी दिखाया गया। फिर भी बहुत सारे किरदार ऐसे हैं जो सीज़न 2 में अभी ज़िंदा थे और इन सभी किरदारों को हम सीज़न 3 में भी देखेंगे।

डिटेक्टिव अब इस आइलैंड पर पहुँच चुका है, भले ही प्लेयर 456 को पकड़ लिया गया है, पर यह डिटेक्टिव आकर अपने प्लेयर को बचा लेगा। स्क्विड गेम खिलाने वालों और डिटेक्टिव की आर्मी के बीच यहाँ पर हमें आर-पार की लड़ाई देखने को मिलेगी। इसके मेकर द्वारा पहले ही बता दिया गया है कि सीज़न 3 इन दोनों सीज़न से कहीं ज़्यादा रोमांचकारी होने वाला है।

बहुत से दर्शक सीज़न 2 के क्लाइमेक्स से संतुष्ट नहीं हुए, पर सीज़न 3 का क्लाइमेक्स देखकर वो संतुष्टि ज़रूर मिलने वाली है जो सीज़न 2 में नहीं मिली।

सीज़न 3 रिलीज़िंग टाइम

स्क्विड गेम के सीज़न 2 को 11 एपिसोड में बनाना था, पर मेकर द्वारा इसे दो भागों में विभाजित कर दिया गया। जिससे एक बात तो स्पष्ट है कि सीज़न 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह अपने पोस्ट प्रोडक्शन में है। अगर शो को बिना किसी बदलाव के साथ स्ट्रीम करना है, तो इसे हम 2025 के अगस्त या सितंबर में नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।

सोशल मीडिया के माध्यम से यह पता चल रहा है कि सीज़न 2 को सीज़न 1 की तरह सौ प्रतिशत सकारात्मक प्रतिक्रिया तो नहीं मिली है, इसलिए सीज़न 3 में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। अगर सीज़न 3 को थोड़े बहुत बदलाव के साथ इसके कुछ दृश्यों को रीशूट किया जाता है, तो यह शो आपको 2026 की शुरुआत में देखने को मिल सकता है, लेकिन अगर इसे बिना बदलाव के रिलीज़ किया जाना है, तो यह आपको 2025 में ही देखने को मिलेगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Time For Him To Come Home for Christmas Review: देखें ‘टाइम फॉर हिम तो कम होम फोर क्रिसमस’ में एलिजाबेथ और जोश की अनोखी प्रेम कहानी

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for moviereviewindia and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At moviereviewindia, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment